Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

UP : लखनऊ-पूर्व विधायक के पेट्रोल पंप से एके-47, विदेशी पिस्टल-कारतूस बरामद

Big news : AK-47, foreign pistol-cartridge recovered from former MLA's petrol pump in UP

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की आगरा जेल में बंद पूर्व विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु की निशानदेही पर पुलिस ने आज उसके पेट्रोल पंप पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से एक एके-47 रायफल, 4 मैगजीन और 375 कारतूस मिलने की बात कही है। साथ ही पुलिस ने विदेशी पिस्टल तथा पिस्टल के 9 कारतूस भी बरामद करने की बात कही है। बता दें कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा इस समय जेल में है। उसके बेटे को यूपी एसटीएफ ने हाल ही में गिरफ्तार किया है।

पूर्व विधायक के बेटे की निशानदेही पर बरामदगी

पुलिस ने इन हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है। दरअसल, विष्णु मिश्रा के खिलाफ उन्हीं के एक रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी ने 2020 में जमीन हड़पने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें : बांदा : यहां मंत्री के क्षेत्र में बैकफुट पर BJP, सरकार के 100 दिन और आत्मविश्वास शून्य !

फिर वाराणसी की एक गायिका ने भी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में तत्कालीन विधायक विजय मिश्र भी आरोपी है। विष्णु तभी से फरार था। अब एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार किया है। बीते दिनों एसटीएफ ने 1 लाख के इनामी विष्णु मिश्र को पुणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने बताया कि विष्णु की निशानदेही पर पुलिस ने ये अत्याधुनिक हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि एसपी डा. अनिल का कहना है कि आरोपित विष्णु को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है।

ये भी पढ़ें : UP : थाना परिसर में इंस्पेक्टर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, दूसरी औरत और दहेज का आरोप