Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : मल्लिकार्जुन खड़़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष

Breaking : Mallikarjun Kharge appointed as Congress President

समरनीति न्यूज, दिल्ली : Congress President Election Result : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष बन गए हैं। वहीं शशि थरूर इस दौड़ में काफी पीछे रह गए हैं। 24 साल बाद यह पहला मौका है, जब कांग्रेस में गांधी परिवार से अलग कोई व्यक्ति कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बना है। वोटों की गिनती दिल्ली में स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आज सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई थी। नतीजों में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। खड़गे को 7 हजार से ज्यादा वोट मिलने की खबर है। शशि थरूर को सिर्फ 1 हजार के आसपास ही वोट मिले हैं।