Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

श्रीराम : बांदा से अध्योध्या के लिए सीधी एसी बस सेवा, मंडलायुक्त-डीआईजी ने दिखाई हरी झंडी

श्रीराम : बांदा से अध्योध्या के लिए सीधी एसी बस सेवा, मंडलायुक्त-डीआईजी ने दिखाई हरी झंडी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूट परिवहन निगम ने बांदा से भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए सीधी एसी बस सेवा का शुभारंभ किया है। इसकी शुरुआत शनिवार को चित्रकूट में आयुक्त आरपी सिंह और डीआईजी विपिन मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर की। चित्रकूट में हवन-पूजन के साथ बस को रवाना किया। आयुक्त ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या के लिए कोई बस सेवा नहीं थी। इसे बहुत पहले शुरू हो जाना चाहिए था। प्रयागराज होकर अयोध्या का सफर आसान अब इस बस सेवा के शुरू होने से बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज के श्रद्धालुओं को अयोध्या जाने में दिक्कत नहीं होगी। इसी के साथ अयोध्या से चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं को काफी आसानी होगी। मंडल के आईजी श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार धार्मिक स्थलों को परिवहन सेवा से जोड़े जाने की सराहना की। इस समय चलेगी बांदा से यह बस परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमा...
बाप हमारे सांसद हैं : खाना न मिलने पर ढाबे पर तोड़फोड़-मारपीट, चित्रकूट सांसद के बेटे पर आरोप, थाने में धरना

बाप हमारे सांसद हैं : खाना न मिलने पर ढाबे पर तोड़फोड़-मारपीट, चित्रकूट सांसद के बेटे पर आरोप, थाने में धरना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : नेताओं के बेटों की करतूत किसी से छिपी नहीं है। बाप की सत्ता का नशा इनके सिर चढ़कर बोलता है। ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं। आज शनिवार को बुंदेलखंड के चित्रकूट-बांदा के सांसद आरके सिंह पटेल के बेटे सुनील पटेल पर एक ढाबा संचालक और कर्मचारियों ने मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कार्रवाई न होने पर इन लोगों ने थाने में धरना दिया है। उधर, पुलिस का कहना है कि जांच में सत्यता मिलने पर कार्रवाई होगी। बहरहाल, इस तरह की घटना ने एक बार फिर बुंदेलखंड की राजनीति में सरगर्मी पैदा कर दी है। चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र का है पूरा मामला पंजबटी ढाबा संचालक सुदीप गर्ग का कहना है कि शुक्रवार देर रात सासंद श्री पटेल का पुत्र सुनील पटेल अपने साथ प्राइवेट गनर और तीन दोस्तों को लेकर रात करीब 12 बजे पहुंचा। थाने में तिरंगा लेकर धरने पर बैठे ढाबा संचालक व समर्थक...
बांदा की खबर : स्कूल से लौटी 18 साल की छात्रा, फिर पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

बांदा की खबर : स्कूल से लौटी 18 साल की छात्रा, फिर पेड़ से लटका मिला शव, इलाके में सनसनी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक छात्रा स्कूल से लौटी। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटकता मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही बात सामने आएगी। यह पूरा घटनाक्रम बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है। छात्रा के साथ दुष्कर्म की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा रहा है। तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल पुलिस का कहना है कि बिसंडा के ग्राम इटवां के रहने वाले सुदामा प्रसाद की 18 साल की बेटी मनगिरिया स्कूल से 9वीं की छात्रा थी। आज स्कूल से घर लौटी। इसके बाद खेतों की ओर चली गई। दोपहर में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। खबर मिलते ही प...
UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल सरपट दौड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : एक साल पहले बांदा के जसपुरा प्रथम वार्ड-12 में शानदार जीत दर्ज कराने वाली भाजपा से यह सीट सपा ने उप चुनाव में छीन ली। सपा की महिला उम्मीदवार असरफुल निशां 1066 वोटों के अंतर से भारी जीत दर्ज कराई है। अब बीजेपी के लिए यह चिंतन का विषय है कि जिस क्षेत्र से जलशक्ति विभाग का राज्यमंत्री दिया, उसी में खाली हाथ क्यों रह गई। विधायक से लेकर मंत्री तक धरे के धरे रह गए। संगठन का फैसला भी गलत साबित हुआ। मैदान में उतरने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। बाद में रिकाउंटिंग को लेकर भी फजीहत हुई। 1066 वोटों से जीती सपा का रिकाउंटिंग के बाद 1 वोट और बढ़ गया। जलशक्ति मंत्री के क्षेत्र में खाली हाथ भाजपा प्रारंभिक सूचना के अनुसार सपा प्रत्याशी को 4264 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रितिका सिंह रही हैं। बताते चलें कि इससे पहले इसी सीट पर भाजपा की स्व. श्वेता सिंह गौर ने काफी शानदार...
UP Breaking : गिट्टी चोरी में मंत्री राकेश सचान दोषी करार ! अदालत में पेशी के बाद फरार

UP Breaking : गिट्टी चोरी में मंत्री राकेश सचान दोषी करार ! अदालत में पेशी के बाद फरार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश सरकार में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। कानपुर की एसीएमएम तृतीय कोर्ट ने एक गिट्टी चोरी के मामले में उनको दोषी करार दिया है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले की पेशी पर आए मंत्री फैसला आने से चंद मिनट पहले ही चले गए। कहा जा रहा है कि अदालत ने मंत्री सचान को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है। दिनभर रही गिट्टी चोरी में सजा की अफवाह बताते हैं कि शनिवार को कोर्ट में बहस के समय मंत्री राकेश सचान पेशी पर मौजूद थे, माहौल को समझकर फैसला आने से पहले ही फरार हो गए। हालांकि, शाम होते-होते खबर आई कि उनको एक रायफल बरामदगी के मामले में दोषी पाया गया है। यह भी चर्चा रही कि कोतवाली में उनके द्वारा एक जरूरी कागज लेकर जाने की तहरीर दी गई है। हालांकि, कानपुर कोतवाली पुलिस इसपर चुप्पी साधे रही है। कानपुर की एक अदालत ने दिय...
कानपुर में डाक्टर ने की काॅक्लियर इंपलांट 622+Kanso2 की सफल सर्जरी, मासूम की जिंदगी बदली

कानपुर में डाक्टर ने की काॅक्लियर इंपलांट 622+Kanso2 की सफल सर्जरी, मासूम की जिंदगी बदली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : चेलेंजिंग बच्चों की दुनिया से जुड़े लोगों के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। शहर में पहली काॅक्लियर इंपलांट 622+Kanso2 सर्जरी सफलतापूर्वक कर ली गई है। यह सर्जरी कानपुर के जाने-माने वरिष्ठ ईएनटी सर्जन प्रो. डाक्टर रोहित मेहरोत्रा द्वारा की गई है। उन्होंने अपने हर्षनगर में स्थित मेहरोत्रा ईएनटी अस्पताल में 1 साल की बच्ची के दोनों कानों में काॅक्लियर इंपलांट 622+Kanso2 को सफलता लगाया है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और अब सुन सकती है। क्यों खास है काक्लियर इंपलांट 622+Kanso2 डा. मेहरोत्रा का कहना है कि काॅक्लियर इंपलांट 622+Kanso2 कई तरह से खास है। यह इतना हल्का है कि लगाने वाले को अतिरिक्त बोझ महसूस होने का सवाल ही नहीं उठता। साथ ही इतना छोटा है कि इसे लगाने में कोई दिक्कत भी नहीं है। ये भी पढ़ें : UP : धरे रह गए मंत्री-विधायक, भाजपा से छिनी जिपं सीट, सपा की साइकिल स...
बांदा : पूर्व विधायक ने कराया नेत्र शिविर का आयोजन

बांदा : पूर्व विधायक ने कराया नेत्र शिविर का आयोजन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के पूर्व विधायक दलजीत सिंह के बेंदा स्थित संपर्क कार्यालय में एक नेत्र शिविर का आयोजन हुआ। इसमें जानकीकुंड चिकित्सालय के कुशल चिकित्सकों ने बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के नेत्र की जांच करने के बाद मुफ्त दवा, चश्मा वितरित किया। आपरेशन योग्य मरीजों जानकीकुंड चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था की। आज के शिविर में कुल 70 मरीज आए। 20 मरीजों को निःशुल्क चश्मा, 50 मरीजों की मधुमेह जांच और करीब 45 मरीजों को जांच बाद निःशुल्क दवा वितरित की गई। 13 मरीज मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजे गए। 8 डाक्टरों की टीम में के अलावा नंदू सिंह ,धर्मेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता, पप्पू निषाद, शत्रुघन पहलवान बछेवरा आदि लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : चोर की रसमलाई : पुजारियों को बेहोश कर मंदिर से लाखों का मुकुट चोरी...
बांदा में सपा के जीतने की चर्चा, हंगामे के बीच रिकाउंटिंग का शोर, सपा विधायक का आरोप

बांदा में सपा के जीतने की चर्चा, हंगामे के बीच रिकाउंटिंग का शोर, सपा विधायक का आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (बांदा) : जिले में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जसपुरा-प्रथम वार्ड-12 के लिए हुए चुनावों की आज मतगणना हुई। सपाइयों का कहना है कि यह सीट भाजपा से समाजवादी पार्टी ने बीजेपी से छीन ली है। सपा विधायक विशंभर यादव ने कहा कि सपा की महिला प्रत्याशी असरफुन निशां जीत गई हैं। अब भाजपा बेइमानी करके इस सीट को जीतने के लिए रिकाउंटिंग कराने की तैयारी में है। सपा विधायक का कहना है कि सपा की प्रत्याशी असरफुन निशां को करीब 4264 वोट मिले हैं। विधायक ने कहा कि सपा प्रत्याशी करीब 1100 वोटों से जीती हैं। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। गहमागहमी बनी हुई है। अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। विधायक बोले, अधिकारी नहीं उठा रहे फोन मतगणना स्थल मधुसूदन कालेज में हंगामे के बीच रि-काउंटिंग का शोर जारी है। मौके पर हंगामा हो रहा है। उधर, सपा विधायक क...
Breaking : बांदा में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, बहन को लेकर इस बात पर भिड़े..

Breaking : बांदा में बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, बहन को लेकर इस बात पर भिड़े..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज जरा सी बात पर दो भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे सगे भाई को गोली मार दी। दोनों बहन को लेकर एक जरा सी बात पर भिड़ गए थे। घटना के बाद घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। घटना मटौंध थाना क्षेत्र की है। बताया जाता है कि मटौंध के हरसिंह थोक के रहने वाले गुलाब सिंह के बेटे अनिरुद्ध (38) को आज शाम घर से थोड़ी दूरी पर खड्डी तिराहे पर बड़े भाई संजय ने आकर तमंचे से गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग भी बेहाल नजर आए। पुलिस का कहना है कि दोनों भाई शराब के नशे में थे। इसी बीच विवाद हुआ है। बहन को बस में जल्दी बैठाने को लेकर विवाद गोली उसकी कमर में लगी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी वहां से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाय...
Banda News : केन नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

Banda News : केन नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया युवक डूबा, तलाश जारी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। पैलानी डेरा में केन नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक डूब गया। पुलिस गोताखोरों के साथ उसकी तलाश कर रही है। देर शाम तक पुलिस युवक की तलाश करती रही, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आज फिर पुलिस उसकी तलाश करेगी। बताया जाता है कि पैलानी डेरा के रहने वाले धीरेंद्र पुत्र अशोक श्रीवास, धीरज पुत्र राजा बाबू तिवारी और राकेश पुत्र मुन्नीलाल श्रीवास घर से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे केन नदी में नहाने के लिए गए थे। वहां युवक राकेश श्रीवास पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया। वह डूब गया। एसओ पैलानी नंदलाल प्रजापति का कहना है कि डूबे हुए युवक की तलाश की जा रही है। गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। बाकी दोनों युवक सुरक्षित हैं। ये भी पढ़ें : बांदा : आसमान से फिर गिरी आफत, एक की मौत, लड़की समेत 6 झुल...