Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

इस नासमझी को क्या कहें ! पति-पत्नी की खाने से शुरू बात-जहर पर खत्म, पढ़िए चौंकाने वाली खबर..

इस नासमझी को क्या कहें ! पति-पत्नी की खाने से शुरू बात-जहर पर खत्म, पढ़िए चौंकाने वाली खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी के सिर्फ डेढ़ महीने बाद ही पति-पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों की इस हरकत से पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन उनको उठाकर अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। हालांकि, दोनों की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन दोनों की हरकत से परिवार के लोग भी समाज के सामने शर्मिंदगी महसूस कर रहे हैं। दोनों का बांदा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार के लोग भी घटना से हैरान जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के रहने वाले निजामुद्दीन (26) और उनकी पत्नी रिजवाना (22) ने मंगलवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया था। उनकी हालत बिगड़ने पर घरवालों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ये भी पढ़ें : गेटमैन ने मचाया शोर, लेकिन वो रुका नहीं और फिर ट्रेन के आगे.. ब...
बांदा में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, परिवारों में कोहराम

बांदा में ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज ट्रेन से कटकर दो लोगों की मौत हो गई। एक ने जहां घरेलू कलह से तंग आकर ट्रेन से कटकर जान दी है। वहीं दूसरी घटना में ट्रेन पर चढ़ते समय पैर मिलने से एक युवक कट गया। ये भी पढ़ें : बांदा में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, परिवारों में कोहराम   जानकारी के अनुसार वहीं सोमवार को मेमो ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से 30 साल के युवक की कटकर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव के सीताराम अहिरवार (55) ने सोमवार सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी। ये भी पढ़ें : बांदा में भूरागढ़ घाट के पास केन नदी में डूबकर युवक की मौत  ...
बांदा : गेटमैन ने मचाया शोर, लेकिन वो रुका नहीं और फिर ट्रेन के आगे..

बांदा : गेटमैन ने मचाया शोर, लेकिन वो रुका नहीं और फिर ट्रेन के आगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पारिवारिक कलह में एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक मटौंध थाना क्षेत्र के दुरैड़ी गांव का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी गवेंद्र पाल ने बताया कि भूरागढ़ चौकी के पास दुरैड़ी के रहने वाले सीताराम अहिरवार (40) आज रेल पटरी पर टहल रहे थे। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक कलह में हुई घटना सुबह करीब 7 बजे एक माल गाड़ी उधर से निकल रही थी। गेटमेन ने शोर मचाकर उन्हें हटने को कहा। लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया और बाद में ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। सीओ ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि सीताराम ने पारिवारिक कलह में सुसाइड की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, परिवार के लोगों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : बांदा में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की ...
बांदा में भूरागढ़ घाट के पास केन नदी में डूबकर युवक की मौत

बांदा में भूरागढ़ घाट के पास केन नदी में डूबकर युवक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज लगभग 11 बजे एक युवक की केन नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। हालांकि, डूबते समय आसपास के लोगों और गोताखारों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से भारी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते कुछ दिनों से युवक वहां घूमता देखा जा रहा था। सीओ सिटी गवेंद्र पाल का कहना है कि शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है। उसकी पहचान कराने का प्रयास चल रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, परिवारों में कोहराम   ये भी पढ़ें : बांदा के अधिकारी ने हमीरपुर में लगाई फांसी, परिजनों का यह आरोप..  https://samarneetinews.com/gram-panchayat-officer-of-banda-hanged-in-hamirpur-relatives-allege-this/...
बांदा में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, परिवारों में कोहराम

बांदा में करंट की चपेट में आकर दो लोगों की मौत, परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बिजली के करंट से लगातार दर्दनाक हादसे सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में पिता और दो बेटों की करंट से मौत हो गई थी। अब दो और लोगों की करंट की चपेट में आकर जान चली गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के कोरवा गांव के इरशाद खां (27) दो दिन पहले अपनी ससुराल बांदा के तिंदवारी क्षेत्र के जमुवा गांव आए थे। पैर पर गिरा तार, चिपककर मौत आज सुबह 10 बजे वह घर की वायरिंग ठीक कर रहे थे। इसी दौरान एक तार टूटकर उनके पैर पर जा गिरा। परिवार के लोगों ने तार हटाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। तबतक उन्होंने दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें : ‘मेरी मौत की वजह मेरी पत्नी, जींस में पैसे हैं उससे अंतिम संस्कार कर देना’ पढ़िए ! दिल दहलाने वाली खबर.. बताते हैं कि मृतक की शादी दो साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी आफरीन गर्भवती हैं। उधर, एक अन्य घ...
बांदा के अधिकारी ने हमीरपुर में लगाई फांसी, परिजनों का यह आरोप..

बांदा के अधिकारी ने हमीरपुर में लगाई फांसी, परिजनों का यह आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : बांदा जिले में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी ने हमीरपुर स्थित अपने घर में फांसी लगा ली। मृतक के परिवार के लोगों ने बांदा के एक अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं अधिकारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार हमीरपुर कस्बे के मराठीपुरा बगिया के रहने वाले अनुज कुमार माथुर (21) ग्राम पंचायत अधिकारी थे। बांदा के जसपुरा ब्लाक में थी तैनाती वह बांदा के जसपुरा ब्लाक में तैनात थे। बताते हैं कि शुक्रवार रात फांसी लगा ली। सुबह परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। मृतक के मामा जय नारायन का आरोप है कि बांदा के परियोजना निदेशक ने कई बार गांवों का प्रभार छीन लिया। दो माह का वेतन भी रोका था। मृतक के परिवार ने लगाए ये आरोप इसलिए तनाव में आकर यह कदम उठाया है। उधर, क्षेत्राधिकारी विवेक यादव का कहना है कि आत्म...
UP : 10 साल के बच्चे ने की हत्या, गाली देने पर 4 साल के बच्चे का मर्डर

UP : 10 साल के बच्चे ने की हत्या, गाली देने पर 4 साल के बच्चे का मर्डर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में हत्या का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 10 साल के बच्चे ने गाली देने पर 4 साल के बच्चे की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बच्चे को पकड़ लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर बाद में उसने गुनाह कबूल लिया। आरोपी बच्चे ने कहा कि वह (मृतक बच्चा) काफी दिनों से उसे गालियां दिया करता था। इसी वजह से उसने उसे मार डाला। बाद में पुलिस आरोपी बच्चे को सिविल लाइन थाने ले गई। इकलौते बेटे की पढ़ाई को रहने आए थे परिजन बताया जाता है कि मूलरूप से मुरादाबाद सिसऊआ के रहने वाले योगेंद्र यादव रामपुर में मोबाइल टावर में टेक्नीशियन हैं। वह अपने इकलौते बेटे की पढ़ाई के लिए प्रेम पटवारी वाली गली में किराय पर रहने लगे। ये भी पढ़ें : विधायक का अनोखा प्रदर्शन : कार के ऊपर नाव रखी, फिर हाथ में पतवार ले...
बांदा डीएम और एसपी ने होनहार बच्चों की पीठ थपथपाई

बांदा डीएम और एसपी ने होनहार बच्चों की पीठ थपथपाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जिले के होनहार बच्चों को सम्मानित किया। खेलो इंडिया एवं हार्पर क्लब शूटिंग रेंज के बच्चों द्वारा पिस्टल शूटिंग में स्टेट चैंपियनशिप 2024 के लिए क्वालीफाई किया है। अधिकारियों ने उनको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस प्रतियोगिता में अंश व नंदनी को रजत पदक मिला है। उन्होंने कहा कि संरक्षक कोच रामेंद्र शर्मा व प्रकाश पांडे के प्रयास रंग लाए हैं। सभी बच्चों ने बांदा का नाम रोशन किया है। ये भी पढ़ें : बांदा भीषण हादसे में 7 हुई मरने वालों की संख्या, एक की हालत गंभीर  ...
बांदा जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा व बिजनौर-प्रयागराज समेत 17 जेलों के कारापाल के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

बांदा जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा व बिजनौर-प्रयागराज समेत 17 जेलों के कारापाल के तबादले, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बिजनौर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा समेत कुल 17 जेलरों के तबादले हुए हैं। डीजी जेल की ओर से तबादला सूची जारी की गई है। इनमें से 7 जेलरों का समय पूरा होने के कारण स्थानांतरण हुआ है। डीजी जेल एसएन साबत ने गुरुवार को 17 जेलों के कारापालों का स्थानांतरण किया है। सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि किसी को अवकाश नहीं मिलेगा। जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा ने नहीं चलने दी माफियाओं की मनमानी जानकारी के अनुसार बांदा जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा का तबादला सुल्तानपुर जेल हुआ है। वह तेज-तर्रार और बेदाग छवि वाले अधिकारी हैं। बांदा में करीब डेढ़ साल तैनाती के दौरान मुख्तार अंसारी जैसे माफिया जेल में बंद रहे। उन्होंने माफियाओं की बिल्कुल मनमानी नहीं चलने दी। जिस समय बांदा जेल में मुख्तार और दूसरे माफियाओं के डर से जेल अधीक्ष...
बांदा भीषण हादसे में 7 हुई मरने वालों की संख्या, एक की हालत गंभीर

बांदा भीषण हादसे में 7 हुई मरने वालों की संख्या, एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बबेरू में बीती रात खड़े ट्रक में बोलेरो के घुसने से हुए हादसे में मरने वालों की संख्या देर रात 7 हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद डीआईजी विपिन मिश्रा, एसपी अभिनंदन और डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल मेडिकल कालेज पहुंचकर घायल का हाल जाना। साथ ही पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। खड़े ट्रक में बोलेरो के घुसने से हुआ था हादसा जानकारी के अनुसार आज रात करीब पौने 10 बजे बीच रोड पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो जा घुसी। बोलेरो सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये भी पढ़ें : UP : स्वामी प्रसाद मौर्य का बीजेपी पर हमला, कहा-राष्ट्रपति को मंदिर में जाने से रोकने वालों पर कार्रवाई नहीं घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी क...