Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में 57 पीसीएस के तबादले, कानपुर, बांदा, हमीरपुर, अमरोहा और मेरठ में भी बदलाव

समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने बीती प्रदेश में पीसीएस अफसरों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान 57 पीसीएस अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है। इसमें बुंदेलखंड से लेकर पूर्वांचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की इधर से उधर किया गया है। कुछ को नई तैनाती भी मिली है तो कुछ लापरवाही और गैरजिम्मेदारी के चलते साइड लाइन में डाले गए हैं।

इस दौरान राम केश सिंह अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा बनाए गए हैं। वीरेंद्र प्रसाद पांडेय को अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर बनाया गया है। विनय कुमार सिंह एडीएम वाराणसी बनाए गए हैं। वहीं नरेंद्र बहादुर सिंह को नगर मजिस्ट्रेट मुरादाबाद बनाया गया है।

कानपुर, शहाजहांपुर, कानपुर देहात और कन्नौज में भी नगर मजिस्ट्रेट व एडीएम बदले 

इसी तरह वंदिता श्रीवास्तव को एडीएम शाहजहांपुर के पद पर नियुक्त किया गया है जबकि सतीश कुमार त्रिपाठी को नगर मजिस्ट्रेट हरदोई बनाया गया है। इसी तरह धर्मपाल सिंह को एडीएम हाथरस के पद पर नियुक्त किया गया है जबकि उमेश चंद्र उपाध्याय को एडीएम कन्नौज बनाकर भेजा गया है।

इसी तरह सर्वेश कुमार गुप्ता को नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर तथा देवेंद्र प्रताप सिंह-1 को नगरायुक्त शाहजहांपुर बनाया गया है। राकेश कुमार-1 को संयुक्त आयुक्त ग्राम्य विकास बनाए गए हैं।

मेरठ और अमरोहा के साथ-साथ इलाहाबाद और बहराइच में भी फेरबदल 

रजनीश राय अपर आयुक्त मेरठ मंडल बनाए गए हैं। अशोक कुमार कनौजिया अपर जिलाधिकारी इलाहाबाद बनाए गए हैं। विश्व भूषण मिश्रा नगर मजिस्ट्रेट इलाहाबाद बने हैं।

राजेंद्र प्रसाद यादव-2 मुख्य राजस्व अधिकारी बहराइच के पद पर नियुक्त किए गए हैं। साथ ही उनको उप संचालक चकबंदी बहराइच का भी पदभार भी मिला है। इसी तरह चित्रलेखा सिंह को संयुक्त निदेशक उद्योग निदेशालय, कानपुर में तैनाती मिली है जबकि विवेक कुमार श्रीवास्तव एडीएम कानपुर नगर बने हैं।

ये भी पढ़ेंः ड्रग्स सप्लाई के लिए अमेरिका से मेक्सिको तक बना डाली सुरंग

संतोष बहादुर सिंह एडीएम, बांदा बनाए गए हैं। यशवर्धन श्रीवास्तव नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद के पद पर नियुक्त किए गए हैं। वहीं शिव पूजन उपसंचालक चकबंदी, सुल्तानपुर के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

वहीं बच्चू सिंह गौतमबुद्ध नगर  विवि के कुलसचिव बनाए गए हैं और संजय कुमार सिंह एडीएम हरदोई बनाए गए हैं। सुनील कुमार-2 नगर मजिस्ट्रेट बदायूं बनाए गए हैं जबकि अशोक कुमार सिंह-3 विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला के पद तैनात किए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री एवं सपा नेता आजम खान के खिलाफ गैरजमानती वारंट

रामेश्वर नाथ तिवारी उप संचालक चकबंदी, अलीगढ़ और राकेश कुमार पटेल एडीएम देवरिया के पद पर नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह सत्येंद्र कुमार शुक्ला-2 नगर मजिस्ट्रेट इटावा के पद पर काम करेंगे। आलोक सिंह को उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अशोक कुमार श्रीवास्तव-2 सीडीओ जौनपुर बनाए गए हैं। इसी तरह उदयी राम अपर निदेशक उद्योग मेरठ बनाए गए हैं। राजेंद्र नाथ बाजपेयी विशेष सचिव आयुष विभाग के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः देखें वीडियोः दिल्ली से अपहरण, सीतापुर में हत्या और फिर हत्यारे ने थाने पहुंच पुलिस के मुंह पोती कालिख !

राकेश चंद्र शर्मा अपर आयुक्त देवीपाटन मण्डल तथा बलराम सिंह एडीएम गौतमबुद्ध नगर बनाए गए हैं। चंद्र शेखर मिश्रा मुख्य राजस्व अधिकारी गोरखपुर के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

इसी क्रम में बसंत अग्रवाल सचिव वृंदावन विकास प्राधिकरण तथा मनोज कुमार सिंह-1 नगर मजिस्ट्रेट मथुरा और योगानंद पांडेय एडीएम श्रावस्ती बनाए गए हैं। ओम प्रकाश सिंह एडीएम न्यायिक श्रावस्ती बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः यूपी के मोस्टवांटेड सुधाकर पांडे का अदालत में समर्पण, हाथ मलती रह गई पुलिस

सुरेंद्र नाथ मिश्रा नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर बनाए गए हैं जबकि वंश बहादुर वर्मा एडीएम अमरोहा बने हैं। विवेक श्रीवास्तव एडीएम फर्रूखाबाद बने हैं और गिरजेश कुमार चौधरी नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ के पद पर नियुक्त किए गए हैं।

सतीश पाल को अधिशासी निदेशक कर्मचारी कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनको सचिवालय सत्कार संस्था सचिव का अतिरिक्त पदभार भी सौंपा गया है।

ये भी पढ़ेंः गुड न्यूजः यूपी में इन 117 तहसीलदार को बनाया गया डिप्टी कलेक्टर…

वैभव मिश्रा एडीएम लखनऊ बनाए गए हैं। रवि प्रकाश श्रीवास्तव नगर मजिस्ट्रेट कानपुर बने हैं। अमित सिंह एडीएम मुजफ्फरनगर और अतुल कुमार-1 नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर बनाए गए हैं।

इसी तरह कुंज बिहारी अग्रवाल मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा तथा विमल अग्रवाल मुख्य राजस्व अधिकारी इलाहाबाद के पद पर नियुक्त किए गए हैं। विनय प्रकाश श्रीवास्तव एडीएम हमीरपुर बने हैं। गोरे लाल एडीएम इलाहाबाद बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः एमपी-यूपी के बालू माफियाओं में डेढ़ घंटे चलीं गोलियां, 1 घायल, 200 जानें फसीं

राकेश वर्मा विशेष सचिव IT एवं इलेक्ट्रानिक्स तथा गुलाब चंद्र एडीएम अमरोहा बनाए गए हैं। इसी तरह जितेंद्र मोहन सिंह अपर निदेशक उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण तथा गुरू प्रसाद एडीएम आजमगढ़ बनाए गए हैं। सुशील लाल श्रीवास्तव नगर मजिस्ट्रेट मिर्जापुर और पंकज वर्मा एडीएम कानपुर देहात बनाए गए हैं।