Sunday, April 12सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा एक्सप्रेसवे-डिप्टी सीएम

बुंदेलखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा एक्सप्रेसवे-डिप्टी सीएम

Feature, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के चित्रकूट (यूपी) में आज डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा रगौली में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर आयोजित मेधावी छात्रों के सम्मान में हुए एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में शिक्षा की अलख जग रही है और विपक्षी दल जातिवाद और सांप्रदायिकता जैसी सामाजिक कुरीतियों को आगे लाकर राजनीति कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्षी दल बुंदेलखंड के विकास में बाधा बन रहे हैं। बुंदेलखंड योगी सरकार के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे आने वाले दिनों में बुंदेलखंड के विकास का महत्वपूर्ण स्रोत बनेगा। डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने कहा कि चित्रकूट में पर्यटन की बहुत सी संभावनाएं हैं और बुंदेलखंड एक्सप्रेस यहां के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपा...
कल्याणपुर में दुकानदार की गला दबाकर हत्या, रेस्टोरेंट मालिक पर आरोप

कल्याणपुर में दुकानदार की गला दबाकर हत्या, रेस्टोरेंट मालिक पर आरोप

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति डेस्‍क। कल्याणपुर में चाय दुकानदार की पीटने के बाद गला दबाकर हत्या करने की खबर सामने आई है। उसका शव दुकान के पास पड़ा मिला है। भाई ने एक रेस्टोरेंट मालिक और उसके कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कल्याणपुर में पी ब्‍लॉक नमक फैक्ट्री चौराहे के पास आदेश कुमार (70) की चाय की दुकान है। आदेश मूलरूप से रूरा का निवासी था। यहां पर वह दुकान के पास ही रहता था। परिवार में छोटा भाई बृजेश है। आदेश की दुकान के पीछे राकेश तिवारी का रेस्टोरेंट है। रात में चार लोगों के दुकान पर आने की चर्चा, तलाश होगी  आरोप है कि राकेश आदेश की दुकान हटाना चाहते थे, लेकिन आदेश ने दुकान हटाने से मना कर दिया था। इसके बाद से राकेश आदेश पर तरह तरह का दबाव बना रहे थे, लेकिन वह दुकान हटाने को राजी नहीं था। आरोप ये ...
INIFD : डिज़ायनर्स एवं फैशनिस्टा कवलजीत सिंह ने मिलकर फैशन को दी नई परिभाषा

INIFD : डिज़ायनर्स एवं फैशनिस्टा कवलजीत सिंह ने मिलकर फैशन को दी नई परिभाषा

Feature, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, कानपुर
कानपुर, समरनीति डेस्कः INIFD, जहां की बारीकि और सूझ लोगों के style को अलग ही परिभाषा दे देती है। जी हां, यहां बात होने जा रही है कि Kanpur के स्‍वरूप नगर स्‍थित INIFD (Inter National Institute of Fashion Design) की, जहां बीते दिन फैशन और दिमाग का ऐसा संगम दिखा, जिसने लोगों की आंखें चकाचौंध कर दीं। बता दें कि इंस्‍टीट्यूट में दो दिवसीय वर्कशॉप का अयोजन किया गया। क्‍या-क्‍या हुआ इस वर्कशॉप में, जानिए यहां। Fashion Show ने लोगों को किया attract  स्वरूपनगर स्थित INIFD की ओर से दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप में छात्रों को लेटेस्‍ट फैशन की पूरी जानकारी दी गई। संस्‍थान में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों स्‍टूडेंट्स ने हिस्‍सा लिया। इस दौरान संस्‍थान में स्‍टूडेंट्स ने खुद की डिज़ायन की हुई ड्रेसेस में फैशन...
तकनीकि शिक्षा के जरिए बाल बंदियों की जिंदगी संवारने को तैयार सरकार

तकनीकि शिक्षा के जरिए बाल बंदियों की जिंदगी संवारने को तैयार सरकार

उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बाल सुधार गृहों में बंद सैकड़ों बंदियों को स्किल इंडिया के तहत अब इंजीनियर बनाने की तैयारी होगी। शहर के नारी निकेतन, राजकीय संप्रेषण गृह और बाल गृह में बंद किशोरों और युवतियों को टेक्निकल एजुकेशन की शिक्षा दी जाएगी। इनके विकास के लिए एजेंसियों की तैनाती भी कर दी गई है, जो इन्हें कंप्यूटर, मोबाइल आदि बनाने का तकनीकी ज्ञान देंगी। खास प्रोजेक्ट तैयार करके बंदियों को मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश   प्रोजेक्‍ट ‘उड़ान’ के तहत बंदियों की इच्‍छा के लिहाज से उन्हें वह शिक्षा भी दी जाएगी, जो वह पढऩा चाहते हैं। बताते चले कि संप्रेषण गृहों में कई बार अपराध करने वाले किशोर भी बंद हैं, जिन्हें तकनीकी ज्ञान देकर उन्हें सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। स्किल इंडिया के 'उड़ान’ प्रोजेक्ट के तहत शहर में कई एजेंसियों को नियुक्त किया गया है। यह एजें...
यूपी के किसानों के दिल में जगह बनाने को भाजपा चल रही यह चाल..

यूपी के किसानों के दिल में जगह बनाने को भाजपा चल रही यह चाल..

Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्‍यूज़, लखनऊः सहकारी संस्थाओं के जरिये किसानों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए भाजपा ने अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा ने 80 फीसद से अधिक प्रारंभिक कृषि ऋण समितियों पर कब्जा जमाने के बाद राज्यस्तरीय संस्थाओं को भी अपना बनाने की मुहिम शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (पैकफेड) और उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (लैकफेड) जीतने के बाद भाजपा की निगाह उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (यूपीसीबी) पर लगी है। भाजपा पूर्व सांसद तेजवीर सिंह को यूपीसीबी का सभापति बनाने की तैयारी कर चुकी है। रणनीति बनाने में जुटे हैं भाजपा के नेता   भाजपा प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर और सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने यूपीसीबी के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं। संगठन में सहकारिता के क्षेत्रीय संयोजकों को चुनावी अभियान की...
सपा विधायक की गुंडागर्दी, गैंगरेप पीड़िता के पिता से कहा कि मुकदमा वापस ले नहीं तो…

सपा विधायक की गुंडागर्दी, गैंगरेप पीड़िता के पिता से कहा कि मुकदमा वापस ले नहीं तो…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, सहारनपुरः भले ही यूपी में भाजपा की योगी सरकार हो। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा विधायकों की गुंडागर्दी आज भी खुलकर सामने आ रही है। सत्ता के नशे में कभी चूर रहे ये विधायक, सांसद आज भी खुद की हरकतों से जनता के लिए मुसीबत बने हुए हैं। अब ताजा मामला एक गैंगरेप यानी सामूहिक दुष्कर्म की पीड़ित लड़की के पिता को सपा विधायक नाहिद हसन द्वारा आरोपियों पर मुकदमा वापस लेने की धमकी देने का सामने आया है। पीड़िता के पिता ने दिखाई हिम्मत, पुलिस को सौंपा विधायक का धमकी देने वाला आडियो, कार्रवाई की मांग  विधायक ने फोन करके पीड़ित लड़की के पिता को धमकी दी है कि या तो दुष्कर्म के आरोपियों से मुकदमा वापस ले, नहीं तो वह जान से मारा जाएगा और कई झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाएगा। दूसरी ओर पीड़ित लड़की के पिता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से मामले की शिकायत की है और धमकी देने वाला आडि...
कानपुर के रामनारायण बाजार में युवक ने दुकान बंद कर लगाई फांसी

कानपुर के रामनारायण बाजार में युवक ने दुकान बंद कर लगाई फांसी

Breaking News, Today's Top four News, कानपुर
कानपुरः फीलखाना थाना क्षेत्र के रामनारायण बाजार में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक की ग्राफिक्स की दुकान थी और उसने शटर बंद करके फांसी लगा ली। मरने वाले युवक का नाम तरुण बताया जा रहा है। वह शहर के खपरा मोहाल का रहने वाला था। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।      ...
जंगली गैंडे को दिया Actress “दिया मिर्जा” का नाम तो फिर ऐसा मिला reaction

जंगली गैंडे को दिया Actress “दिया मिर्जा” का नाम तो फिर ऐसा मिला reaction

एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्‍कः सोचिए ज़रा, लोग अपने बच्‍चों का नाम किसी बड़ी शख्‍सियत या फिर Movie stars के नाम पर रखते हैं। वहीं कभी मालूम पड़े कि किसी ने अजीब से दिखने वाले animal का नाम किसी मशहूर actress के नाम पर रख दिया हो, तो आपको कैसा लगेगा। थोड़ा shocking न! इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। Actually एक गैंडे का किया गया है नामकरण और उनका नाम actress दिया मिर्जा के नाम पर रखा गया है। Read the story here  दरअसल ये एक मादा गैंडा है। इसका नाम ही एक्‍ट्रेस दिया मिर्जा के नाम पर रखा गया है। हुआ असल में कुछ ऐसा है कि दिया यूएन एनवायरमेंट गुडविल एम्‍बेसेडर और वाइल्‍ड लाइफ़ ट्रस्‍ट ऑफ इंडिया की ब्रांड एम्‍बेसेडर भी हैं। अब आप जानकर थोड़ा हैरान हो जाएंगे कि खुद दिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर को शेयर किया है। Diya has shared  इस खबर को ...
निरहुआ और रविकिशन के साथ आम्रपाली ने किया Video share, Viral हुआ internet पर

निरहुआ और रविकिशन के साथ आम्रपाली ने किया Video share, Viral हुआ internet पर

एंटरटेनमेंट
मनोरंजन डेस्‍क। भोजपुरी movies की famous Actress आम्रपाली एक बार फिर से चर्चा में आईं हैं। यहां सबसे पहले आपको बता दें कि इन दिनों वह मलेशिया में हैं और अकेले वही trending नहीं हैं। उनके साथ भोजपुरी movies के Actor रविकिशन और निरहुआ भी शामिल हैं। क्‍या कर रहे हैं तीनों यहां ऐसा, Lets know here। Shared the video एक्‍ट्रेस आम्रपाली इन दिनों मलेशिया में मस्‍ती कर रही हैं। ऐसे में अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट से उन्‍होंने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इनका शेयर कराया वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे बता दें कि इस वीडियो में आम्रपाली अकेले नहीं हैं, यहां उनके साथ एक्‍टर रविकिशन ओर निरहुआ भी नजर आ रहे हैं। It has seen वीडियो में एक्‍टर रवि किशन और निरहुआ यानि कि दिनेश लाल यादव के साथ वह पानी में मस्‍ती करत...
यहां दिन में ताले में बंद हो जाती है पुलिस चौकी

यहां दिन में ताले में बंद हो जाती है पुलिस चौकी

Feature, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में इन दिनों बढ़ते अपराध के मामले सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में झांसी पुलिस की एक हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल, तस्वीर झांसी की सदर कोतवाली की मिनर्वा पुलिस चौकी की है जिसमें तकरीबन आठ सिपाही और एक चौकी इंचार्ज की तैनाती है लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि इस पुलिस चौकी पर दिन में ताला लटका रहता है। अक्सर पुलिस कर्मी ताला लगाकर चले जाते हैं। ये भी पढ़ेंः  बुंदेलखंडः चित्रकूट में एसपी से लेकर सिपाही तक ने दिखाई मानवता, गरीब की झोली में 52,600 की मदद लोगों का कहना है कि पुलिस कर्मियों का कुछ पता नहीं रहता है और ऐसे में उनको अपनी शिकायत लेकर कोतवाली जाने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है। बुधवार सुबह ली गई तस्वीर में भी पुलिस चौकी में ताला लटका हुआ था और पुलिसकर्मी वहां से गायब थे। चौकी के गेट पर एक कुत्ता बैठा हुआ था। किसी राहगीर ने यह फ...