समरनीति न्यूज, डेस्कः सहारनपुर में गंगोह के मोहल्ला इलाही बिखश में मकान गिर ने से छह लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं और बचाव कार्य चल रहा है। इलाके में हाहाकार मचा हुआ है।
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा शहर में खाईंपार चौकी क्षेत्र में एक कबाड़ का काम करने वाला व्यक्ति का शव डीएवी कालेज के पास नाले में पड़ा मिला है। उसका नाम राम औतार बाल्मीकि (35) बताया जा रहा है जो खाईंपार का रहने वाला था।
वह नाले में कैसे गिरा। गिरा या हत्याकर उसको फेंका गया। इस बात की पुलिस जांच कर रही है। परिजन मौके पर हैं और पुलिस ने शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना है कि बीते दिवस वह घर से कबाड़ी बीनने गया था जिसके बाद वापस नहीं लौटा।
...
लाइफ़स्टाइल डेस्क। किसी पार्टी का मौका हो या सिंपल मीटिंग का आप सोच में पड़ जाती होंगी कि किसी तरह का आउटफिट वियर करना चाहिए, वेस्टर्न या इंडियन। ये सही है तो अपनी इंस्पिरेशन बना लीजिए टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय को। अब देखिए न, वो कोई भी आउटफिट पहन लें, फिर चाहें वो इंडियन हो या वेस्टर्न, हर किसी में झक्कास लगती हैं। ऐसे में शायद उन्हें तो कोई टेंशन ही नहीं होनी चाहिए कि किस मौके पर उनके ऊपर कौन सी ड्रेस अच्छी लगेगी। ये सब आपको भी सही लग रहा है तो आइए आगे आपको बताएं कि भला कैसे फॉलो करना है उनको।
सबसे बड़ी जरूरत
मौनी के साथ सबसे बड़ी और अच्छी चीज़ है उनका कॉन्फिडेंस। यही वो सबसे पहली चीज़ है जो आप उनसे सीखकर खुद को उनसे बेहतर बना सकती है। मसलन, ड्रेस चाहें किसी भी तरह की हो, उसको पहनने के बाद आप...
समरनीति न्यूज़, कानपुरः सीएसजेएमयू में आज का दिन कुछ ज्यादा ही भारी रहा। दरअसल यहां बीबीए के छात्रों के बीच जमकर वर्चस्व की जंग हुई। इसको लेकर छात्रों में जमकर मारपीट भी हुई। इस मारपीट में एक छात्र को गंभीर चोटें भी आईं।
ऐसी मिली है जानकारी
छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय का कैम्पस शुक्रवार को जंग का मैदान बना हुआ था। यहां बीबीए के छात्रों ने एकदूसरे के साथ मारपीट करने की ठान रखी थी। पहले छात्रों में जुबानी जंग शुरू हुई और देखते ही देखते फिर छात्र आपस में भिड़ गए। ये मारपीट कैफेटेरिया में चल रही थी।
छात्र को आई गंभीर चोटें
इस मारपीट में एक छात्र तन्मय को गंभीर चोटें आ गईं। फिलहाल घायल छात्र ने छात्र पुनीत व उसके साथियों के खिलाफ प्रॉक्टर को अप्लीकेशन दे दी है। प्रॉक्टर ने आरोपी छात्र को तलब करने के साथ साथ उसके अभिभावक को भी शनिवार क...
समरनीति न्यूज, बांदाः एक विवाहिता के साथ गाँव के ही व्यक्ति ने शराब के नशे की हालत में घर में घुसकर रेप का प्रयास किया। साथ ही छेड़छाड़ भी की। माहिला के शोर मचाने पर पहुँचकर महिला को बचाया। इसपर आरोपी पड़ोसियों और पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। यह मामला करतल पुलिस चौकी क्षेत्र के गाँव बिल्हरका का है। महिला द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि बीती शाम घर मे अकेले थी। माँ-बाप खेत पर गए थे। सूना घर पाकर गाँव का ही कुलदीप पुत्र रनजीत सिंह शराब के नशे में उसके घर मे घुस आया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती आरोपी शराबी उसे उठाकर कमरे में ले जाने लगा।
बाद में पटकर उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। किसी तरह वह खुद की बचाने की के लिए चिल्लाई। आवाज सुनकर पड़ोसी महेश, जगपाल आदि ने मौके पर पहुंचकर महिला को बचाया। इसपर आरोपी वहां से सभी को जान से मारने की धमकी देते हुआ भ...
समरनीति न्यूज़, कानपुर। नजीराबाद में लाइन सही करने के लिए खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए लाइनमैन के परिजनों ने सर्वोदय नगर सबस्टेशन के जेई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर मामला शांत कराया।
ऐसे हुआ हादसा
केसा कालोनी निवासी नानबाबू वर्मा (56) सर्वोदय नगर सबस्टेशन में बतौर लाइनमैन तैनात थे। शुक्रवार सुबह वह गैंग के कर्मचारियों के साथ पांडुनगर के पास जेके मंदिर के सामने, पालीवाल भवन के निकट लगे ट्रांसफार्मर के खंभे पर लाइन जोडऩे गए थे। साथियों ने बताया कि जेके मंदिर की तरफ लाइन जोडऩे के लिए नानबाबू जैसे ही सीढ़ी पर चढ़े उन्हें तेज करंट लगा, जिससे झुलस कर वह नीचे गिर पड़े।
ले गए प्राइवेट अस्पताल
मौके पर मौजूद साथी उसे लेकर पहले करीब के प्राइवेट अस्पताल ...
समरनीति न्यूज़, कानपुरः केंद्र सरकार के नेशनल मेडिकल कमीशन बिल के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्राइवेट क्लीनिकों व नर्सिंग होम में हड़ताल रहेगी। इस दौरान ओपीडी सेवाओं से लेकर अस्पताल की जनरल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। आईएमए हेड क्वार्टर्स की तरफ से हड़ताल की घोषणा के बाद आईएमए कानपुर चैप्टर ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। हालांकि इस हड़ताल से इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होगी. सरकारी अस्पतालों में भी हड़ताल का कोई असर नहीं होगा।
प्राइवेट सेवाएं होंगी बाधित
आईएमए कानपुर के प्रेसीडेंट डॉ. प्रवीन कटियार ने बताया कि केंद्र सरकार के एनएमसी बिल की विसंगतियों के विरोध में आईएमए हेड क्वार्टर्स की ओर से शनिवार को हड़ताल की कॉल हुई है। इस बाबत कानपुर में आईएमए के सभी मेंबर्स कार्य बहिष्कार करेंगे। प्राइवेट क्लीनिकों व नर्सिंग होम में ओपीडी सेवाएं शाम 6 बजे त...
समरनीति न्यूज़, कानपुरः शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में हुए चर्चित छात्रनेता चक्रेश अवस्थी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गप्पू भदौरिया की दया याचिका राज्यपाल ने खारिज कर दी है। उम्रकैद की सजा काट रहे गप्पू भदौरिया की तरफ से समय पूर्व रिहाई के लिए दया याचिका की गई थी। अब इसके निरस्त होने के बाद गप्पू भदौरिया की उम्रकैद की सजा जारी रहेगी।
एक नजर में पूरा घटनाक्रम
याद दिलाते चलें कि अक्टूबर 2001 में 80फीट रोड के पास छात्रनेता चक्रेश अवस्थी की गप्पू भदौरिया व उसके तीन साथियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सेशन कोर्ट में आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट में अपील के बाद फांसी की सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया था।
दाखिल की थी दया याचिका
गप्पू भदौरिया ने बीते दिनों 15 साल 4 महीने की सजा काट लेने की बात कहते हुए समय पूर्व रिहाई के लिए एक दया याचिका दाखिल की ...
समरनीति न्यूज, कानपुरः सीएसजेएमयू में पढऩे वाले छात्रों के लिए गुड न्यूज़ है. पहली तो ये कि अगर स्टूडेंट्स के पास उनका निजी वाहन है तो अब उसके ईंधन की होगी बचत और दूसरी ये कि अगर आपके पास वाहन नहीं है तो आपको मिलने वाला है साधन। खबर कुछ ऐसी है कि यूनीवर्सिटी कैम्पस में चलने वाली हैं बसें। वहीं इससे भी ज्यादा अच्छी बात ये है कि छात्रों को इसका कोई किराया नहीं देना पड़ेगा। फिलहाल इन बसों को लेकर ये संभावना जताई जा रही है कि स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों को यह सौगात मिल जाएगी। बस खरीदने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने रिलीज ऑर्डर जारी कर दिए हैं। जल्द से जल्द ये बसें कैम्पस की सड़क पर फर्राटा भरती दिखेंगी।
बनाई जा रही है पार्किंग
गौरतलब है कि सीएसजेएमयू कैंपस के अंदर आने जाने के लिए स्टूडेंट्स अभी तक पैदल या फिर बाइक व स्कूटी स...
समरनीति न्यूज़, कानपुरः एक बार फिर से शहर गड्ढों में धंसता जा रहा है और राहगीर उसमें गिर कर घायल होते जा रहे हैं। इनमें से कई तो काल के ग्रास में भी समा जाते हैं। वहीं बारिश के मौसम में ये समस्या और भी बढ़ जाती है। ऐसे में बरसात के महीनों में शहरवासियों का सड़कों पर चलना और भी ज्यादा दूभर हो जाता है। वहीं, इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि इस मामले में शहरवासियों की दिक्कत अभी जैसी की तैसी रहने वाली है। इसके पीछे कारण है यही बारिश। बरसात के चलते अभी इनकी मरम्मत का काम शुरू भी नहीं हो सकता।
हैरानी वाली बात है यह
यहां इससे भी बड़ी हैरानी वाली बात ये है कि जून 2017 में शहर में नगर निगम, केडीए, पीडब्ल्यूडी, मंडी परिषद और आवास विकास ने लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से 200 से ज्यादा सड़कों को गड्ढामुक्त किया था, लेकिन बारिश में यह गड्ढे फिर से दिखन...