UP : कालेज जा रही छात्रा से दुष्कर्म, बाद में जहर देकर हत्या-आरोपी गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के सहारनपुर में एक दूसरे समुदाय के युवक ने दलित समाज की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और फिर उसे जहर देकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि मृतक छात्रा 9वीं में पढ़ती थी। वह घर से पेपर देने के लिए निकली थी। इसी बीच उसके साथ यह वारदात हो गई। उधर, मृतक छात्रा के परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, मामला दो समुदायों के बीच का होने की वजह से काफी चर्चा में रहा।
परिजन बोले, मरने से पहले आपबीती बता गई छात्रा
बताया जाता है कि सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक गांव की नाबालिग छात्रा कक्षा 9 में पढ़ती है। एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में विरोध करने पर उसे जहर दे दिया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़कर भाग निकला।
ये भी पढ़े...



