Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Banda : पलक झपकते पति के सामने मौत के मुंह में समाई विवाहिता, शादी के चंद महीने बाद अनहोनी से..

Banda : पलक झपकते पति के सामने मौत के मुंह में समाई विवाहिता, शादी के चंद महीने बाद अनहोनी से..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बाइक से उछलकर गिरी एक नवविवाहित युवती ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। दुखद पहलू यह है कि युवती की शादी सिर्फ छह महीने पहले ही हुई थी। यही वजह है कि दो-दो परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पति और ननद बाल-बाल बचे उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि ओरन ग्रामीण के सरजू का पुरवा की रहने वालीं सपना (22) पति धर्मेंद्र के साथ बाइक से जा रही थीं। वह देर शाम थरथुवा गांव के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। ये भी पढ़ें : Kanpur News : मुंह छिपाकर भागीं लड़कियां, कानपुर में एक और सेक्स रैकेट का खुलासा बाइक पर बैठी सपना उछलकर सड़क पर गिरीं। पिछे स...
मर्दानी बेटी : छोटी बहन की इज्जत के लिए दरिंदों से भिड़ी, गोली से भी नहीं डरी

मर्दानी बेटी : छोटी बहन की इज्जत के लिए दरिंदों से भिड़ी, गोली से भी नहीं डरी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : अपनी 16 साल की छोटी बहन की इज्जत बचाने के लिए एक युवती ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए दरिंदों से लोहा लिया। इस साहसी युवती ने, न सिर्फ दरिंदों से टक्कर ली, बल्कि उसकी इज्जत भी बचाई। तीन-तीन दरिंदों को इस युवती ने बराबर की टक्कर दी। एक आरोपी ने तमंचा निकालकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी युवती डरी नहीं। बाद में ग्रामीणों के आने पर दरिंदे तमंचा हवा में लहराते हुए भाग निकले। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में मुकदमा लिखा है। पुलिस ने मुकदमा लिखा, दरिंदों की तलाश शुरू पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि रविवार दोपहर उसकी दो बेटियां खेत से चरी लेकर घर लौट रही थीं। दोनों आगे-पीछे थोड़ी सी दूरी पर चल रहीं थीं। घात लगाए बैठे एक युवक और उसके दो साथि...
बांदा में हत्या : पंचायत भवन में मिला युवक का शव, मौके पर पहुंचे SP और ASP..

बांदा में हत्या : पंचायत भवन में मिला युवक का शव, मौके पर पहुंचे SP और ASP..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पंचायत भवन में मिलने से सनसनी फैल गई। मामला पैलानी के अमलौर गांव का है। वहां पंचायत भवन में शव मिलने के जानकारी मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि है कि मरने वाले युवक का नाम राज था और वह बांदा का रहने वाला है। एसपी और एएसपी मौके पर पहुंचे पुलिस को जानकारी मिली है कि हमीरपुर जिले के पुनेहटा गांव का रहने वाला महोबिया आरख 5 दिन पहले मृतक राज को गोशाला में काम को लेकर पहुंचा था। वहीं रेहुंटा का सूरजभान उर्फ घसीटे निषाद भी काम कर रहा था। महोबिया और सूरजभान से पुलिस ने पूछताछ की। ये भी पढ़ें : Kanpur News : मुंह छिपाकर भागीं लड़कियां,...
Kanpur News : मुंह छिपाकर भागीं लड़कियां, कानपुर में एक और सेक्स रैकेट का खुलासा

Kanpur News : मुंह छिपाकर भागीं लड़कियां, कानपुर में एक और सेक्स रैकेट का खुलासा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर शहर में सेक्स रैकेट का धंधा गहराई तक पैर जमा चुका है। अभी दो दिन पहले पुलिस ने रेड मारकर पाश इलाके आर्यनगर में एक स्पा सेंटर से मिजोरम की युवतियों समेत युवकों को पकड़ा था। इसके खुलासे के बाद आज फिर कानपुर में एक और सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने तीन युवतियों के साथ दो युवकों को पकड़ा है। इनमें एक स्पा सेंटर का संचालक बताया जा रहा है। कानपुर में पैर जमा चुका सेक्स रैकेट का धंधा अबकी बार पुलिस ने रावतपुर में स्थित अर्बन स्पा सेंटर पर छापा मारकर तीन युवतियों के साथ दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस के पहुंचते ही युवतियां वहां से मुंह छिपाते हुए छिपने के लिए भागने लगीं। लेकिन पुलिस की चारों ओर से घेराबंदी के कारण कोई भी वहां से भाग नहीं सका। बताते हैं कि कानपुर देहात के मंगलपुर का रहने वाला प्रशांत कुमार स्पा सेंटर चला रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। ...
लखनऊ : वीआईपी इलाके से छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, आटो से फेंककर फरार

लखनऊ : वीआईपी इलाके से छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, आटो से फेंककर फरार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार को लेकर तमाम कोशिशें नाकाम होती दिखाई दे रही हैं। खुद राजधानी लखनऊ में एक 18 साल की छात्रा का वीआईपी इलाके से अपहरण कर उससे गैंगरेप की वारदात सामने आई है। फिर बदहवासी की हालत में आटो से फेंककर दरिंदे फरार हो गए। हद तो तब हो गई जब पुलिस ने 18 घंटे बाद मामले की रिपोर्ट लिखी। अब पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। इस वारदात ने सभी को चौंका दिया है। राजधानी को कानून व्यवस्था के नाम से सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है। इस वारदात ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आटो चालक और साथी ने की वारदात बताया जाता है कि कठौता झील के पास से शनिवार शाम को एक आटो चालक और उसके साथी ने 18 साल की छात्रा का अपहरण कर लिया। फिर शहीदपथ किनारे प्लासियो माल के पीछे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देकर छात्रा को बदहव...
Amroha News : मंडी धनौरा में गुस्साए परिजनों ने हाइवे किया जाम, बच्चे की मौत का मामला

Amroha News : मंडी धनौरा में गुस्साए परिजनों ने हाइवे किया जाम, बच्चे की मौत का मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : अमरोहा जिले के मंडी धनौरा में बच्चे की मौत के मामले में गुस्साए परिजनों ने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 3 घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में एसडीएम राजीव राज और सीओ अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खुला। इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। 11 अक्टूबर को पशु चिकित्सक के बाइक से घायल हुआ था बच्चा बताते हैं कि बीती 11 अक्टूबर को मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में कलाली रोड पर पशु चिकित्सक अरविंद सैनी की बाइक की टक्कर से 7 साल का ज्ञानू पुत्र पिंटू घायल हो गया था। बच्चे का इलाज मुरादाबाद में चल रहा था। शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। उधर, पुलिस ने मामले में पशु चिकित्सक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे गुस्साए परिजनों ने शव को स्टेट हाइवे पर रखकर चांदपुर-गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनो...
Kanpur : बुझ गया जादू का चिराग, जादूगर ओपी शर्मा का निधन

Kanpur : बुझ गया जादू का चिराग, जादूगर ओपी शर्मा का निधन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : OP Sharma Passaway : इंद्रजाल का तिलिस्म खत्म हो गया। जादू की दुनिया के बादशाह कहे जाने वाले जादूगर ओपी शर्मा का कानपुर में निधन हो गया। बर्रा-दो में रहने वाले 76 साल के जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी शर्मा (सीनियर) गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। शनिवार देर रात उन्होंने कल्याणपुर स्थित एक नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान अंतिम सांसें लीं। बलिया में हुआ था जन्म, फिर कानपुर आए गोविंद नगर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके शर्मा के परिवार में पत्नी मीनाक्षी, बड़े बेटे प्रेम प्रकाश शर्मा, मंझले बेटे सत्य प्रकाश शर्मा (ओपी शर्मा जूनियर) और प्रिटिंग का काम करने वाले तीसरे बेटे पंकज प्रकाश शर्मा के अलावा अमेरिका में रहने वाली उनकी बेटी रेनू शर्मा हैं। ये भी पढ़ें : राजू श्रीवास्तव का निधन, 42 दिन कोमा में रहने के बाद बाद ली अंतिम सांसें 1 अप्रैल 1952 को मूलगांव बलिया...
40,000 सैलरी वाला चौकीदार ही चोरों का सरगना, बांदा पुलिस का बड़ा खुलासा-7 चोरों का गैंग पकड़ा

40,000 सैलरी वाला चौकीदार ही चोरों का सरगना, बांदा पुलिस का बड़ा खुलासा-7 चोरों का गैंग पकड़ा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गैंग का खुलासा किया है। बांदा मेडिकल कालेज में बाइक चोरों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। आज अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने इन बाइकों की चोरी करने वाले गैंग के पकड़े जाने का खुलासा किया। हाल के दिनों में कई बाइकें मेडिकल कालेज से चोरी हुईं थीं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस चोर गिरोह का सरगना मेडिकल कालेज का एक परमानेंट 40 हजार सैलरी पाने वाला चौकीदार निकला। बांदा मेडिकल कालेज के इस कर्मचारी ने पूरा गैंग बना रखा था। बड़ी चालाकी से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। कानपुर में है पोस्टिंग, बांदा में अटैच चौकीदार ही चोरों को रास्ता बताता था। पुलिस से अलर्ट करता था और बाद में बाइकों की निशानदेही करता था। पूरा गैंग इतना शातिर है कि कुछ ही घंटे में बाइकों को काटकर टुकड़ों में बिखेर देते थ...
UP : रामविलास वेदांती का ज्ञानवापी पर बड़ा बयान, पीएम मोदी की तारीफें-सोनिया पर हमला

UP : रामविलास वेदांती का ज्ञानवापी पर बड़ा बयान, पीएम मोदी की तारीफें-सोनिया पर हमला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफें कीं। वहीं कांग्रेस की संरक्षक सोनिया गांधी पर हमला बोला। वेदांती ने ज्ञानवापी पर भी बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी भारत को सही मायनों में भारत बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटाकर बड़ा काम किया है। यह भी कि मोदी जी ने जो काम कर दिए, वह कोई दूसरा नहीं कर सकता था। कहा, ज्ञानवापी हिंदू वाचक शब्द ज्ञानवापी मामले में भी उन्होंने बड़ा बयान दिया। कहा कि ज्ञानवापी शब्द हिंदू वाचक शब्द है। यह शब्द संस्कृत से निकला है। यह इस्लाम परक शब्द नहीं है। कहा कि पूरा विश्व जानता है कि मुसलमानों ने मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनवाईं। ज्ञानवापी के मंदिर को तोड़कर औरंगजेब ने मस्जिद का निर्माण कराया था। यह बात इतिहास ...
Video Viral : नर्स मैडम का अस्पताल में फेशियल वाला वीडियो वायरल, जांच टीम गठित

Video Viral : नर्स मैडम का अस्पताल में फेशियल वाला वीडियो वायरल, जांच टीम गठित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : स्वास्थ्य विभाग में सुधार के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। इसके बावजूद व्यवस्था के प्रति डाक्टर्स और नर्सिंग की लापरवाहियां आए दिन खुलकर सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले अमरोहा की डिप्टी सीएमओ इंदुबाला वर्मा को बिना ड्यूटी महीनों वेतन उठाने के मामले में निलंबित किया गया था। अब राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में एक स्टार्फ नर्स का ड्यूटी पर फेशियल कराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इससे पूरे स्वास्थ्य विभाग की मजाक उड़ रही है। खास बात यह है कि फेशियल भी कोई और नहीं, बल्कि दूसरी नर्सिंग स्टाफ ही कर रही है। ड्यूटी के प्रति ये कितनी जिम्मेदारी हैं, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। यह है पूरा मामला  सीतापुर के जिला महिला अस्पताल का एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और कुछ महिला मरीजों के बीच 1500 रुपए मांगने को ल...