स्वच्छता अभियान में रेलवे ने बढ़-चढ़कर किया काम, सम्मान
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देश में स्वच्छता की सेवा अभियान के तहत भारतीय रेल की इकाइयों ने भी बढ़-चढ़ कर इसमें सहभागिता निभाई है। उत्तर रेलवे के सभी स्टेशनों, संस्थानों और विभाग में सफाई अभियान कर्मचारियों के सहयोग से चलाया गया।
स्वच्छता अभियान में सहभागिता में भंडारण विभाग ने मारी बाजी
इसके लिए गत दिवस महाप्रबंधक उत्तर रेलवे विश्वेश चौबे ने रेलवे कर्मचारियों को स्वच्छा अभियान में बेहतर कर गुजरने के निर्देश दिए थे। आज यहां एक कार्यक्रम में एमडी चौबे ने कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा है कि अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखने को अभियान को चलाया गया है।
ये भी पढ़ेंः ब्रह्मोस मिसाइल के सीक्रेट पाकिस्तान को पहुंचाने के आरोप में डीआरडीओ इंजीनियर गिरफ्तार
इसलिए एक अंतर्विभागीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उत्तर रेलवे के प्रधान कार्यालय बरोदा हाउस में सभी विभागों ने अपने का...









