Monday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

यूपी में 57 पीसीएस के तबादले, कानपुर, बांदा, हमीरपुर, अमरोहा और मेरठ में भी बदलाव

यूपी में 57 पीसीएस के तबादले, कानपुर, बांदा, हमीरपुर, अमरोहा और मेरठ में भी बदलाव

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने बीती प्रदेश में पीसीएस अफसरों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान 57 पीसीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इसमें बुंदेलखंड से लेकर पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की इधर से उधर किया गया है। कुछ को नई तैनाती भी मिली है तो कुछ लापरवाही और गैरजिम्मेदारी के चलते साइड लाइन में डाले गए हैं। इस दौरान राम केश सिंह अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाए गए हैं। वीरेंद्र प्रसाद पांडेय को अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर बनाया गया है। विनय कुमार सिंह एडीएम वाराणसी बनाए गए हैं। वहीं नरेंद्र बहादुर सिंह को नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद बनाया गया है। कानपुर, शहाजहांपुर, कानपुर देहात और कन्नौज में भी नगर मजिस्ट्रेट व एडीएम बदले  इसी तरह वंदिता श्रीवास्तव को एडीएम शाहजहांपुर के पद पर नियुक्त किया गया है जबकि सतीश कुमार त्रिपाठी को नगर मजिस्ट्रेट हरदोई बनाया ...
ड्रग्स सप्लाई के लिए अमेरिका से मेक्सिको तक बना डाली सुरंग

ड्रग्स सप्लाई के लिए अमेरिका से मेक्सिको तक बना डाली सुरंग

Feature, Today's Top four News, दुनिया
समरनीति न्यूज, डेस्कः नशे के कारोबारी ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए कुछ भी कर गुजर रहे हैं। अबकी बार जो किया है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। जी हां, अमेरिका में एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, अमेरिका अधिकारियों ने अमरिका के शहर सैन लुई में स्थित एक केएफसी के रेस्तरां के नीचे लगभग 180 मीटर सुरंग का खुलासा किया है। रेस्तरां के बेसमेंट से शुरू होने वाली इस सुरंग का दूसरा हिस्सा मेक्सिको के लुइस रियो कोलोराडो शहर के एक घर में जाकर खुलता है। अमेरिका अधिकारियों ने सैन लुई शहर में स्थित एक केएफसी के रेस्तरां में पकड़ी सुरंग  इस बेहद हैरान कर देने वाली सुरंग का खुलासा एक ड्रग्स माफिया के पकड़ने जाने के बाद मिले सुराग से हुआ है। पकड़ा गया ड्रग्स माफिया अपनी गाड़ी में अरबों रुपये की ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद अमरिका की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सुरंग की तलाश म...
अब ब्रिटेन से राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर ऐसा हमला कि मच गई खलबली..

अब ब्रिटेन से राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर ऐसा हमला कि मच गई खलबली..

Breaking News, Feature, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अपने ब्रिटेन दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) में नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एल्युमनाई यूनियन (ब्रिटेन) के साथ बातचीत में भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने राफेल डील पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने कर्ज में डूबे एक उद्योगपति को फायदा पहुंचाने के लिए पूरे राफेल करार में ही बदलाव कर दिया। राहुल ने कहा कि एक ऐसे उद्योगपति को यह डील सौंप दी गई है जिसे विमान उत्पादन का कोई भी अनुभव नहीं है। राहुल बोले, देश का सबसे बड़ा ठेका कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को दिया गया  राहुल ने खुलकर कहा कि देश का सबसे बड़ा रक्षा का ठेका यानि राफेल कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को दिया गया। अनिल अंबानी के उपर 45,000 करोड़ का कर्ज था और उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई भी विमान उत्पादन नहीं किया। बताते चलें कि राहुल ...
पूर्व मंत्री एवं सपा नेता आजम खान के खिलाफ गैरजमानती वारंट

पूर्व मंत्री एवं सपा नेता आजम खान के खिलाफ गैरजमानती वारंट

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी नेता के बड़े नेता आजम खान के खिलाफ फिरोजाबाद की एक अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी किया है। यह वारंट बीते विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में फिरोजाबाद, जिला एवं सत्र न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम की कोर्ट से जारी हुआ है।  11 साल पहले फिरोजाबाद में हुई चुनावी सभा में दिया था भड़काऊ भाषण  बताया जाता है कि  2007 के विधानसभा चुनाव में सपा पार्टी के प्रत्याशी अजीम भाई के समर्थन में फिरोजाबाद के हुसैनी मुहल्ले में एक सभा के दौरान आजम खान ने भड़काऊ भाषण दिया था। ये भी पढ़ेंः शरारती तत्वों ने दो सपा महिला नेताओं के फर्जी अश्लील वीडियो व फोटो की वायरल तत्कालीन एसडीएम सदर ने थाना रसूलपुर में 3 अप्रैल 2007 को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई चल रही है। बताते हैं कि 11 साल पहले के इस मु...
जब अचानक पहुंचे डीआरएम ने लगाई रेलवे अफसरों की क्लास…

जब अचानक पहुंचे डीआरएम ने लगाई रेलवे अफसरों की क्लास…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शुक्रवार देर रात अचानक गरीबनवाज एक्सप्रेस से डीआरएम अमिताभ कुमार सीधे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे और व्यवस्था देखने के लिए छापेमारी की। स्थानीय लोको हास्पिटल में अव्यवस्था देकर डीआरएम अमिताभ कुमार ने अस्पताल के प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। वहां टूटी व्हील चेयर और मैली चादरें देखने के बाद डीआरएम ने कहा कि यह लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दोबारा ऐसी खामी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सेट्रेल स्टेशन पर सिटी साइड में दिया महिला-पुरूष बाथरूम निर्माण कराने के निर्देश  डीआरएम ने सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का भी निरीक्षण किया। साथ ही सेंट्रल स्टेशन पर सिटी साइड में एक महिला व एक पुरुष बाथरूम बनाने के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों से कहा कि बजट की कमी नहीं है। फिर भी अव्यवस्था नजर आ रही है। कहा कि यात्रियों की सुव...
बांदा में किसान नेता के बेटे व युवा भाजपा नेता की अचानक मौत

बांदा में किसान नेता के बेटे व युवा भाजपा नेता की अचानक मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में आज उस समय भाजपा नेताओं समेत आम लोगों शोक की लहर दौड़ गई, जब एक युवा भाजपा नेता की अचानक मौत की खबर लोगों ने सुनी। बांदा में किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मनरूप सिंह परिवार के बेटे एवं भाजपा में जरैली कोठी से बूथ अध्यक्ष महेश सिंह परिहार (27) की शुक्रवार शाम अचानक मौत हो गई। दोस्तों को दी खुद के बीमार होने की जानकारी, अस्पताल पहुंचाया तो कुछ देर बाद मौत  बताया जाता है कि महेश आज शाम अपने किसी साथी से मिलने इंदिरा नगर गए थे। वहां से बाइक से लौटकर आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दोस्तों को बताया कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। दोस्त उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां कुछ देर बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो छात्राओं की मौत, पांच घायल युवा नेता और मिलनसार स्वभाव के महेश की मौत की खबर से भाजपा नेताओं में शोक की ल...
बांदा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को पुष्पांजलि देने उमड़ी भीड़

बांदा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को पुष्पांजलि देने उमड़ी भीड़

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अटल जी के अस्थिकलश को आज केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बांदा लेकर पहुंची। तिंदवारी से बांदा की सीमा में प्रवेश के वक्त जिले के भाजपा नेताओं ने बढ़-चढ़कर अस्थि कलश यात्रा को पुष्पांजलि दी। कई वाहनों का काफिला लेकर पहुंचे भाजपा नेता यात्रा के साथ-साथ बांदा तक आए। कई गाड़ियों का काफिला अस्थि कलश यात्रा के साथ चला, बेंदाघाट से लेकर बांदा तक जगह-जगह दी गई श्रद्धांजलि   बताते हैं कि तिंदवारी के बेंदाघाट में अस्थि कलश यात्रा शाम 6 बजकर 10 मिनट पर पहुंची। 6 बजकर 32 मिनट पर काफिला बेंदाघाट से बांदा के लिए रवाना हुआ। अस्थि कलश यात्रा 6 बजकर 55 मिनट पर तिंदवारी पहुँची। वहां 7 बजकर 04 मिनट तक दर्शन के लिए रोका गया। भाजपा नेताओं के साथ-साथ आम लोगों ने भी अस्थि कलश को पुष्पांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला अस्थि कलश यात्रा के साथ चल रहा था। लोग...
बांदा में भीषण हादसे में महिला की मौत, 16 लोग घायल-दो रेफर

बांदा में भीषण हादसे में महिला की मौत, 16 लोग घायल-दो रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार को जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से 16 लोग घायल हो गए। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों में दो को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर ट्राली सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क के किनारे खंती में जाकर पलटा खा गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु, दूसरे वाहन को बचाने में चालक ने खोया नियंत्रण  बताया जाता है कि कि पैलानी थाने के पास एक ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर करीब दो दर्जन लोग पास के काली मंदिर दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में थाने से थोड़ी दूरी पर सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन को बचाने के चक्कर में चालने ने अपनी ट्रैक्टर ट्राल...
मुकेश मेश्राम समेत यूपी में 9 बड़े आईएएस अफसरों के तबादले…

मुकेश मेश्राम समेत यूपी में 9 बड़े आईएएस अफसरों के तबादले…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 9 बड़े आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें सीडीओ से लेकर सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। तबादलों के इस क्रम में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मुकेश मेश्राम सचिव चिकित्सा शिक्षा  बनाए गए हैं जबकि आईएसएस प्रशांत त्रिवेदी को प्रमुख सचिव आयुष बनाया गया है। आईएएस प्रेरणा वर्मा सीडीओ शाहजहांपुर, जीतेंद्र बहादुर सिंह को गृह सचिव पद पर नियुक्ति  वहीं आईएएस प्रेरणा वर्मा को सीडीओ शाहजहांपुर, राजेंद्र कुमार सिंह को विशेष सचिव एपीसी शाखा के पद पर नियुक्त किया गया है। इसी तरह आईएएस जीतेन्द्र बहादुर सिंह को गृह सचिव तथा आईएसए राम केवल को विशेष सचिव नियोजन तथा कुमार प्रशांत को विशेष सचिव आईटी इलेक्ट्रॉनिक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इसी तरह आईएएस सुजीत कुमार को मिशन निदेशक आजीविका मिशन तथा गोविन्द राजू को एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बनाया गया है। ...
कानपुर रेलवेः यूनियन के बैनर तले इलाहाबाद, झांसी और कानपुर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

कानपुर रेलवेः यूनियन के बैनर तले इलाहाबाद, झांसी और कानपुर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्थानीय सेंट्रल स्टेशन के पास आज आल इंडिया रेलवे ट्रैक मैंटनर यूनियन (उत्तर-मध्य जोन) की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने की। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इसके लिए क्या कार्यप्रणाली होनी चाहिए, इसको लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के सामने कर्मचारियों ने रखीं अपनी समस्याएं  इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आगरा, झांसी, इलाहाबाद मंडल से बड़ी संख्या में पदाधिकारी यहां पहुंचे। इन सभी ने अपनी-अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों से उनके निराकरण के लिए प्रयास करने को कहा। ताकि रेलवे अधिकारियों का उस ओर ध्यान जाए। कर्मचारियों ने कहा कि किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं सहा जाएगा। ये भी पढ़ेंः रेल में खेलः सेल्फमेड कॉम्बो बनाकर पैस...