UP : नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़, 18 पाउच प्लाज्मा के साथ 10 गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : पैसे के लालच में इंसान किस हद तक गिर जाता है, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें नकली प्लेटलेट्स बेचकर लोगों की जिंदगी से खेला जा रहा था। नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह के 10 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 18 पाउच प्लाज्मा किए गए हैं। पूरा मामला प्रयागराज जिले का है।
18 पाउच प्लाज्मा, 3 पाउच नकली प्लेटलेट्स बरामद
वहां एसओजी टीम ने इस गिरोह के सरगना समेत 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 18 पाउच प्लाज्मा, 3 पाउच नकली प्लेटलेट्स और करीब 1.02 लाख रुपए की नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया है। पकड़े गए 10 लोगों 1 देवरिया, 3 मिर्जापुर और बाकी सभी प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं।
गिरोह का सरगना राघवेंद्र सिंह उर्फ राहुल पटेल नाम का व्यक्ति है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि वह ब्लड बैंक से प्...

