Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

11 साल पुराने एसटीएफ गोलीकांड के डकैत समेत दो ईनामी बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

11 साल पुराने एसटीएफ गोलीकांड के डकैत समेत दो ईनामी बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में आज बांदा और चित्रकूट पुलिस ने दो अलग-अलग ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें से एक बदमाश 11 साल पुराने एसटीएफ गोलीकांड का फरार आरोपी बताया जा रहा है जबकि दूसरा शंकर केवट गैंग का सक्रिय बदमाश है।  थाना पुलिस की इस उपलब्धि पर दोनों पुलिस अधीक्षकों ने अपनी-अपनी पुलिस टीम को पुरस्कार की घोषणा की है। चित्रकूट एसपी मनोज कुमार झा के निर्देशन में मानिकपुर एसओ केपी दुबे ने 11 साल पहले एसटीएफ गोलीकांड के फरार 15 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चित्रकूट के मानिकपुर व बांदा के बिसंडा इलाके में पुलिस को मिली सफलता  बताया जाता है कि पकड़े गए बदमाश का नाम गंगौलिया उर्फ गंगा है और यह मानकिपुर के गिदुराह का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा और छह कारतूस बरामद किए हैं। एसपी चित्रकूट ने पुलिस टीम...
सड़क हादसे का शिकार हुए दो कांस्टेबिलों के बेटे, एक की मौके पर मौत व दूसरा रेफर

सड़क हादसे का शिकार हुए दो कांस्टेबिलों के बेटे, एक की मौके पर मौत व दूसरा रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए आज एक हादसे में पुलिस लाइन्स में रहने वाले दो कांस्टेबिलों के बेटे हादसे का शिकार हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसा बांदा-चित्रकूट मार्ग पर डिंगवाही के पास हुआ। बताते हैं कि पुलिस लाइन्स में रहने वाले कांस्टेबिल कृष्णपाल सिंह का 18 वर्षीय पुत्र कपिल और दूसरे कांस्टेबिल का जानकी प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र आदर्श उर्फ नीलू एक ही बाइक से किसी काम से अतर्रा गए थे। बाइक से लौट रहे अर्तरा से बांदा, रास्ते में रोडवेज ने मारी टक्कर  वहां से लौटते वक्त डिंगवाही गांव के पास हाइवे पर बांदा डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चला रहा कपिल की देर तक तड़पने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को घायल आदर्श को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। ये भी पढ़ेंः हत्या-आत्महत्या में उलझ...
युवती से छेड़छाड़ के बाद दो समुदाय आमने-सामने, फोर्स तैनात

युवती से छेड़छाड़ के बाद दो समुदाय आमने-सामने, फोर्स तैनात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, आज़मगढ़ : जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में शौच करने गई युवती से दबंग मनचलों ने छेड़खानी कर दी। गांव के एक युवक द्वारा विरोध करने पर दबंग मनचलों ने उस युवक को बुरी तरह से पीटा। घर से शौच को गई थी पीड़ित युवती  उसकी चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों का आता देख मनचले आरोपी अपनी बाइक छोड़ वहां से फरार हो गए।आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों की बाइक को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। ये भी पढ़ेंः अब सीतापुर में भाजपा नेता समेत दो पर गैंगरेप का मुकदमा मामला दो समुदाय के बीच की वजह से भारी संख्या मे फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  ...
तबादले के बाद ज्वाइन न करने वाले PCS अफसरों को नोटिस

तबादले के बाद ज्वाइन न करने वाले PCS अफसरों को नोटिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः तबादले के बावजूद ज्वाइन न करने जैसे अनुशासनहीनता के मामले सिर्फ छोटे कर्मचारियों तक ही सीमित नहीं है बल्कि बड़े अधिकारी भी इससे बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक मामला आजकल यूपी में चर्चा में बना हुआ है। प्रदेश के पांच पीसीएस अधिकारियों ने बीती 30 अगस्त को तबादला होने के बावजूद अबतक तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग नहीं की है। ये भी पढ़ेंः लखनऊ एसटीएफ ने इनामी आजम को गाजियाबाद से दबोचा नियुक्ति विभाग ने नोटिस भेजकर अल्टीमेटम दिया है। इसमें 13 सितंबर को 3 बजे तक ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि अगर इसके बाद भी तबादला आदेश न मानने पर कार्रवाई की जाएगी। ये हैं ज्वाइन न करने वाले पांच पीसीएस अधिकारी   विनय कुमार सिंह ( सेकेंड )  रजनीश कुमार मिश्र  इंद्रसेन  अजय कुमार उपाध्याय  विनोद कुमार सिंह   ...
उत्तर प्रदेश, बिहार व असम और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके

उत्तर प्रदेश, बिहार व असम और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः यूपी, बिहार और असम में बुधवार सुबह लगभग 10 बजे के के आसपास भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। असम व बिहार के जिलों के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल और उत्तराखंड से सटे हुए इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप सर्वेक्षण संस्थान ने बुधवार सुबह भूकंप के झटकों की पुष्टि की है। साथ ही कहा है कि कि इसका केंद्र असम के कोकराझार में था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के सटे जिलों में भी महसूस हुआ भूकंप  विभाग के मुताबिक यह भूकंप 10 बजकर 22 मिनट 48  सेकेंड पर आया और इसके झटके 15 सेकेंड तक महसूस किए गए।  इसी तरह हरियाणा में भूकंप का केंद्र झज्जर बताया जा रहा है। वहां भी सुबह 5:43 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। ये भी पढ़ेंः रिटायर्ड दरोगा की सरेआम लाठियों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या, हाईकोर्ट ने लिया संज...
बिजनौर में लीकेज टैंक फटने से छह की मौत, दो झुलसे

बिजनौर में लीकेज टैंक फटने से छह की मौत, दो झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, बिजनौरः बुधवार को शहर में नगीना रोड पर एक पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में लीकेज टैंक में वेल्डिंग करते हुए टैंक फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में लीकेज सिलेंडर में वेल्डिंग के दौरान हादसा  बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र में नगीना रोड पर स्थित मोहित पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री है। वहां आज सुबह रोज की तरह काम चल रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में मिथेन गैस का टैंक लीक हो गया। ये भी पढ़ेंः आईपीएस सुरेंद्र दास की आत्महत्या में नया मोड़, अधिवक्ता ने कोर्ट में मुकदमे की अर्जी दी पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में लीकेज हुए टैंक पर वेल्डिंग काम का हो रहा था। इसी दौरान टैंक फट गया। इ...
आईपीएस सुरेंद्र दास की आत्महत्या में नया मोड़, अधिवक्ता ने कोर्ट में मुकदमे की अर्जी दी

आईपीएस सुरेंद्र दास की आत्महत्या में नया मोड़, अधिवक्ता ने कोर्ट में मुकदमे की अर्जी दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आईपीएस सुरेंद्र दास के मामले में कानपुर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद सक्सेना ने सीएजेएम कोर्ट में मुकदमे की अर्जी दाखिल की है। इस अर्जी की पोषणीयता पर कोर्ट आने वाली 22 सितंबर को निर्णय लेगा। कानपुर के एसएसपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल  अर्जी में अपील की गई है कि इस केस में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्जकर जांच कराई जाए। अर्जी में आईपीएस सुरेंद्र दास के सुसाइट नोट व उनकी मां और भाई के समाचार पत्रों में छपे बयान को मुकदमे का आधार बताया गया है। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः आईपीएस सुरेंद्र दास ने तोड़ा दम, 12 बजकर 19 मिनट पर ली आखिरी सांस साथ ही पूरे मामले में कानपुर के एसएसपी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि एसएसपी ने बिना एफआईआर दर्ज किए मामले की जांच एसपी क्राइम को सौंप दी है। आईपीएस सुरेंद्र दास की मौत के मामले में पत्नी रवीना पर होगी एफआईआर !  ...
यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हास्टल में छात्रा ने लगाई फांसी

यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हास्टल में छात्रा ने लगाई फांसी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः  छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में आज एक छात्रा ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्रा का नाम अलंकृता कश्यप है और वह बीएससी बायोटेक 2nd इयर की छात्रा थी। मरने वाली छात्रा बीएससी बायोटेक सेकेंड इयर की थी छात्रा  बताते हैं कि छात्रा बिहार की रहने वाली थी और उसके पिता कन्नौज में सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। आत्महत्या का कारण अबतक खुलकर सामने नहीं आया है। वहीं मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची हुई है। ये भी पढ़ेंः दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर छात्रा ने लगाई फांसी.....
बुंदेलखंडः घर में घुसकर लूटपाट के बाद किशोरी से गैंगरेप

बुंदेलखंडः घर में घुसकर लूटपाट के बाद किशोरी से गैंगरेप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदाः महोबा जिले के महोबकंठ थाने के एक गांव में बदमाशों द्वारा एक घर में लूटपाट के बाद नाबालिग लड़की से गैंगरेप किया। वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता के माता-पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। गांव के ही 3 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा, आरोपी फरार  बताते हैं कि गांव के ही दो बदमाशों ने चाकू से धमकाकर एक घर मे लूटपाट की है। साथ ही घर में मौजूद एक 14वर्षीया किशोरी को अगवा करके गैंगरेप किया है। दिल्ली में मजदूरी करने गए माता-पिता के गांव लौटने के बाद मंगलवार को घटना की रिपोर्ट महोबकंठ थाने मे 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। ये भी पढ़ेंः इलाहाबाद रेलवे जंक्शनः गार्ड ने 4 साथियों संग किया युवती से गैंगरेप, पीड़िता लापता पुलिस मे दर्ज कराई गई रिपोर्ट मे पीडित किशोरी ने कहा है कि बीते शनि...
एसी/एसटी एक्ट मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर गिरफ्तार

एसी/एसटी एक्ट मामले में कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः आगरा में एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कथा वाचक की गिरफ्तारी के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। गिरफ्तारी के कुछ देर बाद रिहा करके मथुरा किया रवाना  दरअसल, पुलिस ने यह कदम कथा वाचक द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान शांतिभंग करने वाला वक्तव्य देने के बाद उठाया। पुलिस का कहना था कि कथा वाचक ठाकुर की प्रेसवार्ता में दिए वक्तव्य से शांतिभंग हो सकती थी। ये भी पढ़ेंः झांसी में नाबालिग से तांत्रिक ने की दुष्कर्म का प्रयास, पिता ने पहुंचकर बचाई इज्जत पुलिस का कहना था कि ठाकुर पर पत्रकार वार्ता के दौरान ऐसे वक्ततव्य देने का आरोप है, जिससे शांति भंग हो सकती थी। बताते हैं कि न्यू आगरा थाना क्षेत्र में कमलानगर में एक होटल से पुलिस ने इस कथा वाचक को गिरफ्तार किया है। ये...