Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : डाक्टर-वार्ड ब्याय पर गैंगरेप का मुकदमा, भाउराव देवरस अस्पताल का मामला, 1 गिरफ्तार

Foreign woman raped in name of Ayurvedic massage in Jaipur, accused arrested

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक और महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह मामला महानगर स्थित भाउराव देवरस अस्पताल में नशीला इंजेक्शन लगाकर 35 साल महिला के साथ गैंगरेप का है। पीड़ित महिला ने अस्पताल के डाक्टर और वार्ड ब्वाय सत्यप्रकाश अवस्थी पर रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा लिखाया है। पीड़िता मामले को लेकर लगातार पुलिस के चक्कर काट रही थी। बाद में न्यायालय के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज हुआ है।

पुलिस ने नहीं सुनी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

पीड़ित महिला का आरोप है कि बीती 30 अप्रैल को उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। वह महानगर में स्थित भाउराव देवरस अस्पताल पहुंचीं। वहां डाक्टर आरपी सागर मरीज देख रहे थे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : वीआईपी इलाके से छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, आटो से फेंककर फरार  

डाक्टर ने उन्हें जांच की बात कही। इसके बाद वार्ड ब्याय सत्यप्रकाश अवस्थी के साथ डाक्टर सागर उन्हें एक कक्ष में ले गए। वहां कहा कि एक इंजेक्शन लगाना होगा।

महिला ने लगाए यह आरोप, वार्ड ब्याय अरेस्ट

महिला का कहना है कि इंजेक्शन लगने के बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं रहा। फिर जब उन्हें होश आया तो उनके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। महिला का यह भी कहना है कि उसने होश आने पर विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वार्ड ब्याय को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी डाक्टर आरपी सागर के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : मर्दानी बेटी : छोटी बहन की इज्जत के लिए दरिंदों से भिड़ी, गोली से भी नहीं डरी