Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

रेलवे पटरी पर मिला एक शव, दूसरे की निमंत्रण से लौटकर बिगड़ी तबियत, सांसें थमी..

Chitrakoot : Lover dies after falling from train in police custody, read full news

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में घर से निमंत्रण में गए दो युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों मामले अलग-अलग हैं। एक शहर कोतवाली का मामला है तो दूसरा अतर्रा थाना क्षेत्र का। पुलिस दोनों ही मामलों की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शहर कोवताली क्षेत्र के तिदवारा गांव के अलोक (25) यादव पड़ोसी के यहां निमंत्रण में शामिल होने गए थे।

बांदा से सटे तिंदवारा गांव का मामला

वहां से रात में खाना खाकर लौटे। इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। सीने और पेट में दर्द की शिकायत पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। मृतक के साले चंचल का कहना है कि आलोक की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..

उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के गुमाई गांव के मजरा सुखारी पुरवा के तनुज वर्मा (25) का शव अतर्रा में पास नहर के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई राजू का कहना है कि दो दिन पहले वह अपनी ससुराल कर्वी निमंत्रण में शामिल होने गए थे। वहां से किसी बात पर नाराज होकर वापस लौट आए थे। परिजनों ने आशंका जताई है कि ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई है।

बांदा में महिला कारोबारी से 44 लाख की धोखाधड़ी, बैंक का बीमा एजेंट बनकर ट्रांसफर कराई रकम, FIR..