UP : पहले युवती का अपरहण कर दुष्कर्म, अब अश्लील वीडियो से ब्लैमेलिंग, FIR..
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी क्षेत्र में एक युवती को बंधक बनाकर रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरण है कि आरोपी युवक युवती को अगवा करके ले गया। बाद में युवती के पिता के रिपोर्ट लिखाने पर उसे घर पर छोड़कर भाग गया। अब सोशल मीडिया पर पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
युवती ने लगाए गंभीर आरोप
आरोपी युवक की पहचान गोपाल नगर के रहने वाले नीरज शर्मा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। युवती का कहना है कि आरोपी उसे बीते 6 साल से परेशान कर रहा था। वह कुछ महीने पहले उसका अपहरण करके ले गया था। पीड़िता के पिता के रिपोर्ट लिखाने के बाद आरोपी युवती क...


