कानपुर : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, मिजोरम की 3 युवतियों संग 2 युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान..
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के पाश इलाके आर्य नगर में पुलिस ने एक चौंकाने वाले सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। स्पा सेंटर की आड़ में आर्यनगर में चल रहे इस सेक्स रैकेट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। पुलिस ने वहां से आपत्तिजनक हालत में मिजोरम की 3 महिलाओं समेत कुल 5 लोगों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी चौंक गए। हालांकि, इससे पहले भी इस स्पा सेंटर पर छापा पड़ चुका है। वहां युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े जा चुके हैं।
पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
मौके से सेक्स संबंधित आपत्तिजनक सामान भी मिला है। बताते हैं कि इसी स्पा सेंटर से पहले भी युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े जा चुके हैं।
बताया जाता है कि एसीपी कर्नलगंज अमरनाथ यादव के नेतृत्व में एसओ रत्नेश सिंह ने फोर्स के साथ आर्यनगर में स्वर्ण स्पासेंटर पर रेड मारी।
...

