Tuesday, May 21सही समय पर सच्ची खबर...

सुखद : डकैतों वाली बांदा जेल में महिला बंदियों ने खुशी-खुशी मनाया करवा चौथ, जेल प्रशासन ने की खास व्यवस्था

Karva Chauth : Women prisoners kept fast in Banda jail, jail administration introduced them to husbands

समरनीति न्यूज, बांदा : सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील बांदा का मंडल कारागार आज सुखद अनुभव का साक्षी बना। गुरुवार को करवाचौथ के दिन बांदा जेल में महिला बंदियों ने व्रत रखा। प्रभारी जेल अधीक्षक/जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा के निर्देशन में जेल प्रशासन ने शासन के आदेशों के क्रम में इस मौके पर अलग से व्यवस्था की।

Karva Chauth : Women prisoners kept fast in Banda jail, jail administration introduced them to husbands

महिला बंदियों के लिए जेल प्रशासन की खास व्यवस्था

व्रत रहीं महिला बंदियों की उनके पति से आमने-सामने मुलाकात कराई गईं। महिला बंदियों ने अपने पतियों को देखकर व्रत पूरा किया। इसके बाद चांद का दीदार किया। जेल में कुल 10 महिला बंदियों ने व्रत रखा। इनमें 6 ऐसी महिला बंदी रहीं, जिनके पति बांदा जेल में ही बंद हैं। जेल अधीक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि इन महिला बंदियों और उनके पतियों को जेल में ही मिलवाया गया।

Karva Chauth : Women prisoners kept fast in Banda jail, jail administration introduced them to husbands

दोनों करीब 1 घंटे साथ रहे। पूजन किया और व्रत भी पूरा किया। जेल प्रशासन ने उनको शूक्ष्म जलपान भी कराया। बाकी एक महिला बंदी के पति उनसे दिन में आकर ही मिल गए थे। वहीं तीन ऐसी महिला बंदी रहीं, जिनके पतियों ने जेल आने में समर्थता जताई। हालांकि, जेल प्रशासन ने उनकी फोन पर व्रत पूरा होने पर बात कराई। इस तरह आज बांदा जेल का माहौल बदला-बदला सा रहा।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा की बड़ी खबर, मकान ढहने से दो बच्चों की दबकर मौत, एक घायल