Friday, August 28सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

कानपुर में महिला सिपाही के साथ पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध, हैवानियत की हदें पार

कानपुर में महिला सिपाही के साथ पति ने जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध, हैवानियत की हदें पार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में एक महिला सिपाही के साथ उसके पति ने न सिर्फ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए, बल्कि फिर हैवानियत की सारी हदें पार दीं। खास बात यह है कि महिला सिपाही कानपुर के एक थाने में तैनात हैं और उसका हैवान बना पति शिक्षक है। पीड़ित महिला सिपाही ने अगले दिन ड्यूटी पर आकर पति की हैवानियत और सास-ससुर की प्रताड़ना की सारी बातें उच्चाधिकारियों और साथियों को बताईं। पुलिस ने पीड़ित महिला सिपाही की शिकायत पर आरोपी पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने व प्रताड़ना तथा सास-ससुर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। कानपुर शहर के ही एक थाने में तैनात है महिला सिपाही    बताया जाता है कि सिविल लाइन में किराए के मकान में रहने वाली महिला सिपाही कानपुर के एक थाने में तैनात है। उसकी शादी बीते वर्ष 18 जून को प्रयागराज जिले के बसहा बड़ोखर कोरांव के रहने वाले राकेश सिंह नाम के व...
बांदा में हादसे के बाद मातम में बदलीं बारात की खुशियां, दूल्हे के रिश्तेदार की मौत

बांदा में हादसे के बाद मातम में बदलीं बारात की खुशियां, दूल्हे के रिश्तेदार की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कालिंजर से दहेज का सामान और कुछ बारातियों को लेकर मंगलवार को लौट रहा लोडर गिरवां थाने के बड़ोखर बुजुर्ग गांव के पास बकरी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इसपर सवार एक वृद्ध जो दूल्हे का रिश्तेदार बताया गया, उसकी मौत हो गई। वहीं एक दर्जन बाराती घायल हो गए। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। बड़ोखर बुजुर्ग के पास बकरी को बचाने में पलटा लोडर बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कुचेंदू गांव निवासी वासुदेव कुशवाहा (60) मूंगुस गांव निवासी रामआसरे के बेटे की शादी में बारात में कालिंजर गए थे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वासुदेव दहेज का सामान और कुछ बारातियों को लोडर में ...
बांदा में तालाब में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत, बच्ची बाल-बाल बची

बांदा में तालाब में नहा रहे दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत, बच्ची बाल-बाल बची

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव में मंगलवार सुबह तालाब में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। वहीं पर नहा रही एक अन्य बच्ची भी गहरे पानी में डूबने लगी। हालांकि ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। हालांकि बाकी दोनों बच्चों को नहीं बचाया जा सका। बाद में उनके शव तालाब से निकाले गए। स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बावजूद इसके परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए। वहां पर भी चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित किया। परिजन बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। दोनों शवों को मर्चरी में रखवा दिया गया है। डूबने से बची बच्ची के बताने पर लोगों को चला पता धौंसड़ गांव निवासी समीर (10) पुत्र अमर सिंह और अतुल (10) पुत्र गणेश सिंह दोनों गांव के विद्यालय में कक्षा चार में पढ़त थे। दोनों बच्चे गांव के धऊ तालाब में नहाने के लिए गए थे।...
प्रधान सास से विवाद के बाद कुएं में मासूम संग कूदी बहू की मौत, मौत से जूझ रहा मासूम

प्रधान सास से विवाद के बाद कुएं में मासूम संग कूदी बहू की मौत, मौत से जूझ रहा मासूम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः सास-बहू के बीच घरेलू झगड़े ने एक हंसता परिवार बर्बाद कर दिया। बहू और ग्राम प्रधान सास के बीच झगड़ा होने के बाद रात में बहू ने परेशान होकर पड़ोसी के घर के बाहर बने कुएं में अपने 5 साल के मासूम बेटे के साथ छलांग लगा दी। लोगों को उस वक्त जानकारी हुई जब बच्चे के रोने की आवाज कुएं से आई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते वक्त महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बच्चे के कुएं से रोने की आवाज आने पर चला पता   बताया जाता है कि जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के भौराजपुर गांव निवासी कुलदीप दिवाकर की मां विज्मा देवी मौजूदा समय में गांव की प्रधान है। बहू और सास में आपसी अनबन रहती है। विवाद इस हद तक था कि ब...
मेहंदी लगे-चूड़ा पहने हाथों से नुसरत ने ली संसद की सदस्यता, मिमी चक्रवर्ती ने भी शपथ ली

मेहंदी लगे-चूड़ा पहने हाथों से नुसरत ने ली संसद की सदस्यता, मिमी चक्रवर्ती ने भी शपथ ली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः देश की सबसे युवा और खूबसूरत मानी जाने वालीं पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां मंगलवार को संसद शपथ लेने पहुंचीं। उनके साथ बंगाली एक्ट्रेस एवं तृणमूल की ही दूसरी सांसद मिमी चक्रवर्ती भी संसद पहुंची। सांसद मिमी चक्रवर्ती ने भी साथ ली शपथ   दोनों ने मंगलवार को 17वीं लोकसभा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता की शपथ लेने के बाद दोनों एक्ट्रेस ने स्पीकर ओम बिड़ला के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान हर किसी की नजर इन दोनों युवा सांसदों पर रही। शादी के रिसेप्शन में पहुंचेंगी राजनीतिक हस्तियां इस दौरान कोलकाता के मशहूर कपड़ा व्यवसाई निखिल जैन के साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाली नुसरत जहां हाथों में मेहंदी और चूड़ा पहने हुए थीं और साथ ही माथे पर सिंदूर भी लगा था। शादी वाले पारंपरिक लुक में नुसरत बिल्कुल अलग नजर आईं। ये भी पढ़ेंः खूबसूरत टीएमसी सा...
कांग्रेस की लोकसभा में अनोखी मांग, अभिनंदन की ‘मूंछों को राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित करे मोदी सरकार

कांग्रेस की लोकसभा में अनोखी मांग, अभिनंदन की ‘मूंछों को राष्ट्रीय मूंछें’ घोषित करे मोदी सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः लोकसभा में कांग्रेस नेता ने मांग उठाई है कि पायलट अभिनंदन की मूंछों को 'राष्ट्रीय मूंछें' घोषित किया जाए। यह मांग कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उठाई है। उनकी इस अनोखी मांग की खूब चर्चा हो रही है। साथ ही कांग्रेस नेता ने मांग की है कि पाकिस्तान में घुसकर उसका विमान गिराने वाले बहादुर पायलट अभिनंदन को पुरस्कार देना चाहिए। पुरस्कार देने की भी मांग की   साथ ही अधीर रंजन ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना की एयर स्ट्राइक का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है। बताते चलें कि अभिनंदन की बहादुरी को पाकिस्तान अबतक भूला नहीं है। यही वजह है कि अभी कुछ दिन पहले वर्ल्डकप से ठीक पहले पाकिस्तान ने विज्ञापन का वीडियो बनाया। इस वीडियो में अभिनंदन का मजाक बनाया गया था। ये भी पढ़ेंः GOOD NEWS- रात 9:21 बजे वाघा सीमा पार कर वतन लौटे अभिनंदन, स्वागत को उमड़ी ...
कचौड़ी की दुकान पर इंकम टैक्स का छापा, 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई ने अधिकारियों के उड़ाए होश

कचौड़ी की दुकान पर इंकम टैक्स का छापा, 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई ने अधिकारियों के उड़ाए होश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, डेस्कः अलीगढ़ में एक कचौड़ी बनाने वाले दुकानदार की इंकम जानकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए। यह इंकम हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है। 1-2 लाख नहीं, बल्कि 60 लाख से उपर खुद सेल्स टैक्स के अधिकारियों ने इंकम पकड़ी है, इतना ही नहीं यह इंकम 1 करोड़ से उपर जाने की संभावना है। यह खुलासा कचौड़ी की इस दुकान पर स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो और सेल्स टैक्स डिपार्डमेंट के छापे से हुआ है। कचौड़ी की दुकान के इतने भारी-भरकम मुनाफे ने अधिकारियों के साथ-साथ अन्य लोगों के भी होश उड़ा दिए हैं। अलीगढ़ के सीमा टाकीज चौराहे पर स्थित है दुकान   बताया जाता है कि स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो और सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों की टीम ने शहर के सीमा टाकीज चौराहा पर मुकेश की कचौड़ी की दुकान पर छापा मारा। यह दुकान पिछले लगभग 10 साल से वहां चल रही है। कचौड़ी और समोसा की बिक्री करने वाली इस दुकान की आमद...
कानपुर गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन’ का ‘कायाकल्प’ देखकर आयुक्त भी हुए हैरान, की भरपूर प्रशंसा

कानपुर गंगा बैराज पर ‘परिवर्तन’ का ‘कायाकल्प’ देखकर आयुक्त भी हुए हैरान, की भरपूर प्रशंसा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर परिवर्तन फोरम द्वारा निरंतर चलाये जा रहे 'कायाकल्प' कार्यक्रम के तहत आज बड़े ही व्यापक स्तर पर गंगा बैराज में सफाई अभियान चलाया गया। खास बात यह रही कि इस दौरान समर इंटर्नशिप कर रहे छात्र ने भी इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। इन बच्चों में एनएलके, बिलबांग स्कूल व परिवर्तन यूथ क्लब के लड़के-लड़कियां शामिल रहे। स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की   नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर इस अच्छे कार्य के लिए परिवर्तन संगठन की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि परिवर्तन के सदस्यों के इस काम की जिनती प्रशंसा की जाए, वह कम है। इस दौरान परिवर्तन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि जुलाई के प्रथम चार रविवार यश कोठारी चौराहे (सिंहपुर चैराहा) से लेकर गँगा बैराज तक वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसकी देखरेख परि...
अब बसपा में भाई-भतीजावाद, माया ने भाई आनंद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भतीजे को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

अब बसपा में भाई-भतीजावाद, माया ने भाई आनंद को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भतीजे को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बड़ी घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया। मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा भतीजे आकाश कुमार को राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर घोषित कर दिया है। यह घोषणा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले बसपा सुप्रीमों मायावती खुद को राजनीति में परिवादवाद से दूर बताती रही हैं। बताते चलें कि रविवार को पहली बार मायावती अपने देशभर के अपने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और जोन इंचार्जों के साथ लखनऊ में बैठकर कर रही हैं। लोकसभा में 10 सीटें जीतने के बाद सक्रिय हुई बसपा   बताया जा रहा है कि यह बैठक कई राज्यों में जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर नए दिशा-निर्देश देने के लिए है ताकि पार्टी नेता चुनावों से पहले जनादेश बढ़ा सकें। बताते चलें कि लोकसभा चुनाव-2019 में उत्तर प्रदेश में 10 स...
कमलनाथ ने अपने पुराने दोस्त स्व. संजय गांधी को पुण्यतिथि पर किया याद

कमलनाथ ने अपने पुराने दोस्त स्व. संजय गांधी को पुण्यतिथि पर किया याद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने मित्र संजय गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर अलग अंदाज में याद किया। ट्वीट करते हुए कमलनाथ ने लिखा कि स्व. श्री संजय गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको शत शत नमन..। कमलनाथ ने संजय गांधी के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की। आपको बता दें कि कमलनाथ, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के बेहद खास मित्र थे और खुद इंदिरा गांधी भी उनको अपने बेटे की तरह मानती थीं। ट्विटर पर स्व. संजय गांधी के साथ वाली फोटो शेयर की    दरअसल, कमलनाथ का जन्म यूपी के कानपुर जिले में 18 नंवबर 1946 को हुआ था। उनकी पढ़ाई दून स्कूल में हुई। वहां उनकी मुलाकात संजय गांधी से हुई। वहां पढ़ाई करने के बाद कमलनाथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने कोलकाता के सेंट जेवियर कॉलेज आ गए। वहां से उन्होंने बीकाम में ग्रेजुएट किया। बताते हैं कि कमलनाथ उस दौर में लगभग हर वक्त संजय गांधी ...