Sunday, April 12सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

ऊर्जा मंत्री ने शिकायत मिलने के बाद किया गांवों संग अन्याय न होने का दावा

ऊर्जा मंत्री ने शिकायत मिलने के बाद किया गांवों संग अन्याय न होने का दावा

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश के कुछ गांव तो बदल कर नोएडा हो गए, लेकिन इस नोएडा में बचे कुछ गांव अब भी इस कदर बदहाली की हालत में हैं कि ग्रामीण स्तर की सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के ऐसे ही करीब 118 गांवों का मामला अब ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के पास पहुंचा है। गावों को 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे के बीच ग्रेटर नोएडा के इन गांवों को केवल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिलने की शिकायत पर मंत्री ने पावर कॉरपोरेशन से जानकारी तलब करते हुए ग्रामीणों के साथ अन्याय न होने का दावा किया है। बताया लक्ष्‍य के बारे में ऊर्जा मंत्री को बुधवार को बताया गया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली देने का लक्ष्य रखा है, जबकि निजी क्षेत्र में कार्यरत नोएडा पावर कंपनी अपने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 118 गांवों में केवल 10 से 12 घंटे की ही आपूर्ति कर रही है, ...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल क्लास में आरक्षियों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल क्लास में आरक्षियों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को करीब 33 हजार प्रशिक्षु आरक्षियों को पहली वर्चुअल क्लास में अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि वे सफलता के लिए शार्टकट न अपनाएं। उन्हें उम्मीद है कि कंप्यूटर में दक्ष पुलिसकर्मी आगे साइबर क्राइम के नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिस व जनता के बीच संवाद को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। ऐसे किया शुभारंभ  यूपी पुलिस के इतिहास में यह पहला मौका था जब प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया और तकनीक के जरिये उनसे रूबरू हुए। इंदिरा भवन स्थित पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय में उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षी के पदों पर रिक्तियों का प्रभाव कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व यातायात प्रबंधन पर पड़ रहा था। द...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्षी दलों पर करारी प्रहार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्षी दलों पर करारी प्रहार

उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति डेस्‍क। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने विपक्षी दलों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी जो लोग एसी कमरों से बाहर नहीं निकले, उन्हें मोदी और योगी की सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक हक नहीं है। वहीं सत्ता में होने के बावजूद भाजपा संगठन और सरकार दोनों ही जनता के बीच जनाकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। कही ऐसी बात डॉ. पांडेय बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। योगी ने कहा था कि हमसे गले मिलने के लिए राहुल गांधी दस मिनट सोचेंगे, इस संदर्भ में पूछे जाने पर डॉ. पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी को योगी से गले मिलने की सोचने की बजाय उनका चरण छूना चाहिए। योगी संत हैं और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर हैं। इससे राहुल का लोक-परलोक दोनों सुधर जाएगा। गठबंधन पर भी किया प्रहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा और सपा के संभावित गठबंधन पर भी प्रहार किय...
बुंदेलखंड में सूदखोरों का विधवा को फरमान, बेच दो बेटियां-हमें तो बस पैसा दो

बुंदेलखंड में सूदखोरों का विधवा को फरमान, बेच दो बेटियां-हमें तो बस पैसा दो

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में सूदखोरों के एक गरीब परिवार पर अत्याचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र में सूदखोरों ने एक विधवा महिला को फरमान सुनाया है कि अपनी बेटियों को बेच दो और बयाज की रकम लाकर दो। पीड़ित महिला ने बुधवार को पुलिस अधीक्षिका शालिनी से मिलने पहुंची और मदद की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि महिला के पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत भी इन्हीं सूदखोंरों की वजह से हुई है। कुछ दिन पहले पति को ले जाकर पीटा, शर्मिंदगी में जहर खाकर मरा तो पत्नी से शुरू कर दिया तकादा   चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव की रहने वाली महिला किरन का आरोप है कि उसके पति ने लगभग एक साल पहले गांव के ही सूदखोर अजय सिंह व मोनू यादव से 10 हजार रूपए पत्नी के इलाज को लिए थे। सालभर में ब्याज का 42 हजार उसका पति सूदखोरों को दे ...
बुंदेलखंडः चित्रकूट में एसपी से लेकर सिपाही तक ने दिखाई मानवता, गरीब की झोली में 52,600 की मदद

बुंदेलखंडः चित्रकूट में एसपी से लेकर सिपाही तक ने दिखाई मानवता, गरीब की झोली में 52,600 की मदद

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीती 16 जुलाई को चित्रकूट में हुए टेंपो-डंफर हादसे में आठ होनहार छात्राओं समेत 10 लोगों की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। जनता और पुलिस दोनों की लापरवाही और गैरजिम्मेदारी के चलते, हुए इस हादसे ने बहुत से सबक दिए। यह बात और है कि शायद ही किसी ने कोई सीख ली हो। लेकिन इस दुखद हादसे ने पुलिस महकमे को भी हिलाकर रख दिया था जिसके बाद पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशों पर पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक ने अपने वेतन से चंदा देकर हादसे में बची एक मात्र घायल छात्रा आंचल कुशवाह के पिता को 52 हजार 600 रूपए की रकम, इलाज के लिए सौंपी। चित्रकूट टेंपो-ट्रक हादसे में जीवित बची घायल छात्रा की मदद कर चित्रकूट पुलिस ने पेश की मिसाल   घायल छात्रा इस समय इलाहाबाद में इलाज करा रही है। परिवार के आगे आर्थिक रूप से दिक्कतें हैं। इन हालातों ...
बांदा में धान की नर्सरी संभाल रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

बांदा में धान की नर्सरी संभाल रही महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना दुरईमाफी गांव में मंगलवार देर शाम की है। घटना उस वक्त हुई जब महिला घर से खेत पर धान की नर्सरी की देखरेख कर रही थी। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए महिला बिमला (30) पत्नी नत्थु एक महुआ के पेड़ के नीचे बैठ गई। कुछ देर बाद तेज धमाके के साथ पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इससे महिला की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। गांव के लोगों के साथ परिजन जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे और महिला के शव को उठाकर घार लाए। उधर, घटना की सूचना पाकर बिसंडा के कानून-गो रामचरन कुशवाह और लेखपाल सिपाही लाल मौके पर पहुंचे और लिखा-पढ़ी की कार्रवाई की। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाद में सूचना पाकर बिसंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची।   ये भी पढ़िएः बुंदेलखंडः महोबा में य...
चंदौली में अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, पास में पड़ी मिली कीटनाशक की शीशी

चंदौली में अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी, पास में पड़ी मिली कीटनाशक की शीशी

Breaking News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, चन्दौलीः चंदोली जिले में एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। एक ग्रामीण ने शव को देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही आसपास छानबीन की। ये भी पढ़ेंः कानपुर के लेक्चरर की थी बांदा के जंगलों में लटकी मिली लाश पुलिस का कहना है कि मृतक के शव के पास कीटनाशक की खाली शीशी पड़ी मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने जहर खाकर जान दी है लेकिन फिर भी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया। लेकिन कोई मृतक की पहचान नहीं कर सका। मामला चकिया मोहम्मदाबाद सब्जीमंडी के पास जंगल क्षेत्र का है। ...
खुशखबरी : साउथ सिटी में बनने वाले हैं 4368 पीएमएवाई फ्लैट

खुशखबरी : साउथ सिटी में बनने वाले हैं 4368 पीएमएवाई फ्लैट

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति डेस्‍क। प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए केडीए ने बड़ी जमीनों के साथ अब छोटे-छोटे पॉकेट्स पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। ताकि शासन से मिले पीएमएवाई फ्लैट्स के लक्ष्‍य को पूरा किया जा सके। इसी कड़ी में केडीए ने दीनदयालपुरम, अर्रा बिनगवां और किदवई नगर वाई ब्लाक स्थित धरीपुरवा में पीएमएवाई फ्लैट बनाने की तैयारी की है। इन तीनों जगहों को मिलाकर 2200 से अधिक फ्लैट बनाए जाने की प्लानिंग की है। इसके साथ ही इनकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट फाइनल कर शासन को भेजने की तैयारी करने में जुटा हुआ है। इससे पहले कुलगांव में 2208 पीएमएवाई फ्लैट्स की डीपीआर केडीए शासन को भेज चुका है। दिया है ऐसा लक्ष्‍य यहां सबसे पहले बता दें चालू वित्‍त वर्ष के लिए शासन ने 15 हजार पीएमएवाई फ्लैट्स का लक्ष्‍य दिया है। इस लक्ष्‍य को पूरा करने...
कानपुर में सीएसए कालेज में जूनियर-सीनियर छात्रों में बवाल, सिर फूटे-सिक्योरिटी गार्ड पिटे

कानपुर में सीएसए कालेज में जूनियर-सीनियर छात्रों में बवाल, सिर फूटे-सिक्योरिटी गार्ड पिटे

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार रात से शुरू हुए सीएसए में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच का बवाल बुधवार तक चला। बताते हैं दोनों ओर से रैगिंग को लेकर मारपीट हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देखकर कालेज प्रशासन ने कुछ गार्ड को बीच-बचाव कराने पहुंचा तो छात्रों ने गार्डों को भी जमकर पीटा। इस दौरान कुछ छात्रों और गार्डों को गंभीर चोटें पहुंची हैं। छात्रों ने हंगामा करते हुए सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर कई हास्टल के कमरों में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही खिड़कियों के शीशे और अलमारियों को तोड़फोड़ दिया। छात्रा का सामान और मोबाइल वगैरह जैसी चीजें भी तोड़कर फेंक दी गईं। सीएसए परिसर में खड़ी कार को कुछ छात्रों ने ईंट-पत्थर मारकर तोड़-फोड़ दिया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने के बाद उलटा पलटा दिया। किसी तरह टीचरों ने छात्रों को काबू में करने के लिए उनको स...
राजधानी में शिक्षामित्रों ने मांगे न माने जाने पर मुंडवाये सिर

राजधानी में शिक्षामित्रों ने मांगे न माने जाने पर मुंडवाये सिर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः समायोजन रद्द होने के एक साल पूरा होने पर राजधानी लखनऊ में बुधवार को शिक्षामित्रों ने काला दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी जा रही हैं। सरकार की तरफ से केवल झूठे आश्वासन मिल रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। कहा कि सरकार अपने वादे भूल गई है और इसलिए हम सिर मुंडवाकर विरोध कर रहे हैं। शिक्षा मिथ्रों का प्रदर्शन राजधानी के गोमती नगर स्थित इको गार्डन में हुआ। इस दौरान महिला शिक्षामित्रों व पुरुष दोनों ने सिर मुंडवाया। शिक्षा मित्रों के सिर मुंडवाने के साथ ही राजनीति भी हुई तेज, अखिलेश यादव ने साथ का दिलाया भरोसा  उधर, सिर मुंडवाकर प्रदर्शनक कर रहे शिक्षामित्रों पर सियासत तेज हो रही है। इस मामले में अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। योगी सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने शिक्षामित्रों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। कहा ...