Tuesday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

राम मंदिर पर सुनवाई अब 29 जनवरी को, जस्टिस यूयू ललित ने सुनवाई से किया खुद को अलग

राम मंदिर पर सुनवाई अब 29 जनवरी को, जस्टिस यूयू ललित ने सुनवाई से किया खुद को अलग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अब 29 जनवरी को होगी। कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई के लिए पहले 10 जनवरी की तारीख तय हुई थी। अब इसे 29 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया है। ऐसा मुस्लिम पक्षकार राजीव धवन के जस्टिस यूयू ललित को लेकर आपत्ति दर्ज कराने के बाद किया गया है। मामले में जस्टिस यूयू ललित ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है। अब नई बेंच का गठन होगा। दोबारा होगा बेंच का गठन   इसके साथ ही हिंदू महासभा के वकील ने भी दस्तावेजों के अनुवाद की जांच की मांग की है। अब नई बेंच का गठन किया जाएगा। बताते हैं कि कोर्ट में कुल 13886 पन्नों के दस्तावेज पेश किए गए हैं। ये भी पढ़ेंः सुप्रीमकोर्ट में राममंदिर पर सुनवाई अब 10 जनवरी को होगी बताते चलें कि 30 सितंबर 2010 को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राम मंदिर मामले में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया था जिसमें 2.77 एकड़ की विव...
गुरुग्राम में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पांच युवतियों समेत मसाज पार्लर का मैनेजर गिरफ्तार

गुरुग्राम में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पांच युवतियों समेत मसाज पार्लर का मैनेजर गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गुरुग्रामः पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर छापा मारकर बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और वहां के मैनेजर को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायत के बाद एक गुप्त योजना के तहत इस रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारी रेड   बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सहारा मॉल के अलाइव केयर स्पा में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा। उक्त व्यक्ति ने ग्राहक की तरह मैनेजर से बात की तो उसे एक युवती भी सेक्स के लिए उपलब्ध करा दी गई।  ये भी पढ़ेंः STF के शिकंजे में शातिर दिमाग MMBS डाक्टर – भारत में साजिश-नेपाल में कत्ल, प्यार-धोखा और सेक्स की हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री इसके बाद बाद उसका इशारा मिलते ही पुलिस फोर्स ने...
बुंदेलखंड के जाने-माने अधिवक्ता रहे स्व. रामाधार सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह का निधन, शोक की लहर

बुंदेलखंड के जाने-माने अधिवक्ता रहे स्व. रामाधार सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से आज एक दुखी कर देने वाली खबर प्रकाश में आ रही है। बुंदेलखंड के जाने-माने अधिवक्ता रहे स्व. रामाधार सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह (47) का निधन हो गया। दिल्ली में कंप्यूटर व्यवसाय करने वाले श्री सिंह आज गुरूवार सुबह ही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से बांदा पहुंचे थे। यहां स्टेशन पर उन्होंने प्लेटफार्म नंबर-2 पर बाहर आकर रिक्शा किया और उसमें बैठने के बाद जीआईसी (डीएम कालोनी रोड) चलने को कहा।  बांदा स्टेशन पर बिगड़ी हालत   इससे पहले कि रिक्शा चालक वहां से चलता। उनकी हालत बिगड़ गई और उनको वहीं पर वोमिटिंग (उल्टी) हुई। इसके बाद रिक्शा चालक ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने उनको अस्पताल ले जाने को कहा। वहां चिकित्सकों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया।  ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को झटकाः आलोक वर्मा ही रहेंगे सीबीआई के मुखिया, मोदी सरकार का फैसला रद्द   बा...
कानपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, जेसीबी से निकाला गया नाले से शव

कानपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी, जेसीबी से निकाला गया नाले से शव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के दादानगर इलाके में आज एक युवक का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। शव को निकालने के लिए जेसीबी मशीन का इंतजाम करना पड़ा। इसके बाद शाव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया। मरने वाले युवक की पहचान 38 साल के दीपू मिश्रा पुत्र स्व. सिद्धनाथ मिश्रा निवासी दादानगर के रूप में हुई है। होटल पर काम करता था दीपू मिश्रा   बताया जाता है कि दीपू नशे का आदी था और बीते लगभग 4 साल से उसके पत्नी से भी संबंध टूट चुके थे। दीपू मिश्रा नाले के बगल में बना एक होटल में काम करता था। होटल मालिक ने बताया करीब 1 साल से दीपू उसके यहां काम कर रहा था। पुुलिस कर रही छानबीन   आसपास के लोगों का कहना है कि बीते दो दिन से दीपू दिखाई नहीं दिया था। उसकी पत्नी का नाम रानी है जो अब रावतपुर गांव में रह रही है। घटना की सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे ह...
बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार परफारमेंस, हैरान अतिथियों ने किया सम्मानित

बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शानदार परफारमेंस, हैरान अतिथियों ने किया सम्मानित

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बांदा-सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय का संयुक्त वार्षिकोत्सव पहली बार बांदा शहर से सटे ग्राम हटेटीपुरवा में आयोजित किया गया। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल कैंपस में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि नियोजन विभाग के मंडलीय उपनिदेशक एसएन त्रिपाठी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इन बच्चों की प्रतिभाएं देखकर वह अचंभित हैं। पहली बार आयोजन  उन्होंने नाटक-गायन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में बहुमुखी प्रतिभा है और उनके शिक्षकों ने इस प्रतिभा को निखारने का सराहनीय प्रयास किया है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के ये बच्चे शहर के किसी सरकारी स्कूल के बच्चों से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य अतिथि ने बच्चों को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। ये भी पढ़ेंः जब सुप्रीमकोर्ट ने कहा, राज्यपाल ...
सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को झटकाः आलोक वर्मा ही रहेंगे सीबीआई के मुखिया, मोदी  सरकार का फैसला रद्द

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को झटकाः आलोक वर्मा ही रहेंगे सीबीआई के मुखिया, मोदी सरकार का फैसला रद्द

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: सुप्रीमकोर्ट ने आज केंद्र सरकार के उस फैसले को रद्द कर दिया है जिसमें सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया गया था। अब आलोक वर्मा केंद्रीय जांच ब्यूरो यानि सीबीआई के निदेशक बने रहेंगे। अदालत ने यह फैसला सीबीआई निदेशक की याचिका पर सुनाया है। इस मामले को केंद्र सरकार को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। बताते चलें कि आलोक वर्मा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि उनको अधिकारों से वंचित कर अवकाश पर भेजा गया है। केंद्र के अधिकारी वापसी और छुट्टी वाले आदेश रद्द  वहीं मामले की सुनवाई करते हुए देश के उच्चतम न्यायालय ने आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक पद पर बहाल कर दिया। साथ ही उनके अधिकार वापस लेने और छुट्टी पर भेजने वाले केंद्र सरकार के फैसले को रद्द कर दिया है। इतना ही नहीं सुप्रीमोकोर्ट द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की जांच पूरी होने तक आलो...
सवर्णों को आरक्षण के फैसले का मायावती ने किया स्वागत, लेकिन मोदी सरकार की नियत पर उठाए सवाल

सवर्णों को आरक्षण के फैसले का मायावती ने किया स्वागत, लेकिन मोदी सरकार की नियत पर उठाए सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा सुप्रीमों मायावती ने सवर्णों को 10 फीसद आरक्षण का स्वागत करते हुए इसे चुनावी छलावा बताया है। माया ने केंद्र सरकार से पूछा है कि आखिर सरकार ने यह फैसला पहले क्यों नहीं लिया। इस मामले में प्रेसवार्ता करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि वह सरकार के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण का स्वागत करती हैं। प्रेस कांफ्रेस कर कही बात   साथ ही इसका संसद में भी समर्थन करेंगी। साथ ही यह भी कहा कि मोदी सरकार ने चुनावों से ठीक पहले यह फैसला किया है। इसलिए इससे मोदी सरकार की नियत पर सवाल उठता है। कहा कि यह मोदी सरकार का 'चुनावी स्‍टंट' लग रहा है। कहा कि गरीब सवर्णों को आरक्षण केंद्र सरकार का रानीतिक छलावा लग रहा है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी इतनी स्पेशल ट्रेनें, बांदा-कानपुर-इलाहाबाद के यात्रियों को होगी सुविधा बताते चलें कि सवर्ण...
यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले, प्रमोशन के बाद भी पुरानी तैनाती पर ही रहेंगे कई अधिकारी

यूपी में 64 आईपीएस अफसरों के तबादले, प्रमोशन के बाद भी पुरानी तैनाती पर ही रहेंगे कई अधिकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः योगी सरकार ने राज्य के पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। तबादलों के इस क्रम में एडीजी से लेकर कई जिलों के एसपी र डीआईजी भी बदल दिए हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिनको हाल ही में प्रमोशन तो मिला लेकिन तरक्की वाली पोस्टिंग ना देते हुए पुरानी जगह पर ही रोक दिया है। सरकार ने एडीजी से आईजी स्तर तक कुल 16 आईपीएस अधिकारियों तथा डीआईजी स्तर के 32 व एसएसपी स्तर के 16 आईपीएस अधिकारोयं के तबादले किए हैं। एडीजी-आईजी और एसएसपी स्तर पर भारी बदलाव  इस दौरान आईपीएस अधिकारी बीके सिंह को एडीजी पीएसी नियुक्त किया गया है जबकि सुजीत पांडे को लखनऊ से हटाकर अब एसके भगत को लखनऊ रेंज के नया आईजी बनाया गया है। वहीं रमित शर्मा को मुरादाबाद रेंज के आईजी बनाया गया है। लंबे समय से डायल 100 में तैनात एडीजी आदित्य मिश्रा को सीबीसीआईडी में भेज दिया ग...
बांदा में भीषण हादसे : 1 की मौत और युवकों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

बांदा में भीषण हादसे : 1 की मौत और युवकों समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर क्षेत्र समेत जिले में हुए भीषण हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों में डीएम कालोनी और आवास विकास कालोनी निवासी दो युवक भी शामिल हैं। इस दौरान हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अलग-अलग जगहों पर हादसों का शिकार हुए लोग   बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी राम बाबू (36) पुत्र नत्थु कपरियी लगभग आठ दिन पहले बाइक से पैगंबरपुर गांव से लौट रहा था। वह झाड़ू और जूट के दूसरे सामान बेचने का काम करता था। घटना वाले दिन भी वह सामान बेचकर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी थी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 8 दिन पहले घायल हुआ था रामबाबू, दम तोड़ा   घायलावस्था में उसको जिला अस्पताल...
Banda Police की नई पहल, अब सुबह-सवेरे मार्निंग वाकर्स से बोलेगी गुड मार्निंग सर..

Banda Police की नई पहल, अब सुबह-सवेरे मार्निंग वाकर्स से बोलेगी गुड मार्निंग सर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, वीडियो
https://youtu.be/uaCguTXlj3k समरनीति न्यूज, बांदाः अगर आप सुबह की मार्निंग वाक पर जाते हैं और अचानक पुलिस की गाड़ी आपके पास आकर रुके और जवान बोलें कि ‘गुडमार्निंग सर’ ..तो चौंकिएगा नहीं। क्योंकि अब ऐसा करके बांदा पुलिस आपकी सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग के लिए इस दिशा में नई शुरूआत के तहत करने जा रही है। सुबह सैर पर निकलने वालों की सुरक्षा को निकलेगी पुलिस  दरअसल, जिले के पुलिस कप्तान गनेश प्रसाद साहा ने पुलिस की मार्निंग गाड़ी को हरी झंडी दिखाते नई व्यस्था की शुरूआत की है। जी हां, दरअसल सुबह के वक्त सैर पर निकले लोगों को शायद ही कभी पुलिस की मौजूदगी का आभाष होता हो। क्योंकि यह समय ऐसा होता है जब रात में गश्त के बाद पुलिस आराम पर होती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगी। सुरक्षा को लेकर तैयार हुई पुुलिस  पुलिस सुबह भी आपकी सुरक्षा में तैनात रहेगी। नए पुलिस कप्तान श्री साहा ने सुबह-सवेरे ...