Wednesday, April 8सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

मेरठ में पूर्व बसपा मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे भूरा की फिर गुंडई आई सामने, रिपोर्ट दर्ज

मेरठ में पूर्व बसपा मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे भूरा की फिर गुंडई आई सामने, रिपोर्ट दर्ज

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मेरठः बसपा के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के पुत्र भूरे की गुंडई का एक मामला सामने आया है। उसके घर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने मंत्री के लड़के पर घर में घुसकर अपने बाउंसरों से मारपीट कराने का आरोप लगाते कहा है कि मंत्री के लड़के ने उनके घर में लूटपाट भी की है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। घर में घुसकर पड़ोसी से मारपीट और बाउंसरों से उसके घर की महिलाओं की पिटाई कराई   बताते चलें पूर्व बसपा मंत्री की गुंडई का यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी एक दुकानदार से मंत्री के लड़के ने मारपीट की थी। अबकी बार मामला पासपोर्ट को लेकर विवाद का है। तहरीर में सोहराबगेट निवासी बिलाल पुत्र इकबाल ने कहा है कि उसके पड़ोसी पूर्व मंत्री का बेटा फिरोज उर्फ भूरा का घर है जो पैसा और रसूख दिखाते हुए आसपास के लोगों से गुंडई करता है। रिपोर्ट लिखान...
बांदा में भाई की शादी में गए किसान की असामायिक मौत, बेहाल परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट

बांदा में भाई की शादी में गए किसान की असामायिक मौत, बेहाल परिवार के सामने जीविकोपार्जन का संकट

बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के चिल्ला थाना के गांव बंबिया निवासी एक 50 वर्षीय किसान शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां बनाए गए जनवासे में सोते वक्त उनको एक जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। बताते हैं कि चिल्ला थाना क्षेत्र के बंबिया गांव निवासी शिवलाल खेंगर पुत्र सीताराम बीते दिवस बांदा के ही फतेहगंज के भुसासी गांव से अपने बड़े दादा के लड़के रघुराज पवन की शादी में शामिल होने के लिए बरात में गए थे। वहां शादी समारोह की रस्म पूरी होने के बाद वह भी बाकी लोगों के साथ सोने के लिए बनाए गए जनवासे में पहुंचे। थोड़ी बातचीत के बाद सभी लोग सो गए। बताते हैं कि सोते समय किसान को जहरीले कीड़े ने काट लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। रिश्तेदार उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उनको कानपुर रिफर कर दिया गया। रास्ते में शिवलाल ने दम तोड़...

बांदा में किसान ने खेत पर जहर खाकर दी जान, परिवार के लोगों ने वजह अज्ञात बताई 

Breaking News
समरनीति न्यूज, बांदाः  जहर खाकर मजदूर ने आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्योंड़ी बाबा निवासी राम प्रताप (55) पुत्र छोटा निषाद केन नदी से बालू ढोकर बेचता था। इसी से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार को दोपहर वह बालू डालने के बाद घर लौटा। घर पर नहाने के बाद वह नदी की तलहटी पर स्थित सब्जी की बारी (खेत) चला गया। खेत में जहर खाकर घर लौट आया। उल्टियां शुरू होने पर घर वालों को उसके जहर खाने की बात पता चली। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उसे दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीटे पत्नी समेत पांच पुत्र व चार पुत्रियां छोड़ गया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र भइयाराम आत्महत्या की स्पष्ट वजह नहीं बता सका।...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज आयोध्या दौरा, दोपहर करीब 3 बजे पहुंचने के बाद कुछ संतों से करेंगे बातचीत 

Breaking News
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज आयोध्या दौरा, दोपहर करीब 3 बजे पहुंचने के बाद कुछ संतों से करेंगे बातचीत
बरेली में 203 सिपाहियों के तबादलों से हड़कंप, कई साल से एक ही थाना-चौकी पर थे जमे

बरेली में 203 सिपाहियों के तबादलों से हड़कंप, कई साल से एक ही थाना-चौकी पर थे जमे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बरेलीः बरेली में उत्तर प्रदेश पुलिस के  203 सिपाहियों के तबादलों से हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि इनमें से ज्यादातर सिपाही सेटिंग के जरिए एक ही थाने और चौकी पर लंबे समय से जमे हुए थे। इसके चलते कई बार अपराधियों पर कार्रवाई करने में भी दिक्कतें आने लगी थीं। उच्चाधिकारियों ने मामले में कार्रवाई करते हुए सिपाहियों को इधर से उधर कर दिया है। इससे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बताते हैं कि नेताओं के सहारे अपनी पहुंच बनाकर काम करने वाले सिपाहियों के साथ ऐसे सिपाहियों को भी हटाया गया है जिनकी शिकायतें काफी मिल रही थीं। एसएसपी बरेली ने सभी सिपाहियों से दो घंटे के भीतर रवानगी और आमद के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने वाले सिपाहियों को निलंबित करने की चेतावनी भी दी गई है। इस कार्रवाई को बरेली जनपद में पुलिस महकमें में जरूरी और बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।...
बुंदेलखंड में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने भाई-बेटों संग मिलकर पति को मार डाला

बुंदेलखंड में रिश्तों का कत्ल, पत्नी ने भाई-बेटों संग मिलकर पति को मार डाला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में एक शराब के लती व्यक्ति की बुराई ने उसकी पत्नी और बेटों को ही उसका हत्यारा बना डाला। मामले का जब खुलासा हुआ तो पूरे इलाके के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लोग इस घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस मामले का पूरा खुलासा करने में जुटी है। शव मिलने के बाद शव को कैसे इन लोगों ने ठिकाने लगाया और किस तरह से घटना को अंजाम दिया। इसकी बारीकि से तहकीकात की जा रही है। पत्नी ने खुद ही लिखाई थी पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट, पिता ने बेटे की हत्या का बहू और पोतों समेत चार पर लिखाया मुकदमा   सूत्रों की माने तो ग्रामीण दबे मुंह कह रहे हैं कि मरने वाला इंदल शराब पीकर अपने परिवार को हद से ज्यादा परेशान करता था। मामला अभी पुलिस की जांच के दायरे में है और पुलिस ने मृतक की पत्नी व दो बेटों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा मृतक के ...
दूसरे मेजर से नजदीकी रिश्ता बना मेजर की पत्नी की हत्या वजह, आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार 

दूसरे मेजर से नजदीकी रिश्ता बना मेजर की पत्नी की हत्या वजह, आरोपी मेजर मेरठ से गिरफ्तार 

Feature, Today's Top four News, भारत
  समर नीति न्यूज, नई दिल्लीः देश की राजधानी में एक मेजर की पत्नी की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या के मामले में ट्रायंगल लव रिलेशन की बात निकलकर सामने आई है। हत्यारोपी एक दूसरे मेजर को पुलिस ने भागते समय मेरठ से उस कार के साथ गिरफ्तार किया है जिसमें आखिरी बार मेजर अमित दिवेदी की 35 साल की पत्नी शैलजा दिवेदी दिल्ली के बेस अस्पताल में बैठकर जाते हुए देखी गई थीं। सिल्वर कलर की यह हांडा सिटी कार पुलिस के निशाने पर थी और दिल्ली पुलिस इसपर लगातार नजर रख रही थी। आखिरकार मेरठ में जब मेजर इस कार में देखा गया तो उसकी गिरफ्तारी के लिए फौरन ही एक टीम रवाना कर दी गई। मेजर को गिरफ्तार करके दिल्ली लाया गया है।     मोबाइल में आखिरी काल और आखिरी बार साथ कार में बैठककर जाते मिले सीसीटीवी फुटैज  पुलिस का कहना है कि मेजर की पत्नी की हत्या से पहले उनके फोन पर आखिरी काल इसी आरोपी मे...
बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद, गोलियां चलने से दहशत

बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद, गोलियां चलने से दहशत

Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः जिले के मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में दो पक्षों में बालू लदा ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर रास्ते का विवाद हो गया। एक पक्ष के गोली चलाने से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। हांलाकि पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव निवासी करन (40) पुत्र रामकिशोर सिंह खुद के ट्रैक्टर से बालू ढोने का काम करता है। शनिवार दोपहर वह दुरेड़ी खदान से ट्रैक्टर में बालू लादकर जा रहा था। चढ़ाई पर पहिए का गुल्ला और बैरिंग टूट जाने से ट्रैक्टर बीच रास्ते में खड़ा हो गया। उसका आरोप है कि इसी बीच लाठी-डंडा लेकर कुछ लोग वहां आ धमके। उन्होंने चालक से वहां ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर विवाद किया। चालक का आरोप है कि उक्त लोग रंगदारी मांग रहे थे। इसके बाद मामला किसी...
प्रधानी की रंजिश में तीन पर धारदार हथियारों से हमला, दो अन्य भी घायल

प्रधानी की रंजिश में तीन पर धारदार हथियारों से हमला, दो अन्य भी घायल

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः चुनावी रंजिश में दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों के आते देख दबंग हमलावर मौके से फरार हो गए। मामला बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के हरवंशपुरवा गांव का है। आरोप है कि वहां के निवासी कल्लू सिंह (30) पुत्र क्षत्रपाल सिंह ने प्रधानी के चुनाव में महिला प्रधान का सहयोग नहीं किया था। इसी बात को लेकर दबंग खुन्नस मान बैठे थे। रविवार रात एक दबंग शराब के नशे में धुत होकर उनके दरवाजे पर अभद्रता कर रहा था। तभी क्षत्रपाल (60) ने विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आए पुत्र कल्लू सिंह और राजेंद्र सिंह (25) को भी दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर दबंग धमकी देकर भाग निकले। आरोप है कि दबंगों ने हवाई फायरिंग भी की। सभी घायलों को सामुदायि...
बुंदेलखंड में पति-पत्नी के झगड़े में “हत्या और जहरीले कीड़े” के बीच उलझी 11 माह की प्रिंसी की मौत

बुंदेलखंड में पति-पत्नी के झगड़े में “हत्या और जहरीले कीड़े” के बीच उलझी 11 माह की प्रिंसी की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदाः पति-पत्नी के आपसी रिश्ते में खुन्नस और विवाद में किस हद तक नीचे गिरते जा रहे हैं इसका जीता-जागता उदाहरण शनिवार को बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र के कल्लाडेरा में देखने को मिला। दरअसल, वहां एक परिवार में 11 माह की नवजात मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार में पहले से विवाद था इसलिए मासूम की मौत पर भी विवाद हो गया।   मां ने कहा बिच्छू के काटने से हुई मौत, पिता ने पत्नी पर लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप    मृतका की मां का कहना है कि बच्ची को बिच्छू ने काट लिया है जबकि उसका पिता आरोप लगा रहा है कि उसकी पत्नी ने ही अपनी मासूम बच्ची को गला दबाकर मार डाला है। इसका कारण पिता, उसके औऱ पत्नी के बीच आपसी विवाद को बता रहा है। उसका कहना है कि पत्नी उसे छोड़कर जाना चाहती है। इसलिए उसने ऐसा किया है। मामले में विवाद को बढ...