Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन को पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम

मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन को पहुंचे दोनों डिप्टी सीएम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : Mulayam Singh Yadav Death : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन को आज उत्तर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री डा. संजय निषाद भी रहे। तीनों नेता सैफई मेला मैदान में बने अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे। इसके बाद वहां सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि दी। दोनों डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सांत्वना भी दी। अखिलेश यादव इस मौके पर काफी भावुक नजर आए। दोनों डिप्टी सीएम ने उनके ढांढस बंधाया। सभी लोग काफी भावुक नजर आए। ये भी पढ़ें : नेता जी के अंतिम संस्कार में CM Yogi होंगे शामिल, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, देखें फोटो.. ...
यूपी में एक और पालिकाध्यक्ष बर्खास्त, गंभीर अनियमितता के आरोप

यूपी में एक और पालिकाध्यक्ष बर्खास्त, गंभीर अनियमितता के आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में शासन ने एक और नगर पालिकाध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि शासन ने गंभीर अनियमितता के आरोपों की जांच के बाद मुजफ्फरनगर की नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को बर्खास्त किया है। अंजू अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाया गया है। पहले उनके वित्तीय अधिकारी सीज कर दिए गए थे। अब उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। उधर, शासन की कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। बताते चलें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में बांदा के नगर पालिकाध्यक्ष मोहन साहू को बर्खास्त किया गया था। ये भी पढ़ें : बांदा पालिकाध्यक्ष मोहन साहू बर्खास्त, राज्यपाल ने पद से हटाया ...
नेता जी के अंतिम संस्कार में CM Yogi होंगे शामिल, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, देखें फोटो..

नेता जी के अंतिम संस्कार में CM Yogi होंगे शामिल, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, देखें फोटो..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Mulayam Singh Yadav death : समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर सैफई पहुंच चुका है। आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से होगा। नेता जी के निधन से दुखी लाखों लोग वहां एकत्रित हैं। बताते हैं कि अंतिम संस्कार सैफई महोत्सव पंडाल के पास नेता जी की जमीन पर ही होगा। यहीं उनकी समाधि भी बनेगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज स्व. मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई पहुंचेंगे। अंतिम संस्कार दोपहर करीब 3 बजे किया जाएगा। उधर, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद नेता जी के निधन पर शोक प्रकट किया। सभी ने नेता जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इससे पहले सीएम योगी ने सैफई पहुंचकर नेता जी के ...
पुलिस ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, थाने के मंदिर में 7 फेरे, पढ़िए पूरी खबर..

पुलिस ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, थाने के मंदिर में 7 फेरे, पढ़िए पूरी खबर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : लंबे समय से प्रेम प्रसंग। बालिग प्रेमी-प्रेमिका। जात-बिरादरी भी एक ही। फिर भी पारिवारिक खुन्नस के कारण शादी में बड़ी अड़चन। ऐसा होने पर अक्सर प्रेमी जोड़े निराश होकर खौफनाक कदम उठा लेते हैं लेकिन बांदा में एक प्रेमी जोड़े ने साहस का परिचय दिया। दोनों सीधे थाने पहुंचे। पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने भी मामले में सकारात्मक और सहानीय भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों के माता-पिता को बुलाया। परिजनों को समझाया। इसके बाद थाने में ही पंडित बुलाकर दोनों के साथ फेरे कराए। दर्जनों पुलिसकर्मी इस शुभ अवसर के गवाह बने। पुलिस के इस कदम की सभी ने सराहना की। कस्बे के लोग भी थाने पहुंचे। कुछ ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया। यह है पूरा घटनाक्रम पूरा घटनाक्रम बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बिसंडा के ग्राम डभनी के अंश कछियापुरवा गांव के रहने वाले अनिल कुशवाहा और गिरवां थाना क्ष...
ताजे-ताजे भाजपाई बने कथित नेताजी पालिका की कतार में, होर्डिंग्स पर चुटकी ले रहे लोग

ताजे-ताजे भाजपाई बने कथित नेताजी पालिका की कतार में, होर्डिंग्स पर चुटकी ले रहे लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजनीतिक की मुख्यधारा में वजूद तलाश रहे एक कथित नेताजी/ठेकेदार के होर्डिंग्स बांदा शहर में सुर्खियों में छाए हैं। हाल में एक मंत्री को घर बुलाकर वेलकम करने के बाद चर्चा में आए यह जनाब नगर पालिका की दौड़ में खड़े दिखाई दे रहे हैं। जानकार बताते हैं कि विधानसभा चुनाव 2022 की वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। यानी प्रचार तक कांग्रेसी रहे, ऐन वक्त पर भाजपा को पकड़ लिया। एक पुराने कांग्रेसी नेता का कहना है कि राजनीति से इनका कोई खास सरोकार नहीं हैं। इनको राजनीतिक उतनी ही पसंद है जितनी काम-धंधे को फायदा पहुंचाए। वोटिंग से ठीक पहले छोड़ी थी कांग्रेस पानी से जुड़े विभागों की ठेकेदारी इनका मूल व्यवसाय है, लेकिन अबकी बार नगर पालिका में किस्मत अजमाने के लिए कूदने को तैयार बैठे हैं। सूत्रों का कहना है कि एक मंत्री-विधायक को टिकट के लिए पकड़े हुए हैं। ब...
नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, मेदांता में निधन-अखिलेश यादव हुए भावुक

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, मेदांता में निधन-अखिलेश यादव हुए भावुक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : धरती पुत्र कहे जाने वाले समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। उनका आज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का इलाज चल रहा था। आज मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में अंतिम सांसें लीं। इस मौके पर उनके बेटे यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भावुक नजर आए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मेरे पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।' सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर लीं अंतिम सांसें बताते हैं कि सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर मुलायम सिंह यादव ने अंतिम सांसें लीं। उनकी तबियत लगातार गंभीर बनी हुई थी। बीते करीब एक सप्ताह से अखिलेश यादव मेदांता में ही ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा। नेता जी के निधन से हर कोई भावुक और दुखी है। 22 नवंबर 1939 को इटावा ...
राज्य मैराथन : बांदा में सतना के चक्रेश ने प्रतियोगिता में मारी बाजी, प्रथम..

राज्य मैराथन : बांदा में सतना के चक्रेश ने प्रतियोगिता में मारी बाजी, प्रथम..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के एतिहासिक कस्बे कालिंजर में यूपी-एमपी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता संपन्न हुई। पूरे उत्साह से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता देखने के लिए भी काफी लोग जुटे। इसमें पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश सतना के चक्रेश यादव ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चित्रकूट के जगदीश यादव ने दूसरा और संतोष सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरी ओर महिला वर्ग में चित्रकूट की रिंकी यादव प्रथम रहीं। महिला वर्ग में रिंकी यादव अव्वल रहीं सोनाली दूसरे और सीता सोनी तीसरे स्थान पर रहीं। इन सभी को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के पन्ना, सतना, रींवा, छतरपुर जिले के छात्र-छात्राएं और उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर जिलों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्र...
रिश्वत लेते बैंक मैनेजर समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की

रिश्वत लेते बैंक मैनेजर समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्यावर्त बैंक के मैनेंजर और एक दिहाड़ी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बैंक मैनेजर ने किसानों से केसीसी के नाम पर 7 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत मूंगुस गांव के एक किसान एवं बीडीसी सदस्य रामचंद्र ने की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि 2 लाख रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने पर उससे 7 हजार रुपए रिश्वत मांगी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत की। आज कार्रवाई के बाद वहां हड़कंप मच गया। गांव के लोगों की भीड़ भी बैंक के आसपास जुटी रही। एंटी करप्शन टीम ने घंटों दोनों से पूछताछ की। लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम दरअसल, शिकायत मिलने पर शुक्रवार को एक 8 सदस्यीय टीम ने मूंगुस स्थित आर्यावर्त बैंक पहुंचकर कार्रवाई की। रिश्वत लेते बैंक प्रबंधक दीपक श्रीवास्तव को गि...
UP : गश्त पर सिपाही ने चुराया मोबाइल, CCTV फुटैज में कैद हुई घटना-कार्रवाई

UP : गश्त पर सिपाही ने चुराया मोबाइल, CCTV फुटैज में कैद हुई घटना-कार्रवाई

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से एक सिपाही की हरकत ने पूरे महकमे का सिर शर्म से झुका दिया है। गश्त के दौरान सिपाही ने एक सो रहे युवक का मोबाइल चोरी कर लिया। सिपाही के चोरी करते समय पूरी घटना सीसीटीवी फुटैज में कैद हो गई। सिपाही को अधिकारियों ने लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं साथ में मौजूद होमगार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी सिपाही की पहचान महाराजपुर थाने में तैनात कांस्टेबल प्रगेश सिंह के रूप में हुई है। बताते हैं कि महाराजपुर छतमरा के रहने वाले नितिन सिंह शनिवार रात गांव में चौराहे पर स्थित अपनी दुकान के सामने सो रहे थे। रात में ड्यूटी के दौरान की चोरी की घटना शनिवार रात महाराजपुर थाने के सिपाही प्रगेश सिंह और एक होमगार्ड पिकेट ड्यूटी पर थे। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि सिपाही प्रगेश बरामदे में जाता है और सो रहे युवक का मोबाइल चोरी करके भाग जाता है। पास में लगे सीसीटीवी क...
बांदा : बसपा नेता जयराम सिंह बोले, सामाजिक समरसता के बिना काशीराम जी को श्रद्धांजलि अधूरी

बांदा : बसपा नेता जयराम सिंह बोले, सामाजिक समरसता के बिना काशीराम जी को श्रद्धांजलि अधूरी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में काशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम नरैनी रोड पर स्थिति कांशीराम उपवन पार्क में हुआ। इस मौके पर बसपा नेता जयराम सिंह (बछेउरा) ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत कांशीराम साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब गरीब शोषित दलितों को उनका अधिकारी मिलेगा। काशीराम परिनिर्वाण दिवस कहा कि गरीबों, दलितों, पीड़ितों, शोषितों, वंचितों को एक माला में पिरोकर उनके हक और अधिकार की बात उठानी चाहिए। कहा कि जबतक समाज में सामाजिक समरसता कायम नहीं हो जाती, तबतक मान्यवर कांशीराम को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। कहा कि सामाजिक भाईचारा बनाते हुए सबको एक-दूसरे का आदर और सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बल्देव प्रसाद वर्मा रहे। अध्यक्षता रामफूल निषाद ने की। इस मौके पर बाकी नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बीजेपी, बालू औ...