Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

अनिल कपूर नहीं चाहते कि उनकी दूसरी बेटी रिया बने एक्ट्रेस, यह है खास वजह..

अनिल कपूर नहीं चाहते कि उनकी दूसरी बेटी रिया बने एक्ट्रेस, यह है खास वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः अभिनेता अनिल कपूर के परिवार के ज्यादातर सदस्य फिल्मों में हैं। खुद सदाबहार हीरो हैं, बेटी सोनम जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। बेटा हर्षवर्द्धन बतौर अभिनेता डेब्यू कर चुका है लेकिन उनकी दूसरी बेटी रिया कपूर ने अबतक फिल्मों में इंट्री नहीं की है। इसके पीछे इसली वजह उनके पापा अनिल कपूर हैं। रिया कपूर का आज जन्मदिन है और हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों रिया के फिल्मों में आने को, उनके पिता अनिल कपूर नापसंद करते हैं। आज है रिया का जन्मदिन बताते हैं कि 5 मार्च 1987 को रिया का जन्म हुआ था। खुद रिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनको एक्ट्रेस बनने के लिए उनके पिता ने मना किया था। रिया का कहना था कि पापा (अनिल कपूर) इस बात को लेकर डरे हुए थे कि कहीं 'मैं हीरोइन की बहन बनकर न रह जाऊं।' दरअसल, रिया ने फिल्म आयशा से वर्ष 2010 में बतौर प्रोड्यूसर अपने कैरियर की शुरूआत क...
खुद के भारतीय होने पर गर्व महसूस करता है अफजल गुरू का बेटा..

खुद के भारतीय होने पर गर्व महसूस करता है अफजल गुरू का बेटा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः जरूरी नहीं कि संत का बेटा संत और डाकू का बेटा डाकू बनना चाहे। कुछ ऐसा ही उदाहरण भारतीय संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु के बेटे ने भी दिया है। संसद पर हमले में शामिल अफजल गुरु के बेटे को खुद के भारतीय होने पर गर्व है। उसका कहना है कि जिस दिन उसे भारत का पासपोर्ट मिल जाएगा, उस दिन उसे बहुत अच्छा लगेगा। उसका कहना है कि वह अपने पिता के (आतंक के) रास्ते पर चलने में यकीन नहीं रखता है। पिता की आतंक की राह नहीं पसंद.. आपको बताते चलें कि अफजल गुरु के बेटे का नाम गालिब है और वह 18 साल का है। गालिब डॉक्टर बनना चाहता है और उसका कहना है कि आतंकवादियों ने उसके उपर खूब दवाब बनाया। लेकिन उसने उनका रास्ता नहीं अपनाया। खुद के लिए आधार कार्ड जारी होने पर गालिब ने कहा है कि अब उसे अच्छा लग रहा है और वह एक स्वाभिमानी भारतीय है। उसने कहा कि वह नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा है और ...
दलित और आदिवासी संगठनों का मांगों को लेकर भारत बंद का आह्वान, सरकारें अलर्ट

दलित और आदिवासी संगठनों का मांगों को लेकर भारत बंद का आह्वान, सरकारें अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: एक बार फिर दलित संगठनों तथा आदिवासियों ने आरक्षण संबंधित अपनी मांगों को लेकर तथा जंगल से उन्हें बेदखल करने के खिलाफ बंद बुलाया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कई दलित संगठनों ने यह कदम उठाया है। यह बंद 13 प्वाइंट रोस्टर की जगह 200 प्वाइंट रोस्टर लागू करने की मांग को लेकर बुलाया गया है। इस बंद को लेकर देश के कई हिस्सों में सरकारें पूरी तरह अलर्ट हैं। राजनीतिक दलों का भी समर्थन   बंद का आह्वान करने वालों में आदिवासी अधिकार आंदोलन, ऑल इंडिया अंबेडकर महासभा तथा संविधान बचाओ संघर्ष समिति जैसे कई बड़े संगठन शामिल हैं। इतना ही नहीं इस बंद का समर्थन कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और राजद के अलावा आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दल भी कर रहे हैं। वहीं इस बंद के आह्वान के अलावा दूसरी ओर कश्मीर में भी 35-ए और जमात-ए-इस्लामी पर बैन के खिलाफ कश्मीर बंद बुलाया गया है। यह ...
वायु सेना प्रमुख ने कहा, सही टारगेट पर गिराया बम, लाशें गिनना हमारा काम नहीं..

वायु सेना प्रमुख ने कहा, सही टारगेट पर गिराया बम, लाशें गिनना हमारा काम नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः वायुसेना की एयर स्ट्राइक को लेकर राजनीतिक अपने चरम पर है। ऐसे में वायु सेना प्रमुख बीरेंद्र सिंह धनोआ ने साफ कर दिया है कि जहां पर बम गिराने के लिए टारगेट किया गया था वहां पर बम गिराया गया। उन्होंने कहा कि हमने जंगल में बम नहीं गिराए हैं बल्कि बिल्कुल निशाने पर बम जाकर गिरा था। वायुसेना प्रमुख ने यह भी कहा कि कितने लोग मरे हैं यह आंकलन करना उनका काम नहीं है, यह सरकार बता पाएगी। वायुसेना प्रमुख धनोआ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस एयर स्ट्राइक में कितना नुकसान हुआ है और कितने लोग मारे गए हैं, यह सरकार बता पाएगी। वायुसेना प्रमुख के इस बयान को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  कहा, सभी लड़ाकू विमान सक्षम उन्होंने कहा कि यह काम हमारा नहीं है। वायु सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि हमारे सभी लड़ाकू विमान हर काम के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं और सभी को अपग्रेड किया जा चुका है।...
पाकिस्तान समझ गया मोदी नहीं करेंगे देश की सुरक्षा से समझौता- साक्षी महाराज

पाकिस्तान समझ गया मोदी नहीं करेंगे देश की सुरक्षा से समझौता- साक्षी महाराज

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज विकासखंड के गांव आशाखेड़ा में सांसद निधि से नवनिर्मित 300 मीटर सड़क मार्ग का उद्घाटन सोमवार को सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने किया। यह सड़क आशाखेड़ा के मजरा बाबाखेड़ा में 18 लाख की लागत से बनी है। इसी तरह भैसौरा गांव में एक पंचायत भवन और शिवरात्रि मेले का भी उद्घाटन सांसद द्वारा किया गया। सांसद साक्षी महाराज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा है कि पूर्व की सरकारों ने गांवो की समस्याओं पर कभी ध्यान नहीं दिया। शहरों और गांवों को जोड़ रही सरकार  अब मोदी सरकार ने आते ही सड़कों का जाल बिछाना शुरू कर दिया है। कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीणों को सुविधाए देने के लिए संपर्क मार्गों का जाल बिछाया है। इतना ही नहीं अटल सड़क योजना में छूटे हुए सभी मार्गों का भी जल्द निर्माण कराया जाएगा। साक्षी महाराज ने कहा कि देश में इस वक्त हिंदुस्तान-पाकिस्तान खूब चल रहा है...
सीतापुर की पूर्व बसपा सांसद कैसर जहां और उनके पूर्व विधायक पति कांग्रेस में शामिल

सीतापुर की पूर्व बसपा सांसद कैसर जहां और उनके पूर्व विधायक पति कांग्रेस में शामिल

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः सीतापुर लोकसभा सीट से पूर्व बसपा सांसद कैसर जहां तथा उनके पति पूर्व बसपा विधायक एवं मौजूदा नगर पालिका चेयरमैन जासमीर अंसारी ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दोनों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लखनऊ कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बब्बर ने पूर्व सांसद कैसर और उनके पति पूर्व बसपा विधायक जासमीर समेत उनके सैकड़ों समर्थकों को कर्तव्य और निष्ठा की शपथ दिलाई। लहपुर से हो सकती हैं उम्मीदवार  माना जा रहा है कि कैसरजहां का लहरपुर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार होना लगभग तय है। इस मौके पर कैसरजहां ने कहा कि कांग्रेस की जीत के लिए वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगी। बताते चलें कि 2009 में पहली बार बसपा के टिकट से सांसद चुनी गईं, कैसर जहां की गिनती पार्टी की कद्दावर नेताओं में होती थी लेकिन बाद में बसपा से...
चित्रकूट में महोबा के युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

चित्रकूट में महोबा के युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः धर्मनगरी चित्रकूट में बदमाशों ने कुंभ स्नान करके लौट रहे परिवार के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह वारदात झांसी-मीरजापुर हाइवे पर हुई। मृतक महोबा का रहने वाला बताया जा रहा है और कथित रूप से हिंदू युवा वाहिनी का नेता भी था। गोली लगने से युवक विजय पाराशर (33) उर्फ रामू की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार के साथ सफारी गाड़ी से मंदिर दर्शन को पहुंचा था। इस दौरान झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय पाराशर अपनी सफारी गाड़ी में एक लाज के किनारे बैठे हुए थे। युवा वाहिनी का कथित नेता था मृतक  बताया जा रहा है कि यह वारदात शिवरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में झांसी-मीरजापुर हाईवे के किनारे हुई है। महोबा के कबरई निवासी 33 वर्षीय विजय पाराशर उर्फ रामू बीते दिवस अपने लोकतंत्र सेनानी पिता बिंदादीन...
सनसनीः बांदा शहर में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

सनसनीः बांदा शहर में युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में बीती रात एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली एक 315 बोर के अवैध तमंचे से युवक की कनपटी पर दाहिनी ओर लगी। इससे युवक का सिर और चेहरा उड़ गया। घटना मृतक युवक के घर की छत पर हुई। लोगों को इसकी जानकारी सुबह हुई। घटना रात करीब ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है। शहर के कटरा तकिया मोहल्ले का मामला  मामला शहर के कटरा तकिया मोहल्ले का है। वहां रहने वाले चुन्नू लाल अपने परिवार के साथ महबूब के मकान में किराए पर रहते हैं। बताया जाता है कि उनके 30 साल के बेटे जैकी का खून से लथपथ शव घर की छत पर पड़ा मिला। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक बेकरी का काम करता था। ये भी पढ़ेंः बांदा शहर के व्यस्तम इलाके में छात्रा की गोली मारकर हत्या, सनसनी  बताया जाता है कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे...
फतेहपुर में भीषण हादसाः एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर में भीषण हादसाः एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में हुए एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। इनमें परिवार की दुल्हन भी शामिल बताई जा रही है। यह हादसा रविवार रात हुसैनगंज-हथगाम मार्ग पर हुआ। बेटी को विदा कराकर ला रहे थे परिजन  बताया जाता है कि हुसैनगंज के गोपीपुर गांव निवासी राकेश पासवान की बेटी विमला की शादी बीती 25 फरवरी को जिले के ही हथगाम के नौरंगाबाद में रहने वाले धर्मेंद्र से हुई थी। बेटी को विदा कराकर राकेश बोलेरो गाड़ी से बीती रात करीब साढ़े 8 बजे परिवार के साथ घर लौट रहे थे। गाड़ी में चालक समेत करीब 15 लोग सवार थे। ये भी पढ़ेंः फतेहपुर में ओवरलोड बालू लदे ट्रक का टायर फटने से रोडवेज सवार मां-बेटी समेत छह की मौत, 45 यात्री घायल बताते हैं कि रास्ते में बेला मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रिक...
भाजपा में शामिल हुईं इस क्रिकेटर की पत्नी, निभा सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा में शामिल हुईं इस क्रिकेटर की पत्नी, निभा सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, डेस्कः लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल बड़े और नए चेहरों को अपने साथ जोड़ने में जुटे हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने जामनगर में बीजेपी का दामन थामा है। वह गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फलदू और सांसद पूनम माडम की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी ने किया गर्मजोशी से स्वागत  बीजेपी नेताओं ने पार्टी में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही रीवाबा को एक भगवा दुपट्टा भी भेंट किया। बताते चलें कि रीवाबा कुछ महीने पहले ही करणी सेना से जुड़ी थीं। वह बीते वर्ष अक्टूबर में करणी सेना की महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में शामिल हुई थीं। बता दें कि रीवाबा जडेजा ने दिल्ली में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है और वह सिविल सर्विस में जगह बनाना चाहती थीं। रीवाबा की शादी रवींद्र जडेजा से 17 अप्रैल 201...