Friday, October 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Breaking News: बांदा में पूर्व सपा विधायक विशंभर यादव के खिलाफ मुकदमा, यह है पूरा मामला..

Breaking News: बांदा में पूर्व सपा विधायक विशंभर यादव के खिलाफ मुकदमा, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। धारा 144 लागू होने के बावजूद जुलूस निकाल रहे सपा के पूर्व विधायक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला जिले के बबेरू थाना क्षेत्र का है। बताते हैं कि शनिवार को सपा विधायक विशंभर यादव अपने 8 साथियों के साथ धारा-144 लागू होने के बावजूद बिना किसी अनुमति के प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान शहर में गश्त कर रहे कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने उनको रोका। पुलिस के मना करने के बावजूद पूर्व विधायक हटने को तैयार नहीं हुए। सूचना मिलने पर सीओ राजीव प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक को समझाने का प्रयास किया। निषेधाज्ञा के बीच बिना अनुमति निकाल रहे थे जुलूस इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ला ने बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ धारा 188 IPC धारा 269/270 तथा धारा 51 महामारी रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जात...
बांदा प्रीमियम लीग ने शिवशरण कुशवाह को किया सम्मानित, बोले- देंगे नई उचाईयां

बांदा प्रीमियम लीग ने शिवशरण कुशवाह को किया सम्मानित, बोले- देंगे नई उचाईयां

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के खेल जगत में लगातार ऊंचाईयां छू रहे बीपीएल (बांदा प्रीमियर लीग) परिवार ने सीजन-3 के मेगा स्पांसर भागवत प्रसाद मेमोरियल एकडमी एवं तथागत ज्ञानस्थली के चेयरमैन शिव शरण कुशवाह को सम्मानित किया। इस मौके पर शिव शरण कुशवाह ने कहा कि बांदा प्रीमियर लीग बेहद शोभनीय और सम्मानजनक ढंग से बुंदेलखंड की खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयां दे रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में होने वाले बांदा प्रीमियर लीग के आयोजन में कुछ अच्छी फ्रैंचाइजी देंगे। बेट और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया साथ ही कुछ अच्छे स्पांसर्ड भी बांदा प्रीमियम लीग आयोजन समिति को मुहैया कराएंगे। इस मौके पर उनके द्वारा कई महत्वपूर्ण बातें कही गईं। कहा कि जल्द ही बांदा में एक और बड़ा स्टेडियम बनवाएंगे। ये भी पढ़ेंः बांदा के क्रिकेट महारथी वासिफ जमां की खेल-खेल में बड़ी अपील, वीडियो वायरल बताया जाता है ...
बड़ी खबरः बांदा के पाॅश इलाके में कोरोना पाॅजिटव मिलने से खलबली

बड़ी खबरः बांदा के पाॅश इलाके में कोरोना पाॅजिटव मिलने से खलबली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना पाॅजिटिव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब शहर के पाश इलाके इंदिरा नगर में एक कोरोना पाॅजिटिव केस मिला है। यह संक्रमित एक पूर्व सैनिक हैं जो बीती 23 जून को बांदा जिला अस्पताल में इलाज को पहुंचे थे। वहां इलाज के बाद वह लखनऊ के कमांड अस्पताल पहुंचे। वहां उनकी कोरोना जांच हुई और जांच में संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई। पूर्व सैनिक को जांच में निकला कोरोना इस बात की जानकारी आयुक्त गौरव दयाल ने दी। आयुक्त ने बताया कि एहतियात के कदम उठाए जा रहे हैं। बताते हैं कि इंदिरा नगर के एलआईजी ब्लाक में यह पाॅजिटव केस मिला है। इसके साथ ही बांदा जिले में अब कुल 41 कोरोना पाॅजिटिव मामले हो चुके हैं। इनमें से 9 एक्टिव केस हैं और बाकी ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इसी दौरान आज इंदिरा नगर में मिले मामले ने सभी को चौंका दिया है। बताते चलें कि इंदिरा शहर के पाश इल...
अपडेटः दुस्साहसः बांदा में खदानों से खुलेआम बालू ओवरलोडिंग, न सरकार का डर-न नियमों की परवाह

अपडेटः दुस्साहसः बांदा में खदानों से खुलेआम बालू ओवरलोडिंग, न सरकार का डर-न नियमों की परवाह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समनीति न्यूज, बांदाः अभी 24 घंटे पहले ही लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने बांदा में छापा मारकर थाने के पास सड़क पर अवैध वसूली के बैरियर से आठ लोगों को पकड़ा। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में ओवरलोडिंग का सिंडीकेट कितना हावी है और कितना दुस्साहसी भी। इस सिंडीकेट में शामिल माफियाओं को न सरकार का डर है और न ही पुलिस का। हालांकि, यह कहना गलत होगा कि बिना बड़ी शह के यह सब हो रहा था। दरअसल, जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद जिले में ओवरलोडिंग पर लगाम नहीं लग पा रही है। कुछ खदान संचालकों पर प्रशासन की सख्ती भी बेअसर साबित हो रही है। वहीं दूसरी ओर ओवरलोडिंग आए दिन हादसे का कारण बन रही है। ऐसे में काल बनकर दौड़ते ओवरलोड बालू ट्रक लोगों की जान ले रहे हैं।   इन खदानों पर हालात बदतर, ओवरलोडिंग आम बात जिले की बालू खदानों पर अवैध खनन यानि नियम विरुद्ध मशीनों से खुदाई इस वक्त तेज हो गई है। इसकी वजह बार...
बांदा में लखनऊ की टीम का छापा, खनिज बैरियर पर अवैध वसूली करते 8 गिरफ्तार, लाखों बरामद  

बांदा में लखनऊ की टीम का छापा, खनिज बैरियर पर अवैध वसूली करते 8 गिरफ्तार, लाखों बरामद  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में खनिज और आरटीओ विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से ओवरलोडिंग का खेल किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में एंटी करप्शन विभाग की टीम ने जिले में अवैध रूप चलाए जा रहे खनिज विभाग द्वारा वसूली के बैरियर पर छापा मारा। इस दौरान टीम के सदस्यों ने मौके से 8 लोगों को वसूली करते पकड़ा। इतना ही नहीं, मौके से छह लाख से ज्यादा रुपए, 8 मोबाइल, बोलेरो जीप आदि सामान बरामद किया। इस अभियान की सफलता की एक वजह यह भी रही कि संबंधित चिल्ला थाना पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। क्योंकि टीम को एहसास था कि थाना पुलिस को पहले से सूचना दी तो पहले ही सबकुछ हटा दिया जाएगा। 6 लाख 10 हजार, 8 मोबाइल, गाड़ी बरामद अब टीम ने अभियुक्तों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को चिल्ला पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपियों में खनिज विभाग के बाबू से लेकर चतुर्थ...
बांदा की बड़ी खबरः शहर में 69 वर्षीय वृद्ध को कोरोना, लखनऊ में खुलासा 

बांदा की बड़ी खबरः शहर में 69 वर्षीय वृद्ध को कोरोना, लखनऊ में खुलासा 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में कालूकुआं इलाके में रहने वाले एक वृद्ध कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। बताते हैं कि उनकी किडनी की बीमारी का इलाज लखनऊ के सहारा हास्पिटल में चल रहा है। वहां उनकी कोरोना की भी जांच हुई। पता चला कि उनको कोरोना है। इसकी जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ विभाग की टीमों ने कालूकुआं इलाके में एहतियातन कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डाक्टर संतोष कुमार का कहना है कि पाॅजिटिव मरीज के घर के आसपास और इलाके में सेनेटाइजेशन के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। जिले में अब 41 हुए कुल कोरोना पाॅजिटिव गुरुवार को आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल गौरव दयाल ने बताया है कि वृद्ध कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। उधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. संतोष कुमार ने बताया कि इलाके को सेनेटाइज कराने की तैयारी...
बांदा भाजयुमो अध्यक्ष अतुल मोहन ने वर्चुअल रैली को लेकर कमर कसी

बांदा भाजयुमो अध्यक्ष अतुल मोहन ने वर्चुअल रैली को लेकर कमर कसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने आज संगठन के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस दौरान 27 जून को होने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अतुल मोहन ने पदाधिकारियों को बताया कि 27 जून को शाम 5 बजे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल रैली में युवाओं से रूबरू होंगी। रैली में 10 हजार युवाओं को जोड़ने की तैयारी उन्होंने युवाओं को निर्देशित किया है कि वर्चुअल रैली में बांदा जिले से कम से कम 10000 से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांदा में आज का युवा भारतीय जनता पार्टी की ओर बड़ी उम्मीद से देखता है। जिलाध्यक्ष ने बैठक में पूरी संरचना पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही फेसबुक, ट्विटर और दूसरे डिजिटल माध्यमों...
बांदा मेडिकल कालेज पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, जल्द शुरू होगी कोरोना जांच, प्रिंसिपल को फटकार

बांदा मेडिकल कालेज पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, जल्द शुरू होगी कोरोना जांच, प्रिंसिपल को फटकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज गुरुवार को बुंदेलखंड के बांदा के राजकीय मेडिकल कालेज के निरीक्षण को पहुंचे यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री खन्ना ने कहा कि आने वाले 15 दिनों में कोरोना की जांच बांदा मेडिकल कालेज में ही शुरू हो जाएगी। इस दौरान मंत्री ने मेडिकल कालेज के वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री खन्ना ने मेडिकल कालेज में गंदगी मिलने और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने को लेकर मेडिकल कालजे के प्रिंसिपल डा. मुकेश यादव को फटकार भी लगाई। कहा, जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं इस दौरान मंत्री खन्ना ने साफ कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी या उपेक्षा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषा...
यूपीः 69 ASP के तबादले, कानपुर-बांदा-सीतापुर और प्रयागराज भी बदले

यूपीः 69 ASP के तबादले, कानपुर-बांदा-सीतापुर और प्रयागराज भी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में देर रात पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले हुए हैं। तबादलों की ऐसी एक्सप्रेस चली है कि 69 जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। इनमें से कुछ को जिलों से हटाकर साइड लाइन कर दिया गया। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनको साइड लाइन से उठाकर मेन लाइन यानि महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है। इनमें बांदा, कासगंज, ललितपुर और पीलीभीत जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं। इसके साथ ही प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर के साथ ही मथुरा-हाथरस जैसे जिलों में भी बदलाव हुआ है। इसके साथ ही हरदोई, सीतापुर, चंदौली और संतकबीर नगर के अपर पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया गया है। इसी तरह कानपुर में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात का भी तबादला कर दिया गया है। बदायूं और गोरखपुर में भी बदलाव किया गया है। तबादलों के इस क्रम में लखीमपुर खीरी, बहराइच और बरेली के साथ-साथ गोरखपुर के...
आज बांदा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मेडिकल कालेज का करेंगे निरीक्षण

आज बांदा में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, मेडिकल कालेज का करेंगे निरीक्षण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः योगी आदित्यनाथ सरकार के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री सुरेश खन्ना गुरुवार को बांदा आ रहे हैं। वह यहां राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कोविड-19 से बचाव की व्यवस्थाओं को भी जांचेंगे। प्रशासन को उनका कार्यक्रम मिल गया है। उनके आने से पहले चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। सुबह 9.55 बजे बांदा पहुंचने का कार्यक्रम बताया जाता है कि कार्यक्रम के अनुसार चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 9 बजे अमौसी हवाई अड्डे से हेलीकाप्टर से बांदा के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 9.55 बजे उनका हेलीकाप्टर बांदा पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से मंत्री सुरेश खन्ना सीधे सर्किट हाउस जाएंगे। सुबह करीब 10.30 बजे वह राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचेंगे और वहां का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 1 बजे वापस पुलिस लाइन में बने ह...