Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा पुलिस ने शहर के खुटला में पकड़ा लाखों का जुआ, पढ़िए ! कौन हुआ गिरफ्तार-कौन फरार..

बांदा पुलिस ने शहर के खुटला में पकड़ा लाखों का जुआ, पढ़िए ! कौन हुआ गिरफ्तार-कौन फरार..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में बांदा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। शहर में एक घर पर छापा मारकर पुलिस ने लाखों रुपए का नालबंद जुआ पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 2,37,735 रुपए की नगदी के साथ 13 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी में है। साथ ही उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी करेगी। गैंगस्टर की कार्रवाई-संपत्ति होगी जब्त अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस और एसओजी सब इंस्पेक्टर मयंत चंदेल आदि की टीम ने शहर के खुटला मोहल्ले में राजकुमार गुप्ता पुत्र कुन्नू गुप्ता के घर छापा मारा। पुलिस ने वहां बड़े नालबंद जुआ का भंडाफोड़ किया। एक अभियुक्त राजकुमार गुप्ता फरार मौके से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 1 मौके से भागने में कामयाब...
बांदा पहुंचे मंत्री राकेश सचान और अनूप प्रधान, फसल हानि पर दिए ये निर्देश..

बांदा पहुंचे मंत्री राकेश सचान और अनूप प्रधान, फसल हानि पर दिए ये निर्देश..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी की योगी आदित्यनाख सरकार के मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम/प्रभारी मंत्री राकेश सचान व राज्यमंत्री, राजस्व विभाग अनूप प्रधान बांदा पहुंचे। यहां दोनों मंत्रियों ने मंडल के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस सभागार में बाढ एवं असामयिक अतिवृष्टि से हुई हानि पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को फसल नुकसान का पूरा मुआवजा दिलाया जाए। किसानों की समस्याओं की अनदेखी न की जाए। साथ ही जहां दिक्कत है, वहां दोबारा सर्वे कराकर किसानों को भरपूर मुआवजा वितरित कराया जाए। बैठक में आयुक्त आरपीसिंह, डीआईजी विपिन मिश्रा, डीएम अनुराग पटेल आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Breaking : मल्लिकार्जुन खड़़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष...
Breaking : बांदा में भाई-बहन हादसे का शिकार, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Breaking : बांदा में भाई-बहन हादसे का शिकार, एक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन हादसे का शिकार हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बहन को ससुराल छोड़ने जा रहे बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाल-बाल बची 4 साल की मासूम हादसे में महिला की 4 साल की बेटी संध्या बाल-बाल बच गई। पुलिस का कहना है कि पिकअप गाड़ी लहुरेहटा खदान से डीजल लेने जा रही थी। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत इन 3 कारोबारियों की अवैध प्लाटिंग पर चला बुल्डोजर.. हादसा नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेटा गांव के पास हुआ। वहां जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के बख्शीपुरवा अंशनीबी के रहने वाले प्यारे (20) पुत्र रामआसरे अपनी बहन राम प्यारी (25) को और उनकी बेटी संध्या (4) को छोड़ने मध्यप्रदेश के चंदौरा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में करतल...
बांदा में घर में पड़ा मिला अकेले व्यक्ति का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में घर में पड़ा मिला अकेले व्यक्ति का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक व्यक्ति का शव उन्हीं के घर में नग्न हालत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव का है। बताते हैं कि मंगलवार सुबह बरेहटा गांव में रहने वाले अच्छे लाल (55) अकेले घर में रहते थे। बताते हैं कि 25 साल पहले उसकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थीं। सुबह घर के बाहर हाते में पड़ा था शव आज जब वह सुबह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोस में रहने वाला भतीजा घर के भीतर पहुंचे। वहां वह नग्न हालत में पड़े थे। उनके कपड़े चारपाई पर पड़े थे। जसपुरा प्रभारी निरीक्षक राजेश नारायण का कहना है कि किसी कीड़े के काटने से अच्चेलाल की मौत होना लग रहा है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा में पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत इन 3 कारोबारियों की अवैध प्लाटिंग पर चला बुल्डोजर.....
Breaking : मल्लिकार्जुन खड़़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष

Breaking : मल्लिकार्जुन खड़़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष

Uncategorized
समरनीति न्यूज, दिल्ली : Congress President Election Result : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बन गए हैं। वहीं शशि थरूर इस दौड़ में काफी पीछे रह गए हैं। 24 साल बाद यह पहला मौका है, जब कांग्रेस में गांधी परिवार से अलग कोई व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बना है। वोटों की गिनती दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आज सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई थी। नतीजों में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। खड़गे को 7 हजार से ज्यादा वोट मिलने की खबर है। शशि थरूर को सिर्फ 1 हजार के आसपास ही वोट मिले हैं।...
बांदा में पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत इन 3 कारोबारियों की अवैध प्लाटिंग पर चला बुल्डोजर..

बांदा में पूर्व जिपं अध्यक्ष समेत इन 3 कारोबारियों की अवैध प्लाटिंग पर चला बुल्डोजर..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में होने वाली अवैध प्लाटिंग को लेकर 'समरनीति न्यूज' लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित करता रहा है। अब अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बांदा विकास प्राधिकरण एक बार फिर नींद से जागा है। एक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बीडीए के अधिकारियों ने प्राशनिक अफसरों के साथ ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की है। अब दावा किया जा रहा है कि विकास प्राधिकरण ने शहर के आसपास अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। खुद बीडीए अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को तुलसीनगर आवासीय योजना के आसपास पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकील अली की अवैध प्लाटिंग पर बीडीए का बुल्डोजर चलाया गया। ये भी पढ़ें : बांदा में अवैध प्लाटिंग से लाखों की स्टांप चोरी, विकास प्राधिकरण की मेहरबानी से भू-माफियाओं की मौज बीडीए अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही कारोबारी प...
उत्तराखंड विमान हादसे में 7 की मौत, मामले में जांच के आदेश, देखें फोटोज..

उत्तराखंड विमान हादसे में 7 की मौत, मामले में जांच के आदेश, देखें फोटोज..

Uncategorized
आशा सिंह, ब्यूरो : उत्तराखंड के केदारधाम में आज मंगलवार को एक विमान हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। इस मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। उधर, 7 लोगों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। गरुण चट्टी में हुआ विमान हादसा बताया जा रहा है कि केदारनाथ में आज दोपहर एक हेलीकाप्टर उस समय दुर्घटनाग्रस्त जब वह केदारनाथ मंदिर से श्रद्धालुओं को लेने के लिए उड़ान पर था। बताते हैं कि मुश्किल से दो किमी पहुंचने पर ही गरुण चट्टी में विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में विमान के पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई। यह विमान एक निजी कंपनी का था। विमान दुर्घटना का कारण मौसम की खराबी बताया जा रहा है। हादसे की जांच के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री धामी ने ज...
बांदा में 8 साल की बच्ची से रेप की वारदात से सनसनी 

बांदा में 8 साल की बच्ची से रेप की वारदात से सनसनी 

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में आज एक 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। दरअसल, मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उसे घर ले जाकर हवस का शिकार बनाया। बाद में परिवार के लोगों को वह बदहवास हालत में पड़ी मिली। पीड़ित परिवार की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। SP ने दिए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश आरोपी के खिलाफ पाक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जाता है कि बांदा शहर से सटे एक क्षेत्र में 8 साल की बच्ची को देर शाम पड़ोसी युवक ने फुसलाकर ले गया। ये भी पढ़ें : Banda : पलक झपकते पति के सामने मौत के मुंह में समाई विवाहिता, शादी के चंद महीने बाद अनहोनी से.. देर रात बच्ची परिवार वालों के त...
वेस्ट यूपी की बड़ी खबर : मेरठ में डूबी बिजनौर से पहुंची नाव, पांच लापता, CM Yogi ने लिया संज्ञान

वेस्ट यूपी की बड़ी खबर : मेरठ में डूबी बिजनौर से पहुंची नाव, पांच लापता, CM Yogi ने लिया संज्ञान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के मेरठ में आज मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव पर करीब 15 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोग किसी तरह तैरकर बाहर आ गए हैं। बाकी 5 अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा मेरठ के हस्तिनापुर में भीमकुंड घाट पर हुआ। लापता लोगों में शिक्षक भी शामिल यह नाव बिजनौर से मेरठ के हस्तिनापुर भीमकुंड घाट पर पहुंची थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए उच्चाधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी मौके पर पहुंचे नाव पर गांव में पढ़ाने वाले शिक्षक और किसान सवार थे। बताया जा रहा है कि दो सरकारी टीचर अब भी लापता हैं। मामले की जानकारी मिलते ही प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी मौके पर पहुंचे हैं। बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हैं। पीएएसी म...
kanpur : रैंगिंग पर इंजीनियरिंग के 9 छात्र सस्पेंड, हास्टल से जुड़ा ये है पूरा मामला..

kanpur : रैंगिंग पर इंजीनियरिंग के 9 छात्र सस्पेंड, हास्टल से जुड़ा ये है पूरा मामला..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : रैंगिंग पर इंजीनियरिंग कालेज ने तगड़ा एक्शन लिया है। कालेज के 9 सीनियर छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन सभी ने अपने जूनियरर्स के साथ रैगिंग के नाम पर अभद्र व्यवहार करते हुए उनसे प्रताड़ित किया। गालियां दीं और तमाम तरह से मानसिक प्रताड़ना की। कालेज की ओर से शिकायत की जांच के लिए कमेटी गठित की गई। इसके बाद दोषी पाए जाने पर सभी आरोपी छात्रों को एक साल के लिए सस्पेंड करते हुए, तत्काल हास्टल खाली करने के साथ-साथ 50 हजार रुपए आर्थिक दंड लगाया है। रैगिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई से हड़कंप इस एक्शन से कालेज में हड़रकंप मच गया है। बताते हैं कि कानपुर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शिवाजी ब्वायज छात्रावास में जूनियर छात्रों की रैगिंग हुई। इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों की रैगिंग करते हुए उनको प्रताड़ित किया। तंग आकर जून...