खास : चुनाव के बीच अयोध्या DM के आवास का बोर्ड भगवा से हरा हुआ, सियासी मायने निकाल रहे लोग
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 के अभी 5 चरण हुए हैं। छठवां चरण कल हैं और कुल 7 चरण होने हैं। यानी चुनाव खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच अयोध्या के डीएम के आवास के बोर्ड का रंग बदल गया है। डीएम आवास के बोर्ड का रंग भगवा से हरा हो गया है। इसके साथ ही लोग सियासी मायने निकालने लगे हैं। दरअसल, आज कर्मचारियों ने भगवा रंग का बोर्ड हटाकर हरे रंग का बोर्ड लगा दिया है। बताते हैं कि अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार ने भगवा रंग का बोर्ड उतरवा दिया है। उन्होंने हरे रंग का बोर्ड लगवाया है। मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना गया है। एक छोटे से घटनाक्रम को लेकर सियासी गलियारों से लेकर अफसरों में भी चर्चा बनी हुई है।
सियासी मायने तलाश में जुटे लोग
बताया जाता है कि यूपी में योगी सरकार के आने के बाद बोर्ड का रंग भगवा हुआ था। अब चुनावों के बीच अचानक हरा हो गया है। इसलिए रंगों के सियास...

