Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

पुलिस ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी, थाने के मंदिर में 7 फेरे, पढ़िए पूरी खबर..

Banda police got married couple married, 7 rounds in temple of police station, read full news

समरनीति न्यूज, बांदा : लंबे समय से प्रेम प्रसंग। बालिग प्रेमी-प्रेमिका। जात-बिरादरी भी एक ही। फिर भी पारिवारिक खुन्नस के कारण शादी में बड़ी अड़चन। ऐसा होने पर अक्सर प्रेमी जोड़े निराश होकर खौफनाक कदम उठा लेते हैं लेकिन बांदा में एक प्रेमी जोड़े ने साहस का परिचय दिया। दोनों सीधे थाने पहुंचे। पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने भी मामले में सकारात्मक और सहानीय भूमिका निभाई। पुलिस ने दोनों के माता-पिता को बुलाया। परिजनों को समझाया। इसके बाद थाने में ही पंडित बुलाकर दोनों के साथ फेरे कराए। दर्जनों पुलिसकर्मी इस शुभ अवसर के गवाह बने। पुलिस के इस कदम की सभी ने सराहना की। कस्बे के लोग भी थाने पहुंचे। कुछ ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया।

यह है पूरा घटनाक्रम

पूरा घटनाक्रम बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, बिसंडा के ग्राम डभनी के अंश कछियापुरवा गांव के रहने वाले अनिल कुशवाहा और गिरवां थाना क्षेत्र के बिगहना की रहने वाली रागनी कुशवाहा एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। दोनों के परिवार के लोग राजी नहीं थे।

लिहाजा दोनों ने थाने जाकर पुलिस से मदद लेने का फैसला लिया। थाने के इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने दोनों के परिवार के लोगों को समझाकर शादी के लिए राजी किया। इसके बाद थाने के मंदिर में ही दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों खुशी-खुशी विदा हुए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए रवाना किया। लोगों ने पुलिस के कार्य की सराहना की।

सोचिए ! कौन हैं बांदा के ये नेता जी, पढ़िए पूरी खबर  : Banda News : ताजे-ताजे भाजपाई बने कथित नेताजी पालिका की कतार में, होर्डिंग्स पर चुटकी ले रहे लोग