Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में बाइक से गिरी महिला रेफर, भतीजा भी घायल

Female referrer fell from bike in Banda, child narrowly saved

समरनीति न्यूज, बांदा : भतीजे से साथ बाइक से मायके जा रहीं एक महिला गिरकर घायल हो गईं। हालत गंभीर होने पर उनको रेफर कर दिया गया। वहीं उनका भतीजा हादसे में घायल हो गया। उसे कम चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के नयागांव की रहने वाली महिला गीता (45) पत्नी अमृतलाल अपने भतीजे के साथ बाइक से मायके जा रहीं थीं।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

उनका मायका बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के गांव पिथौरागढ़ में है। इसी दौरान कालिंजर थाना क्षेत्र के बसराही गांव के पास दूध डेयरी के सामने गीता चलती बाइक से गिर पड़ीं। सिपाही प्रभाकर सिंह और संजय कुमार ने घायलों को घायल को नरैनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से घायल महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : यूपी में एक और पालिकाध्यक्ष बर्खास्त, गंभीर अनियमितता के आरोप