Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

पति की गोली मारकर हत्या हो गई और पास में सो रही पत्नी को पता तक नहीं चला, पुलिस को..

Banda : Old man shot dead in his house an wife sleeping nearby unknown

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव में आंगन में सो रहे एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां पर वृद्ध की हत्या हुई, वहीं पर उनकी पत्नी और भतीजा भी सो रहे थे। दोनों को इसकी कोई आहट तक नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि दोनों ही लोगों ने गोली की आवाज सुनने तक से इंकार किया है। ऐसे में तमाम सवाल उठ रहे हैं। वहीं पुलिस के शक की सुईं भी घूम रही है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही बारीकि से तथ्यों को समझते हुए कोतवाल को जल्द से जल्द जांच कर खुलासे के निर्देश दिए हैं।

SP मौके पर पहुंचे, छानबीन जारी

जानकारी के अनुसार पल्हरी गांव निवासी सीताराम राजपूत (72) बुधवार रात आगन में चारपाई बिछाकर सो रहे थे। उनकी पत्नी कुवरियां दूसरी चारपाई पर सो रही थीं।

Banda : Old man shot dead in his house an wife sleeping nearby unknown

मकान में ही भतीजा भी सोया हुआ था। बताते हैं कि घर में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। गोली सीने को चीरते हुए निकल गई।

ये भी पढ़ें : बांदा में रेलवे पटरी पर मिला एक शव, दूसरे की निमंत्रण से लौटकर बिगड़ी तबियत, सांसें थमी.. 

घटना की जानकारी होने पर सीताराम का नाती रोहित लघुशंका के लिए दादी को जगाने पहुंचा। उसके बल्व जलाते ही खून देखकर बच्चा चीख पड़ा। दादी भी जाग गई और पति को मृत पड़ा देखकर शोर मचा दिया। तभी पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसपी श्री अग्रवाल, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ गवेंद्रपाल गौतम, कोतवाल अनूप दुबे मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें : जाने-माने होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 काॅलगर्ल समेत 7 गिरफ्तार..

मृतक के बेटे अशोक का कहना है कि उनके पिता की किसी से कोई रजिंश नहीं थी। घटना के समय वह काम पर गया हुआ था। जबकि उनकी मां लीला और भतीजा उत्तर राजपूत घर में ही मौजूद थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया है।

बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..