Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा की बड़ी खबर, मकान ढहने से दो बच्चों की दबकर मौत, एक घायल

Breaking : Two children killed, one injured due to house collapse in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के जारी गांव में आज हुए एक दुखद हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तीनों बच्चे घर के कमरे में खेल रहे थे। इसी दौरान कच्चे मकान का एक कमरा भरभराकर ढह गया। मलबे के नीचे तीनों बच्चे दब गए। बताते हैं कि मरने वाले बच्चे ममेरे भाई-बहन थे। एसडीएम सुरभि शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही शोक संवेदना प्रकट की है। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।

ममेरे भाई-बहन थे मृतक बच्चे

बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के रहने वाले रामप्रकाश दिल्ली में मजदूरी करते हैं। दशहरा पर्व पर घर आए तो आज उनसे मिलने के लिए उनकी बहन ससुराल से आईं थीं। उनकी 11 साल की बेटी महक मामा के घर ही रुक गई।

ये भी पढ़ें : ताजे-ताजे भाजपाई बने कथित नेताजी पालिका की कतार में, होर्डिंग्स पर चुटकी ले रहे लोग

शाम को रिश्तेदार बलबीर का 4 साल का बेटा राज बच्ची महक और साजन के साथ खेल रहा था। अचानक जर्जर कमरा भरभरा कर बैठ गया तो मलबे के नीचे तीनों बच्चे दब गए। बताते हैं कि राज और महक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार के लोग तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे बालक साजन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP News : सैफई पहुंचे नीतीश कुमार, मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि