Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

मां ने लगाया दो बेटियों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बोली..

Banda : Mother accused of gang-raping two daughters, police said this..

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो सगी नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतीपत्र दिया है। साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि मामला प्रेमप्रसंग का है। आरोप पूरी तरह से गलत हैं।

मां ने लगाए पांच लोगों पर आरोप, कार्रवाई की मांग

जानकारी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो नाबालिग सगी बहनों का अपहरण कर उनके साथ गैंगरेप की घटना का आरोप लगा है। दोनों बहनों की मां ने गांव के पांच लोगों पर यह आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें : सांप के काटने से दो सगे भाइयों की मौत, मां की हालत गंभीर..

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायतीपत्र देते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि थाना पुलिस उनपर सुलह-समझौते का दबाव बना रही है।

मां का आरोप- थाना पुलिस बना रही समझौते का दबाव

बताया जाता है कि महिला का आरोप है कि 20 जुलाई की रात उसकी 15 साल और 14 वर्ष की बेटियां घर में सो रही थीं। तभी गांव के चार लोग और एक अज्ञात व्यक्ति घर का छप्पर तोड़कर घर में घुस गए।

ये भी पढ़ें : उन्नाव में इंस्पेक्टर ने सुसाइड की, थाने के सरकारी आवास में लटका मिला शव, अमरोहा के..

आरोपी उनकी बेटियों को लेकर फरार हो गए। महिला आरोप है कि पांचों ने उनकी बेटियों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। उन्होंने थाने पर सूचना दी। थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से दोनों बेटियों को बरामद किया।

एसओ ने कहा- मामला प्रेमप्रसंग का हैं खुद गईं दोनों

महिला का आरोप है कि वहां बेटियों से मनचाही बातें कहलवाकर वीडियो बनाया। फिर पुलिस सुलह का दबाव बना रही है। उधर, थानाध्यक्ष बदौसा विजय कुशवाहा का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि महिला की बेटियों का प्रेम प्रसंग एक युवक से चलता है। मां के डांटने पर दोनों बेटियां खुद घर से चली गईं थीं। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया था। उन्हें समझा-बुझाकर उनके बयान का वीडियो बनाकर मां को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोप गलत हैं। उधर, मामला इलाके में चर्चा का विषय बना है। पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Kanpur : दरिंदगी करने वाले SGST के 3 अफसरों पर हत्या का मुकदमा, पंजाब के चालक की हुई थी पिटाई से मौत