Saturday, July 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा से बड़ी खबरः हाॅटस्पाॅट में कोरोना संक्रमित के घर लाखों की चोरी, परिवार था क्वारंटाइन

बांदा से बड़ी खबरः हाॅटस्पाॅट में कोरोना संक्रमित के घर लाखों की चोरी, परिवार था क्वारंटाइन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक बेहद चौंकाने वाली चोरी की दुस्साहिक घटना सामने आई है। यह चोरी हाॅटस्पाॅट इलाके में कोरोना पाॅजिटिव मिले व्यक्ति के घर में हुई है। दरअसल, जिस वक्त चोरों ने घर पर हाथ साफ किया, पूरा परिवार क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिन के लिए रुका हुआ था। परिवार वहां से लौटा तो घर के ताले टूटे हुए थे। लाखों के जेवर-नगदी चोरी हो चुकी थी। चोरी की इस घटना से साफ हो गया है कि हाॅटस्पाॅट इलाकों में पुलिस की चौकसी कमजोर है। अब कोतवाली पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि मर्दननाका चौकी प्रभारी जांच को गए थे। चोरों की तलाश की जा रही है। हाॅटस्पाॅट इलाके में चोरी से पुलिस चौकसी पर सवाल बताया जाता है कि मर्दननाका इलाके के नाला रोड पर बीते दिनों एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया था। 29 अप्रैल को उसके परिवार के एक दर्जन से ज्यादा लोग...
बांदा में ‘खाने’ के लिए नारेबाजी तक पहुंची नौबत, तो जागे रोडवेज अधिकारी

बांदा में ‘खाने’ के लिए नारेबाजी तक पहुंची नौबत, तो जागे रोडवेज अधिकारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आए हजारों की संख्या में मजदूरों को क्वारंटीन सेंटर तक पहुंचाने के लिए तकरीबन 125 रोडवेज बसों को लगाया गया। रोडवेज ने कर्मचारियों को बुला लिया था लेकिन अव्यवस्था का आलम यह था कि रोडवेज के चालकों और परिचालकों व दूसरे कर्मचारियों को समय पर लंच पैकेट तक नहीं मिले। नौबत नारेबाजी तक जा पहुंची। इसके बाद मीडिया कर्मियों ने फोटो खींचना शुरू किया तो रोडवेज अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद खाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद आक्रोशित रोडवेज कर्मी भी शांत हो गए। सभी लंच पैकेट लेकर गंतव्य को रवाना हुए। बांदा के अलावा अन्य जिलों के लोग पहुंचे शुक्रवार को तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बांदा आईं। इनमें सवार तकरीबन पांच हजार यात्रियों की बाकायदा चेकिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान कोई भी यात्री संदिग्ध न मिलने के कारण उनको क्वारंटीन सेंटर भेजने का निर्णय लिया ग...
हमीरपुर में कोरोना पाॅजिटिव मिला, महोबा में पलटा कामगारों का ट्रक, कई घायल

हमीरपुर में कोरोना पाॅजिटिव मिला, महोबा में पलटा कामगारों का ट्रक, कई घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा/हमीरपुरः बुंदेलखंड के दो जिलों से बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। महोबा में जहां गुजरात से झारखंड जा रहे कामगारों से भरे ट्रक के पलटने की सूचना है, वहीं हमीरपुर जिले के भरुआ क्षेत्र में एक कोरोना पाॅजिटिव के मिलने की भी खबर आ रही है। इस पाजिटिव केस को इलाज के लिए बांदा मेडिकल कालेज लाया जा रहा है। आधा दर्जन कामगार घायल, इलाज हुआ जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरात से वापस लौट रहे कामगारों से भरा ट्रक महोबा जिले के पनवारी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में सवार कामगार घायल हो गए। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में भीषण अग्निकांडः महिला की जलकर मौत, 47 घर राख-12 घंटे बाद काबू बताते हैं कि आधा दर्जन कामगारों क...
बांदा में महिला से गैंगरेप, दो अज्ञात नकाबपोशों पर मुकदमा

बांदा में महिला से गैंगरेप, दो अज्ञात नकाबपोशों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली गैंगरेप की वारदात सामने आई है। दो युवकों ने एक दिव्यांग लगभग 55 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने रात में मूकबधिर महिला को अकेला पाकर सोते समय दबोच लिया। इसके बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए। गैंगरेप के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। सुबह किसी तरह महिला ने अपने हाथ-पैर खोले और इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। परिजनों को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस ने महिला के जेठ की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। मूक-बधिर हैं पीड़ित महिला दरअसल, पुलिस का कहना है कि यह पीड़ित महिला न तो सुन सकती हैं और न ही बोल सकती हैं। ऐसे में उन्होंने इशारों से अपनी बात समझाई। कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि दो अज्ञात ...
लाॅकडाउन में बांदा पुलिस का खूब चमका ‘नेक दिल चेहरा’, चर्चा में गिरवां पुलिस..

लाॅकडाउन में बांदा पुलिस का खूब चमका ‘नेक दिल चेहरा’, चर्चा में गिरवां पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में कोरोना संकट (Covid-19) के चलते लाॅकडाउन की अवधि में हर आम और खास व्यक्ति ने खूब उतार-चढ़ाव देखे। न चाहते हुए घरों में बंद रहे। जरूरत का सामान भी कुछ लोगों को नसीब नहीं हुआ। बाहर पुलिस की सख्ती थी। हालांकि, यह सबकुछ हम सभी की सुरक्षा के लिए जरूरी था। ग्रामीणों की बड़ी मददगार साबित हुुई गिरवां पुलिस पुलिस ने सड़कों पर रहकर कोरोना संकट से न सिर्फ लोगों को बचाया, बल्कि इस दौरान घरों में फंसे लोगों के सामने एक ऐसा नेक दिल चेहरा भी पेश किया, जिसने जनता को एहसास दिलाया कि पुलिस सिर्फ डंडा ही नहीं चलाती, बल्कि जरूरत पड़ने पर उनको राशन और खाना-पीना भी देती है। इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को दिया पूरा श्रेय इस दौरान बांदा पुलिस की भरपूर तारीफ हो रही है। खासकर गिरवां थाना पुलिस और इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडे की नेक दिली को लोगों ने खूब सराहा। बताते चलें कि बांदा म...
बांदा में सिर चढ़ी शराब तो दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर डाली

बांदा में सिर चढ़ी शराब तो दोस्तों ने दोस्त की हत्या कर डाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः लाकडाउन के बीच शराब से पाबंदी हटते ही लोगों के सिर पर इसका नशा चढ़कर बोल रहा है। बीती रात बांदा शहर से सटे भूरागढ़ गांव में भी कुछ ऐसा ही हुआ। तीन साथियों ने साथ बैठकर शराब पी। बाद में नशा सिर चढ़ा तो एक-दूसरे से झगड़ गए। स्थिति इतनी बिगड़ी कि दो ने मिलकर अपने एक साथी को गोली से उड़ा दिया। इसके उसकी मौत हो गई। हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ने हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी खुलासा नहीं किया है। भूरागढ़ इलाके में हुई वारदात बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ इलाके में बुधवार देर रात वहां रहने वाले चुन्नू खंगार के...
बांदा में ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा रेफर 

बांदा में ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत-दूसरा रेफर 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति, न्यूज, बांदाः जिले में गुरुवार देर शाम हुए एक हादसे में युवक की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। दरअसल, साइकिल सवार इस युवक को ट्रक ने टक्कर मारते हुए रौंद दिया। साइकिल पर एक अन्य युवक भी सवार था। वह भी गंभीर रूप से घायल है। बताते हैं कि घायल हुए युवक के पिता की भी पांच माह पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। ऐसे में पांच माह बाद घर के बेटे के हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की घटना ने परिवार को हिलाकर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कहा, चालक गिरफ्तार बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़मई के रहने वाले दीपचंद (24) पुत्र नत्थूराम तथा महेश यादव (16) पुत्र बालकुमार गुरुवार देर शाम साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच अतर्रा रोड पर पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ेंः बां...
बांदा में ‘सुसाइड प्वाइंट’ साबित हो रहा इस नदी का पुल !

बांदा में ‘सुसाइड प्वाइंट’ साबित हो रहा इस नदी का पुल !

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से सटे केन नदी का पुल शहर के लिए सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। दो दिन पहले एक युवक ने इस पुल से कूदकर जान दी थी। बुधवार को अलग-अलग समय पर दो लोगों ने पुल से नदी में छलांग लगा दी। इसके बाद एक युवक ने भी कुछ देर बाद वहां पहुंचकर नदी में छलांग लगाई। ये दोनों अलग-अलग जगहों से थे। हालांकि दोनों को ही गोताखोरों ने नदी से निकाल लिया। शहर से सटे इस पुल से अक्सर लोगों के कूदने की खबरें मिल ही जाती हैं। आए दिन पुल से कूदने के मामले दोनों का जिला असप्ताल में इलाज चल रहा है। बताते चलें कि बांदा शहर से जुड़े केन नदी के इस पुल पर आए दिन लोगों के नदी में कूदने के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर इलाकाई मछुआरों द्वारा बचा लिए जाते हैं। दो ने लगाई छलांग, दोनों बचाए गए बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव निवासी शहबाज (30) पुत्र नवाब खां ने बुधवार की ...
बांदा में पत्रकार के निधन से कलमकारों में शोक की लहर

बांदा में पत्रकार के निधन से कलमकारों में शोक की लहर

बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः एक समाचार पत्र के चिल्ला कस्बे से संवाददाता रहे विनय सोनी का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कलमकारों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पुत्र अंकित सोनी और परिजनों ने बताया कि सुबह अपने पड़ोसी के घर खाने के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। उनको पहले प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया गया। चिकित्सक ने उनको तत्काल बेहतर इलाज के लिए बांदा जिला अस्पताल ले जाने को कहा। लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम गईं। जिला अस्पताल के डाक्टर, विनीत सोनी ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया। कलमकारों में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि विनय चिल्ला क्षेत्र से रिपोर्टिंग का काम करते थे। वह समाचार पत्र से काफी समय तक जुड़े रहे। वर्तमान में वह स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे थे। ये भी पढ़ेंः बांदा में श्रमिक स्प...
बांदा में श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मिला गोरखपुर की वृद्धा का शव, हड़कंप मचा

बांदा में श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मिला गोरखपुर की वृद्धा का शव, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज बुधवार को गुजरात से प्रवासी मजदूरों को लेकर बांदा पहुंची स्पेशल लैबर ट्रेन में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह महिला गोरखपुर जिले की रहने वाली थीं जिनकी उम्र लगभग 80 साल बताई जा रही है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल, शव मिलने को लेकर लोगों में हड़कंप सा मच गया। हालांकि बाद में धूपिया नाम की इन वृद्धा के बेटे रामसमूह ने बताया कि उनकी मां ह्रदय रोग से पीड़ित थीं। मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने पूछताछ भी की। गोरखपुर की रहने वाली थीं मृतक महिला बताया जाता है कि सुबह श्रमिक स्पेशन ट्रेन के बांदा स्टेशन पहुंचने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की मदद से सभी यात्रियों को नीचे उतारने के बाद उनको क्वारंटीन सेंटर भेजा गया। इसी दौरान यात्रियों से जीआरपी को जानकारी हुई कि कोच नंबर 115284 में एक महिला मृत हालत में पड़ी है...