Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

UP : बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, पहले स्थान पर प्रयागराज की रागिनी

UP : बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, पहले स्थान पर प्रयागराज की रागिनी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस परीक्षा में प्रयागराज की रागिनी यादव ने टाप किया है। वह पहले स्थान पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर नीतू देवी और तीसरे पर अभय गुप्ता हैं। खास बात यह है कि ये सभी टाॅपर प्रयागराज जिले से ही हैं। 6 जुलाई को हुई थी परीक्षा वहीं बरेली में नम्रता पाल पहले स्थान पर आई हैं। दूसरे पर यश सिंह हैं। बताते चलें कि यूपी बीएड 2022 की परीक्षा 6 जुलाई 2022 को हुई थी। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा हुई थी। परीक्षा में लगभग 6 लाख उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया था। यह परीक्षा राज्य के 75 जिलों में संपन्न हुई थी। ये भी पढ़ें : UP : लखनऊ-पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से एके-47, विदेशी पिस्टल-कारतूस बरामद...
Banda Byelection : DDC और दो प्रधान के उपचुनाव में वोटों की बारिश

Banda Byelection : DDC और दो प्रधान के उपचुनाव में वोटों की बारिश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में जिला पंचायत सदस्य और दो प्रधानों के लिए उप चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया। गुरुवार को हुए मतदान में जमकर वोटिंग हुईं। वोटरों की देर शाम तक लंबी कतारें लगी रहीं। डीएम और एसपी ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। जसपुरा ब्लॉक के वार्ड नंबर 12 (जसपुरा प्रथम) सीट के लिए मतदाताओं ने उत्साह से वोटिंग की। अब 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटियों में बंद हैं। इसी तरह कमासिन ब्लॉक के ग्राम पंचायत तरायां में प्रधान पद के लिए 2577 वोटरों में 1689 (64.54 फीसदी) ने वोट डाले। नरैनी ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामनगर निस्फ में प्रधान पद के लिए 65 फीसदी वोटिंग की जानकारी मिल रही है। ये भी पढ़ें : बांदा : यहां मंत्री के क्षेत्र में बैकफुट पर BJP, सरकार के 100 दिन और आत्मविश्वास शून्य !  ...
UP : लखनऊ-पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से एके-47, विदेशी पिस्टल-कारतूस बरामद

UP : लखनऊ-पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से एके-47, विदेशी पिस्टल-कारतूस बरामद

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की आगरा जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु की निशानदेही पर पुलिस ने आज उसके पेट्रोल पंप पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से एक एके-47 रायफल, 4 मैगजीन और 375 कारतूस मिलने की बात कही है। साथ ही पुलिस ने विदेशी पिस्टल तथा पिस्टल के 9 कारतूस भी बरामद करने की बात कही है। बता दें कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा इस समय जेल में है। उसके बेटे को यूपी एसटीएफ ने हाल ही में गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक के बेटे की निशानदेही पर बरामदगी पुलिस ने इन हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है। दरअसल, विष्णु मिश्रा के खिलाफ उन्हीं के एक रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने 2020 में जमीन हड़पने का आरोप लगाया था। ये भी पढ़ें : बांदा : यहां मंत्री के क्षेत्र में बैकफुट पर BJP, सरकार के 100 दिन और आत्मविश्वास शून्य ! फिर वाराणसी की एक गायिका ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट ...
बांदा : पूर्व BJP विधायक को 5 महीने की सजा, जीप से मारी थी अधिकारी को टक्कर

बांदा : पूर्व BJP विधायक को 5 महीने की सजा, जीप से मारी थी अधिकारी को टक्कर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के एक पूर्व विधायक को अदालत ने 5 महीने की सजा और 16 सौ रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 16 साल पुराना है। घटना शहर के कालूकुआं पुलिस चौकी के भगत होटल के पास हुई थी। इसकी जानकारी विशेष अभियोजक (एमपी-एमएलए कोर्ट) अंबिका बयास ने दी। उन्होंने बताया कि तत्कालीन भूमि संरक्षण अधिकारी बृजेश कुमार त्यागी ने 13 अगस्त 2006 को एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला अदालत में विचाराधीन था। अब इसमें अदालत ने पूर्व विधायक को सजा सुनाई है। यह था पूरा मामला उन्होंने कहा था कि 12 अगस्त की रात वह शहर के कालूकुआं पुलिस चौकी के पास एक होटल के पास खड़े थे। इसी दौरान मार्शल जीप लेकर राजकरन कबीर वहां पहुंचे और टक्कर मार दी। इससे उनका पैर टूटने के साथ अन्य चोटें भी आईं। उस समय नरैनी के पूर्व विधायक राजकरन कबीर का पेशा चालक था। वह गाड़ियां चलाया करते थे। इस मामले में तमाम दलीलों को सुनते ह...
बांदा : यहां मंत्री के क्षेत्र में बैकफुट पर BJP, सरकार के 100 दिन और आत्मविश्वास शून्य !

बांदा : यहां मंत्री के क्षेत्र में बैकफुट पर BJP, सरकार के 100 दिन और आत्मविश्वास शून्य !

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UP Byelection 2022 : जलशक्ति जैसे भारी-भरकम विभाग के मंत्री का विधानसभा क्षेत्र और उप चुनाव में बैकफुट पर भाजपा। सरकार के 100 दिन और पार्टी के नेताओं का आत्मविश्वास शून्य। क्या यह संभव है..? जी हां, यह सच है। बांदा में आज जसपुरा प्रथम वार्ड-12 के लिए जिला पंचायत सदस्य और दो प्रधान पदों के लिए उप चुनाव हो रहा है। सबसे ज्यादा नाक की लड़ाई जसपुरा में होने वाले जिपं सदस्य पद के चुनाव के लिए है लेकिन इस सीट पर एक नई पाॅलिटिकल पिक्चर सामने आ रही है। बीजेपी के विधायक और मंत्री वाले इस क्षेत्र में पार्टी जीरो आत्मविश्वास के साथ खड़ी नजर आ रही है। 1 साल पहले शानदार जीत, अब समर्थन तक नहीं जहां एक साल पहले भाजपा नेत्री श्वेता सिंह गौर ने शानदार जीत दर्ज कराई थी। अब उसी सीट पर भाजपा बैकफुट पर खड़ी दिखाई दे रही है। एक ओर समाजवादी पार्टी बढ़-चढ़कर जीत दावे कर रही है, पूरी ता...
Banda News : बांदा में बैंक कैशियर ने लगाई फांसी, घर के इकलौते बेटे थे अभिषेक

Banda News : बांदा में बैंक कैशियर ने लगाई फांसी, घर के इकलौते बेटे थे अभिषेक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। इंडियन बैंक शाखा के कैशियर ने शहर में अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। आज बाथरूम के अंदर उनका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाए हैं। पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। बताते हैं कि बांदा के नरैनी कस्बे में इंडियन बैंक शाखा में ललितपुर के रहने वाले संतोष कुमार के बेटे अभिषेक (25) कैशियर के पद पर तैनात थे। पुलिस घटना का कारण पता करने में जुटी है। उधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा सुसाइड नहीं कर सकता है। इससे घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ललितपुर के रहने वाले थे कैशियर उन्होंने बांदा रोड पर मकान किराए पर ले रखा था। बताते हैं कि आज सुबह दूध देने पहुं...
बांदा : आसमान से फिर गिरी आफत, एक की मौत, लड़की समेत 6 झुलसे

बांदा : आसमान से फिर गिरी आफत, एक की मौत, लड़की समेत 6 झुलसे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में रुक-रुककर होने वाली बारिश आसमान से आफत भी गिरा रही है। आज फिर आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक लड़की समेत 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि इससे पहले भी हाल के दिनों में कई लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से बांदा में मौतें हो चुकी हैं। बताया जाता है कि नरैनी के नसेनी गांव के रहने वाले राशिद मवेशियों को चराने गए थे। इसी दौरान उनपर आकाशीय बिजली गिर गई। वह गंभीर रूप से झुलस गए। 6 लोग अस्पताल में भर्ती परिवार के लोग ग्रामीणों की मदद से उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उनको डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह दूसरी घटना भी नरैनी क्षेत्र में ही हुई। गुड़कला चौकी के सियारपाखा गांव की रहने वालीं महिलाएं खेत में धान की बेड़ लगा रही थीं। बारिश होने पर सभी महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। पेड़ पर तभ...
बांदा : तिंदवारी के इस कालेज में परीक्षाएं बनीं मजाक, CCTV बंद कर हो रहा खेल

बांदा : तिंदवारी के इस कालेज में परीक्षाएं बनीं मजाक, CCTV बंद कर हो रहा खेल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी के पास स्थित एक कालेज में सेमेस्टर परीक्षाएं मजाक बनकर रह गईं। परीक्षा दे रहे कुछ परीक्षार्थियों ने नाम छापने की शर्त पर बताया है कि इस स्कूल में रामसेवक शिवहरे डिग्री कालेज पचनेही और श्रीरामेश्वर प्रसाद डिग्री कालेज पचनेही जैसे करीब 8 कालेजों के सेंटर गए हैं। इन परीक्षार्थियों ने बीए, बीएससी, बीकाम की 2nd सेमेस्टर परीक्षाएं दीं। इनका कहना है कि तिंदवारी के कल्याणपुर में जिस कालेज में इनका सेंटर गया, वहां व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं नजर आ रही। परीक्षा के समय सीसीटीवी कर देते हैं बंद परीक्षा के समय कालेज में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया जाता है। ताकि हेरफेर का पता न चले। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को लेकर इन परीक्षार्थियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। कहा कि कालेज प्रबंधन के लोग अपने बच्चों का रिजल्ट अच्छा करने के लिए कुछ परीक्षार्...
बांदा उपचुनाव : DDC और दो प्रधानों के लिए मतदान, 48,631 वोटर कर रहे भाग्य का फैसला

बांदा उपचुनाव : DDC और दो प्रधानों के लिए मतदान, 48,631 वोटर कर रहे भाग्य का फैसला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज जिला पंचायत सदस्य और दो प्रधानों के लिए उप चुनाव चल रहा है। जिला पंचायत के लिए 45,349 मतदाता और ग्राम प्रधानों के लिए 3,284 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जसपुरा ब्लाक के जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 12 (जसपुरा प्रथम) की सीट पर श्वेता सिंह गौर के निधन के बाद यह सीट खाली थी। इसपर उनकी सास पुष्पा सिंह चुनाव लड़ रही हैं। वह पूर्व डीआईजी राजबहादुर सिंह की पत्नी हैं। क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ है। जसपुरा में 45347 वोटर डाल रहे वोट पूर्व डीआईजी के सौम्यता, सरलता और स्व. श्वेता के पक्ष में वोटिंग के चलते उनका पलड़ा भारी लग रहा है। सपा को भी कम करके नहीं आंका जा सकता है। इसी तरह बाकी प्रत्याशी भी प्रचार करते रहे हैं। इसके लिए 43 मतदान केंद्रों के लिए 82 मतदेय स्थलों पर कुल 45,347 मतदाता डाल रहे...
UP : थाना परिसर में इंस्पेक्टर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, दूसरी औरत और दहेज का आरोप

UP : थाना परिसर में इंस्पेक्टर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, दूसरी औरत और दहेज का आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के कासगंज में हुई एक घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना परिसर में इंस्पेक्टर की पत्नी की तमंचे से गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में देर रात पत्नी का शव मिला था। हालांकि, पहले महिला के सुसाइड करने की बात कही जा रही थी। मगर मृतका की मां ने इंस्पेक्टर के खिलाफ दहेज के लिए गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं। फारेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। आईजी-एसपी ने किया मौका मुआयना घटना के बाद डीआईजी दीपक कुमार और एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि मौके पर फारेंसिक टीम ने भी पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। ये भी पढ़ें : Kanpur Breaking : कानपुर में बड़े चौराहा पर तेज...