Monday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

राजधानी से बुंदेलखंड तक खूब खिल-खिलाकर बंधवाई खाकी ने भी राखी..

राजधानी से बुंदेलखंड तक खूब खिल-खिलाकर बंधवाई खाकी ने भी राखी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूजत, लखनऊ/कानपुर/बांदाः यह शायद पहला मौखा था रक्षा बंधन जैसे भाई-बहन के पवित्र त्यौहार में पुलिस ने भी सीधे तौर पर सहभागिता की। हांलाकि ऐसा नहीं कि पुलिस त्यौहार नहीं मनाती। लेकिन जनता के साथ घुल-मिलकर त्यौहार मनाने का यह शायद पहला मौका रहा। ये भी पढ़ेंः बड़ी खबरः यूपी के मोस्टवांटेड सुधाकर पांडे का अदालत में समर्पण, हाथ मलती रह गई पुलिस दरअसल, डीजीपी के आदेशों के बाद आज प्रदेश भर की पुलिस ने जनता के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। इसके लिए आम लोगों के यहां से बहनों को बुलाकर उनसे राखी बंधवाई गई। राजधानी लखनऊ में भी अधिकारियों और थानेदारों ने राखियां बंधवाईं। पुलिस को राखी बांधने के मौके की जानकारी होने पर स्कूली छात्राओं और बच्चों ने भी खुशी-खुशी अपने इलाके के पुलिस थानेदारों और अधिकारियों को राखियां बांधी। दिनभर अपराधियों से जूझने वाले पुलिस कर्मियों के लिए भी य...
थाने के बाहर खड़ा ट्रक संदिग्ध हालात में अचानक धू-धूकर जला

थाने के बाहर खड़ा ट्रक संदिग्ध हालात में अचानक धू-धूकर जला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के बाबुपुरवा थाने के बाहर खड़े ट्रक में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ही ट्रक धू-धूकर जलने लगा। आसपास से निकल रहे लोग भी सकते में आ गए। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन पुलिस का कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी। ये भी पढ़ेंः मां को आग में जिंदा जलता देख मासूम भी जा लिपटी, अब मौत से जूझ रही  उधर, पुलिस ने आग की सूचना पर तुरंत ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाकर आग को काबू में करवाया। हांलाकि गनीमत इस बात की रही कि आग ने आसपास खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में नहीं लिया। ...
औरैया के कुदरकोट मंदिर में हुए हत्याकांड में घायल तीसरे साधु ने भी तोड़ा दम

औरैया के कुदरकोट मंदिर में हुए हत्याकांड में घायल तीसरे साधु ने भी तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, औरैयाः बीती 14/15 अगस्त को औरैया के कुदरकोट मन्दिर में हुए साधुओं के हत्याकांड का मामला फिर सुर्खियों में है। इसकी वजह है हत्याकांड में दो साधुओं की पहले ही मौत हो गई थी जबकि उस दौरान गंभीर रूप से मरणासन्न हालत में मिले तीसरे साधु की आज सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताते चलें कि पुलिस इस मामले में हत्यारोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। गोकशी के विरोध पर हुई थी साधुओं की हत्या, हत्यारोपियों को जेल भेज चुकी है पुलिस  बताते चलें कि बिधूना कोतवाली के कुदरकोट भयानक नाथ मंदिर में 14/15 की रात को गोकशी का विरोध करने की रंजिश में मंदिर के दो साधुओं की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी जबकि तीसरा इस दौरान मरणासन्न मिला था। मरणासन्न मिले साधु रामशरण (55) निवासी बीबीपुर, बिधूना को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां लगातार उसकी हालत गंभीर बनी रही। इसी दौरान ब...
बड़ी खबरः फतेहपुर में राखी बांधने जा रहीं दो बहनों की ट्रक से कुचलकर मौत

बड़ी खबरः फतेहपुर में राखी बांधने जा रहीं दो बहनों की ट्रक से कुचलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुरः जिले में हुई एक बेहद दर्दनाक हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। भाई को राखी बांधने जा रहीं दो बहनों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसा फतेहपुर के जहांनाबाद थाना क्षेत्र में जहांनाबाद-डीघरुवा मार्ग पर ग्राम खजुरिहा के पास हुआ। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहांनाबाद थाना क्षेत्र में जहांनाबाद-डीघरुवा मार्ग पर ग्राम खजुरिहा के पास हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर  बताया जाता है कि जिले के बकेवर थाने के पहाड़ीपुर गांव निवासी अनिल निषाद आज सुबह फतेहपुर के ही जाफरगंज थाने के कोरउली गांव में रहने वाली अपनी बहन महिला बुध्दन (45) व गांव में ही रहने वाली मौसी चिनकी (40) पत्नी मुन्ना निषाद को बाइक से लेकर ननिहाल राखी बांधने लेकर जा रहा था। खजुररिहा गांव के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार द...
रक्षा बंधन पर पत्नी ने पति के साथ की ऐसी शर्मनाक हरकत कि लहूलुहान…

रक्षा बंधन पर पत्नी ने पति के साथ की ऐसी शर्मनाक हरकत कि लहूलुहान…

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, फर्रुखाबाद : आज एक चौंकाने वाले मामले में एक महिला ने किसी बात नाराज होकर अपने पति की बुरी तरह से धुनाई कर डाली। हालात यह हो गए कि पति महोदय खून से लतपथ हो गए। बाद में पत्नी की बहन यानि साली ने बीच में पड़कर किसी तरह बहन को शांत किया और अपने जीजा जी को बचाया। तबतक पति बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। पति की पिटाई की यह शर्मनाक घटना बीच सड़क पर हुई। शहर के लिंजीगंज मोहल्ले की घटना, पारिवारिक मामले को लोगों ने किया शांत  दरअसल, यह विवाहिता पति के साथ अपने जीजा के घर आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के लिंजीगंज निवासी एक युवक के घर उसकी साली अपने पति के साथ आई हुई थी। ये भी पढ़ेंः झगड़े के बाद नशेबाज पति ने कैंची से काट दी पत्नी की जुबान… उसका पति उसे अपने साथ फरीदाबाद ले जाना चाहता था लेकिन वह ज...
उन्नाव गैगरेप मामलाः मुख्य गवाह की कब्र खोदकर निकाला गया शव, पोस्टमार्टम को भेजा

उन्नाव गैगरेप मामलाः मुख्य गवाह की कब्र खोदकर निकाला गया शव, पोस्टमार्टम को भेजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव : परिवार वालों के विरोध के बावजूद पुलिस ने आज उन्नाव गैंगरेप मामले में मुख्य गवाह के शव को कब्र खोदकर निकाल लिया। अब पुलिस ने इस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कब्र की खुदाई से गांव में तनाव का माहौल है। उधर, पूरा माखी क्षेत्र छावनी में तब्दील हो चुका है। 18 अगस्त को हुई थी मुख्य गवाह की संदिग्ध हालात में मौत, गैंगरेप पीड़िता के चाचा ने लगाया था हत्या का आरोप  बताते चलें कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के गैंगरेप मामले में माखी के मुख्य गवाह यूनुस की बीती 18 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। यूनुस सीबीआई का मुख्य गवाह था। पीड़िता के चाचा ने आरोप लगाया था कि मुख्य गवाह की हत्या करा दी गई है। ये भी पढ़ेंः उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी विधायक को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत इतना ही नहीं गैंगरेप पीड़िता के चाचा ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक क...
महाकाव्य गीत गोविंदम के मंचन पर तालियों से गूंजा प्रेक्षागृह

महाकाव्य गीत गोविंदम के मंचन पर तालियों से गूंजा प्रेक्षागृह

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः महाकवि जयदेव के महाकाव्य गीत गोविंदम का नाट्य मंचन लाजपत भवन प्रेक्षागृह में धूमधाम से मंचित हुआ। इसमें प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना गौरी संजय पाठक व गरिमा दिवेदी ने माधव व राधा के महामिलन एवं महारास का प्रस्तुतिकरण किया। इनके अभिनय एवं मंचन से सभी को साक्षात बृजधाम की अनुभूति हुई। कार्यक्रम में आए लोगों ने मंत्रमुग्ध होकर इसका आनंद लिया। दर्शकों की तालियों से प्रेक्षागृह गूंज उठा। रजत श्री फाउंडेशन एवं श्री कृष्ण अकादमी आफ डांस एंड म्यूजिक के तत्वाधान में यह कार्यक्रम हुआ। ये भी पढ़ेंः भाप यानी बड़ी-बड़ी बीमारियों का कारगर इलाज मंचन में गोपियों की भूमिका में रत्ना शुक्ला, नंदिता पाठक, पंखुड़ी दिवेदी, अनुश्री मिश्रा, कनिका सेठ, निपुर्निका त्रिपाठी, स्वाति, सजल, शुभ्यांशी, ऐश्वर्या, अनन्या, आन्या, रिद्धिमा, समृद्धि, प्रतिष्ठा, सोनाक्षी, लावन्या, ऐंजल व देवींशी न...
बांदा में युवा भाजपा नेता की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

बांदा में युवा भाजपा नेता की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः युवा भाजपा नेता महेश परिहार की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लगभग 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। उसकी मौत के कई अनसुलझे सवाल लोगों के दिमाम में घूम रहे हैं। किसी को उसकी मौत स्वभाविक होने की बात गले नहीं उतर रही है। पोस्टमार्टम में बिसरा किया गया सुरक्षित, जांच रिपोर्ट देखेगी पुलिस सूत्रों की माने तो भले ही महेश के परिजनों ने अभी पुलिस को लिखित तहरीर न दी है लेकिन विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि कहीं न कहीं परिजनों को भी पूरा संदेह है कि मिलनसार स्वभाव के हसमुख युवा महेश के साथ कुछ अनर्थ हुआ है। बताते चलें कि बीती रात भाजपा के युवा नेता एवं किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मनुरूप सिंह के पुत्र महेश परिहार (27) की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि जिस समय उसकी तबियत बिगड़ी वह अपने किसी दोस्त से मिलकर इंदिरानगर इलाके से आ रहा था। अचानक उसने ही ...
नई पहलः भाई ही नहीं, बहनें भी लेंगी भाइयों की रक्षा का संकल्प

नई पहलः भाई ही नहीं, बहनें भी लेंगी भाइयों की रक्षा का संकल्प

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः श्री ओमर वैश्य म्यूजिक फाइन आर्ट कॉलेज के तत्वाधान में प्राचार्य मनीषा सिंह की अध्यक्षता में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी लगाकर खूब खुशियां मनाईं। एक दूसरे के हाथों पर भी मेहंदी सजाई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मनीषा सिंह ने बताया है कि सावन का महीना हिंदू धर्म के लोगों के लिए खासकर महिलाओं के लिए अपना अलग ही महत्व रखता है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मेहंदी का आयोजन, महिलाओं ने मनाईं खुशियां  सावन के महीने में त्यौहार आते हैं जिसमें हरि तालिका, तीज, रक्षाबंधन जैसे त्यौहार महिलाओं के लिए खास होते हैं। विशेषकर रक्षा बंधन में बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बाधंती है और भाई रक्षा करने का वचन देता है। ये भी पढ़ेंः इन ट्रेंडी फुटवियर्स के साथ गर्मियों में दीजिए खुद को हॉट लुक सावन के महीन...
बांदा में आसामयिक मौतों ने दो परिवारों की खुशियां छीनीं

बांदा में आसामयिक मौतों ने दो परिवारों की खुशियां छीनीं

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते चौबीस घंटों के भीतर बांदा में दो अलग-अलग जगहों पर हुईं आसामायिक मौतों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। इनमें से एक मामला महिला की मौत से जुड़ा है तो दूसरा पुरूष की मौत से जुड़ा है। दोनों ही परिवारों के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि बबेरू थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाला मंगलिया (50) बीती रात अपने घर की छत पर सो रहे थे। एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत तो दूसरी जगह महिला ने छत से गिरने के बाद दम तोड़ा  परिवार के बाकी लोग नीचे कमरे और आंगन में सोये थे। इसी दौरान छत पर एक सांप ने उनको काट लिया। काटने की पीढ़ा से उनकी नींद खुल गई। उनकी आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। परिजनों ने उनको ले जाकर बबेरू के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से इलाज के लिए उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उन्ह...