Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में IG के. सत्यानारायण ने पहले साइबर थाने का किया उद्घाटन

बांदा में IG के. सत्यानारायण ने पहले साइबर थाने का किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : आईजी के.सत्यानारायण ने चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते साइबर क्राइम थाने का मंगलवार को बांदा पुलिस लाइन में फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही साइबर क्राइम थाने में पहला मुकदमा भी दर्ज हो गया है। आईजी सत्यानारायण ने इसके जल्द निस्तारण के आदेश दिए हैं। थाने का नोडल अधिकारी सीओ सिटी को बनाया गया है। मंडल में साइबर थाने के खुलने से हाईटेक अपराध को रोकने में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। साइबर अपराधों पर लगाम के लिए बड़ा कदम बताते चलें कि चित्रकूटधाम मंडल के जिलों में साइबर सेल तो संचालित हैं, जिनमें साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए काम होता है, लेकिन साइबर अपराधों पर अभियोग पंजीकृत करना, विवेचनात्मक, कार्रवाई की दिशा में काफी कठिनाईयां होती हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला पेट्रोल पंप कारोबारी से फिल्मी अंदाज में ठगी हुई आज बांदा पुलिस लाइन में मंडल का पहला साइबर अपरा...
बांदा में दिल दहलाने वाली घटना, बेड पर था पत्नी का शव, फांसी पर लटका था पति

बांदा में दिल दहलाने वाली घटना, बेड पर था पत्नी का शव, फांसी पर लटका था पति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक बेहद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक घर में पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला है जबकि पास में पति पास में फांसी पर लटकता हुआ मिला है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा है। फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की है, उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी है। वहीं कुछ लोग हत्या का भी अंदेशा जता रहे हैं। भीतर से चीखते हुए बाहर भागे बच्चे हालांकि, पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह ह्रदयविदारक घटनाक्रम तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव का है। सोमवार रात बेंदा गांव के रहने वाले संतोष कुमार (22) और उनकी पत्नी आरती (20) रोज की तरह कमरे में सोने चले गए। आज मंगलवार सुबह दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। परिवार के लोगों ने...
बांदा DM बोले, असाध्य बीमारी नहीं है टीबी, जागरुकता से होगा बदलाव

बांदा DM बोले, असाध्य बीमारी नहीं है टीबी, जागरुकता से होगा बदलाव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : टीबी असाध्य बीमारी नहीं है। जागरूकता न होने के कारण लोग इस रोग से घबराते हैं। प्रचार-प्रसार से ही लोगों में जागरूकता आएगी। ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी फोरम समिति की बैठक में जिलाधिकारी अमित बंसल ने कहीं। डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधानों के नाम पत्राचार कर उनसे अपने गांवों में टीबी रोग की खोज के लिए अपील की जाएगी। टीबी फोरम समिति की बैठक आयोजित जिला क्षय रोग अधिकारी डा एमसी पाल ने कहा टीबी मुख के रास्ते फैलने वाली एक संक्रामक बीमारी है। जिला विकास अधिकारी केके पांडेय ने कहा कि जिला अस्पतालों में जांच कराकर नियमित दवाइयों दी जाए ताकि बीमारी दूर रहे। जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह बीमारी अधिक पाई जाती है। प्रोजक्ट अक्षय समन्वयक अतुल गुप्ता, गणेश प्रसाद, आलोक निगम, रमेश कुमार, रामलखन, अमित, ज्योति सहित कई एनजीओ के प्रतिनिधि...
Update : बिग ब्रेकिंग : कानपुर पुलिस लाइन में बैरक की छत गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 घायल

Update : बिग ब्रेकिंग : कानपुर पुलिस लाइन में बैरक की छत गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से आज सोमवार रात बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस लाइन में एक बैरक की छत भरभराकर ढह गई। रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे में वहां मौजूद कई सिपाही दब गए हैं। इनमें से तीन को बाहर निकाला गया है। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। पता चला है कि इस दौरान एक सिपाही की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर एडीजी जय नारायण सिंह, आईजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य तेजी के साथ कराया। बताया जा रहा है कि इस बैरक का निर्माण 1948 में कराया गया था। ऐसे चार बैरक हैं जो पुलिस लाइन के सबसे पुराने बताए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें : कानपुर : शहर में सड़क किनारे बम धमाके से दहशत, बच्चे समेत 4 घायल इस दौरान सिपाही अरविंद निवासी लालपुर थाना बेवर जिला मैनपुरी, पहले मंजिल के बै...
ब्रेकिंग न्यूज : बांदा में भीषण हादसा, 3 सगे भाईयों की मौत, सात घायल-दो रेफर

ब्रेकिंग न्यूज : बांदा में भीषण हादसा, 3 सगे भाईयों की मौत, सात घायल-दो रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार सुबह जिले में हुए भीषण हादसे में पिकअप और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें तीन सगे भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से दो सगे भाईयों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध थाना क्षेत्र में इचौली चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सामने से आ रही पिकअप गाड़ी में तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। लोगों को उसमें निकलने का भी मौका नहीं मिला। ये भी पढ़ें : बांदा में प्रधान और मासूम समेत 17 और कोरोना पाॅजिटिव  इससे तीन सगे भाई बिसंडा थाना क्षेत्र...
बांदा में प्रधान और मासूम समेत 17 और कोरोना पाॅजिटिव

बांदा में प्रधान और मासूम समेत 17 और कोरोना पाॅजिटिव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में जिले में 17 नए पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें शहर के छोटी बाजार इलाके का एक बच्चा और डिघवट गांव के प्रधान भी शामिल हैं। इसके अलावा शहर के क्योटरा, अलीगंज, कालूकुआं और माहेश्वरी देवी चौक में भी कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। इस दौरान जिले के चिल्ला में स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर 230 लोगों की रैपिड जांच की गई। इस दौरान 10 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। छोटी बाजार स्थित ओमर वैश्य स्कूल के पास चार पाॅजिटिव अब जिले में कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 542 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 165 बताए जा रहे हैं। मंडलायुक्त गौरव दयाल की ओर से जारी कोरोना संक्रमितों की सूची के अनुसार जिले में 17 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर के छोटी बाजार स्थित ओमर वैश्य स्कूल के पास एक वर्षीय मासूम समेत चार लोग पाॅजिटिव मिले हैं। ये भी पढ़ें ...
कानपुर : वृद्ध ने नाबालिग लड़की से किया रेप, मौके से फरार

कानपुर : वृद्ध ने नाबालिग लड़की से किया रेप, मौके से फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के किदवई नगर थाना क्षेत्र के जूही लुधौरा इलाके में एक 65 वर्षीय वृद्ध द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। लड़की के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। परिजनों को आरोपी पक्ष की धमकी भी आरोपी की पहचान नसीम उर्फ लाला के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि परिवार के लोगों ने जब आरोपी घर पर जाकर शिकायत की तो उन लोगों ने गोली मारने की धमकी दी है। ये भी पढ़े : कानपुर के डाक्टर पर रेप का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल पीड़ित परिवार के मुखिया की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी गई है। उधर, किदवईनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। उसके खिलाफ धारा 376/342/506 तथा 4-7 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।...
ब्रेकिंग न्यूज : कानपुर में सरेआम फाइनेंस कंपनी के मालिक की चाकुओं से गोदकर हत्या

ब्रेकिंग न्यूज : कानपुर में सरेआम फाइनेंस कंपनी के मालिक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को कुछ बदमाशों ने दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने खुलेआम एक फाइनेंस कंपनी के मालिक जय गोपाल पुरी को चाकुओं से गोद डाला। दादानगर लेबर कालोनी में वारदात वारदात दादा नगर स्थित लेबर कालोनी में हुई। इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बताया जाता है कि वहां बने एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर के मालिक जय गोपाल पुरी को दो बदमाशों ने आफिस के भीतर घुसकर चाकुओं से गोद डाला। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही ...
डा. एनडी शर्मा बने बांदा के सीएमओ, कार्यभार संभाला

डा. एनडी शर्मा बने बांदा के सीएमओ, कार्यभार संभाला

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी का तबादला होने के बाद नई नियुक्ति हो गई है। जिला मुख्यालय पर ही रहने वाले डा. एनडी शर्मा को बांदा का नया मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। आज सोमवार को उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि किसी भी तरह जनता की पूरी सेवा की जाए। मरीजों को किसी तरह की कोई दिक्कत न होने दी जाए। ये भी पढ़े :  बांदा में महिला डिग्री कालेज में छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण ये भी पढ़े : बांदा : लाॅकडाउन में सिटी मजिस्ट्रेट ने पकड़ीं पुलिस की नाक तले खुली दुकानें, FIR.. ...
बांंदा : ‘साहब की चौखट पर’ पालिका की लापरवाही, जनता परेशान

बांंदा : ‘साहब की चौखट पर’ पालिका की लापरवाही, जनता परेशान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
रोशनी इसरानी, बांदा : सफाई के नाम पर अपनी खुद छाती पीट-पीटकर वाहवाही बटोरने में माहिर बांदा नगर पालिका का भगवान ही मालिका है। पालिका में बैठे जिम्मेदारों को जनता की सुविधाओं की कितनी चिंता है, यह किसी से छिपा नहीं है। पालिका की लापरवाही का एक नमूना सोमवार को देखने को मिला। व्यस्त समय में सफाई का काम वर्किंग आवर में सुबह 11 बजे शहर की वीवीआईपी रोड, डीएम कालोनी के नाले की सफाई का काम शुरू किया। सड़क पर कीचड़ फैला दिया गया। सड़क को बंद कर दिया। लोगों को जान खतरे में डालते हुए किसी तरह निकलना पड़ा। ये भी पढ़ें : बांदा नगर पालिका में बड़ा खेल, चौराहों पर सरकार को लाखों के राजस्व का चूना एक डर फिसलकर गिरने का और दूसरा कीचड़ गिरने का। जिलाधिकारी से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट तक सभी बड़े अधिकारी इस रोड से गुजरते हैं। यही काम अगर जल्द सुबह या रात के वक्त कर लिया जाए तो क्या दिक्कत है। कचेहरी के ...