Saturday, August 29सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

दरोगा-सिपाही ने मासूम बच्ची के सामने पिता को पीटा-मुंह पर रखा जूता, निलंबित

दरोगा-सिपाही ने मासूम बच्ची के सामने पिता को पीटा-मुंह पर रखा जूता, निलंबित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, गोरखपुरः सिद्धार्थनगर में एक दरोगा और सिपाही ने एक दुकानदार को उसकी 4 साल की मासूम बेटी के सामने न सिर्फ दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बल्कि उसको नीचे गिराने के बाद मुंह पर जूता भी रखा। पिता की पिटाई को देखकर बच्ची रोती-बिलखती रही, लेकिन न दरोगा जी का दिल पसीजा और न सिपाही जी का। बच्ची के पिता की गलती सिर्फ इतनी थी कि सिपाही के गाड़ी रोकने के लिए हाथ देने पर वह थोड़ा आगे जाकर रुक सका। इसी के बाद दरोगा-सिपाही आग बबूला हो गए और दुकानदार पर टूट पड़े। इस घटना का एक युवक ने यह वीडियो बना लिया, जो अब सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया और दोनों को निलंबित कर दिया गया है। दोषियों के खिलाफ जांच भी बैठाई गई पुलिस अधीक्षक ने मामले में गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ दोनों को निलंबित किया, बल्कि उनके खिलाफ जांच भी बैठा दी है। बताया जाता है कि सिद्धार्थनगर जि...
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत-दो घायल

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की टक्कर, एक की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। इससे ट्रक क्लीनर समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र के जलखरिया गांव में हुआ। बताते हैं कि शुक्रवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर जलखरिया गांव के सामने पीली रेखा पर खड़े कंटेनर को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। एक चालक भागा, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस  टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ही वाहन एक्सप्रेस-वे से नीचे आ गिरे। हादसे में ट्रक का चालक राजस्थान के जयपुर सहापुर का रहने वाला गिरिराज व उनका हेल्पर बीरू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। वहीं कंटेनर का टायर चेक कर रहा क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। कंटेनर का चालक भाग गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। ये भी पढ़ेंः यमुना एक्सप्र...
..अब आए कार्रवाई की जद में चिन्मयानंद, 7 घंटे पूछताछ-आश्रम भी सील

..अब आए कार्रवाई की जद में चिन्मयानंद, 7 घंटे पूछताछ-आश्रम भी सील

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुरः आखिरकार भाजपा सरकार में पूर्व गृह राज्यमंत्री रहे चिन्मयानंद कानूनी कार्रवाई के लपेटे में आ गए हैं। मौजूद समय में चिन्मयानंद अपने ही कालेज की एक छात्रा के यौनशोषण के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि बीती शाम उनसे एसआईटी ने शाहजहांपुर पुलिस लाइन में लंबी पूछताछ की। यह पूछताछ देर रात 7 घंटे तक चली। इतना ही नहीं एसआईटी की टीम ने चिन्मयानंद का आश्रम भी सील कर दिया है। ऐसे में साफ है कि आने वाले समय में चिन्मयानंद की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। शाम से देर रात तक हुई पूछताछ  वहीं दूसरी ओर आरोप लगाने वाली छात्रा ने चिन्मयानंद पर सबूत मिटाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जब उसके हास्टल वाले कमरे की जांच हुई तो वह मौजूद नहीं थी। छात्रा ने आशंका जताई है कि चिन्मयानंद ने अपने खिलाफ सारे सबूत मिटवा दिए होंगे। बताया जाता है कि शाहजहांपुर में एसआइटी...
फतेहपुर में मकान गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बड़े बेटे की हालत गंभीर

फतेहपुर में मकान गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, बड़े बेटे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः बीती रात बारिश के बीच बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में एक मकान गिरने से उसमें सो रहे मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला का दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं कि शहबाजपुर गांव ओम प्रकाश की पत्नी श्यामा देवी अपने बेटे शिवम व अनुज के साथ रहती थीं। उनके पति कहीं बाहर काम करते हैं। बीती रात बारिश के बीच हादसा   बीती रात उनके कच्चे घर का पिलर उस वक्त भरभराकर गिर गया, जब परिवार के लोग सो रहे थे। इससे बरामदे की छत नीचे बैठ गई। मलबे के नीचे श्यामा देवी और उनके दोनों बेटे शिवम और अनुज दब गए। दूसरो और सो रहे ससुर छत ढहने की आवास सुनकर जागे तो उन्होंने मदद के लिए आसपास के लोगों को पुकारा। बाद में तीनों को लोगों ने मलबे से किसी तरह बाहर निकाला। तबतक श्याम देवी और उनके छोटे बेटे अनुज की सांसें थम चुकी थीं। बड़ा बेटा शिवम गंभीर रूप से घायल...
कानपुर में अभी-अभी बेकाबू डंफर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, मां की मौत, बेटी गंभीर

कानपुर में अभी-अभी बेकाबू डंफर ने स्कूटी सवार दंपति को रौंदा, मां की मौत, बेटी गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज गुरुवार देर रात करीब पौने 11 बजे नौबस्ता इलाके में तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर ने कार को टक्कर मारते हुए स्कूटी सवार दंपत्ति को रौंद दिया। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। मौके पर भीड़ जुटी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास कर रही है। इस दौरान डंफर ने एक कार को भी टक्कर मारी। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मछरिया चौराहे पर हुई घटना  यह घटना नौबस्ता के मछरिया चौराहे की बताई जा रही है। बताते हैं कि तेज रफ्तार डंफर ने कई बाइकों को टक्कर मारी। इस दौरान स्कूटी सवार दंपत्ति भी चपेट में आ गया। स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और बेटी गंभीर है। वहीं कार सवार लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी मृतकों औ...
बांदा में बेसिक शिक्षकों का धरना, एप डाउनलोड न करने की शपथ ली

बांदा में बेसिक शिक्षकों का धरना, एप डाउनलोड न करने की शपथ ली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षकों ने धरना दिया। धरने में सभी शिक्षकों ने अपने व्यक्तिगत फोन पर एप डाउनलोड न करने की शपथ ली। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी की अध्यक्षता में धरना दिया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रजीत सिंह ने कहा कि किसी शिक्षक को एप डाउनलोड करने को विवश किया तो विरोध किया जाएगा। शिक्षक नेता आगे भी जारी रखेंगे विरोध   कहा कि अग्रिम कार्यक्रम में 13 सितंबर शुक्रवार को शिक्षक महासंघ के बैनर तले डीएम कार्यालय में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर मइयादीन यादव, छोटे बाबू प्रजापति, भुवनेन्द्र यादव, राजेश द्विवेदी, हरवंश श्रीवास्तव, इन्द्रजीत निषाद, विनय प्रताप सिंह, सुनील वर्मा, जयकिशोर दीक्षित, राजवीर सिंह, के पी सिंह, राजेश तिवारी, शिवरतन प्रजापति, नरेन्द्र सोनी, सुनीता ...
बांदा में गणपति को विदाई देने उमड़े श्रद्धालु, खूब उड़ाया रंग-गुलाल

बांदा में गणपति को विदाई देने उमड़े श्रद्धालु, खूब उड़ाया रंग-गुलाल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। हजारों की संख्या में भक्त नाचते-गाते, गुलाल उड़ाते हुए अपने गणपति को लेकर निकले। पूरी आस्था और विश्वास के साथ भक्तों ने गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। महिलाओं और बाल भक्तों में भी दिखा उत्साह  पहले से तय रास्तों से होते हुए भक्त गणपति की प्रतिमाओं को लेकर केन नदी पहुंचे और वहां अपने गणपति को विसर्जित किया। बड़ी संख्या में भक्तों की आंखों से आंसू भी छलते दिखाई दिए। भक्तों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने खूब उड़ाया गुलाल, जमकर थिरके  गणपति विमानों के इर्द-गिर्द सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आए। जमकर रंग-गुलाल उड़ाया गया। विसर्जन जुलूस में महिलाओं की संख्या में पुरुषों की अपेक्षा कम नहीं रही। पूरे उत्साह के साथ...
बांदा में महिला का शव लटका मिला, भाई ने जीजा पर लगाए बेहद संगीन आरोप..

बांदा में महिला का शव लटका मिला, भाई ने जीजा पर लगाए बेहद संगीन आरोप..

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। उसका शव फांसी पर उसी की साड़ी के फंदे से लटका शव मिला है। चौंकाने वाली बात यह है कि विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया है कि मृतका का पति यानि उसका जीजा, अवैध रूप से दारू बनाने का काम करता है और रात में बेचता भी था। इसके बाद कुछ लोग घर आकर शराब पीकर उसकी बहन से गलत हरकतें करते थे। भाई ने जताई बहन की हत्या की आशंका  उसने आशंका जताई है कि ऐसे ही लोगों ने बहन के साथ रेप करके उसकी हत्या करके शव को टांग दिया है। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बड़ेहा अंश स्योढ़ा लाली का पुरवा की रहने वाली राधालली (35) पत्नी रामकरण का शव गुरुवार सुबह उसके घर में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई चुन्नीलाल ने पोस्टमार्टम हाउस पर आरोप ल...
बांदा में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

बांदा में पीआरडी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतारा गांव में एफसीआई गोदाम में तैनात पीआरडी जवान की गुरुवार दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ला रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि लुकतारा गांव निवासी देवी सिंह (50) पीआरडी में जवान थे। वह गांव की मंडी में बने एफसीआई गोदाम में ड्यूटी करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात कही गुरुवार दोपहर को अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद अचेत होकर वह गिर पड़े। परिवार के लोग उनको जिला अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई संजय का कहना है कि देवी की अबतक शादी नहीं हुई थी। भाई का आरोप है कि जवान को किसी ने जहर खिला दिया है। उसने...
बांदा पहुंचे एडीजी (जोन) सुजीत पांडे, बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश

बांदा पहुंचे एडीजी (जोन) सुजीत पांडे, बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रयागराज जोन के एडीजी सुजीत पांडे आज बांदा पहुंचे। यहां पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले के बारे में जानकारी लेते हुए कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए। वांछित अपराधियों को पकड़ने के निर्देेश  साथ ही कहा कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए जाएं। किसी को भी बख्शा न जाए। इस मौके पर डीआईजी दीपक कुमार, एसपी गणेश प्रसाद साहा समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड में डकैत और अवैध खनन ही निशाने पर, कार्यभार ग्रहण करने के बाद बोले नए डीआईजी दीपक कुमार...