Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

UP : यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले CM Yogi, बोले-संकट में धैर्य जरूरी

UP : यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले CM Yogi, बोले-संकट में धैर्य जरूरी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार को यूक्रेन से भारत लौटे छात्रों से मुलाकात की। योगी करीब 50 छात्र-छात्राओं से मिले। बताते चलें कि यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने आपरेशन गंगा चलाया हुआ है। अबतक हजारों छात्रों को सुरक्षित भारत लाया जा चुका है। बताते हैं कि अबतक 550 छात्रों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इन्हीं में 50 से सीएम योगी ने आज मुलाकात की है। 50 छात्रों से सीएम योगी ने की मुलाकात सीएम योगी ने कहा कि संकट के समय धैर्य बनाए रखना जरूरी होता है। किसी को भी संकट के समय हौंसला नहीं खोना चाहिए। कहा कि विदेशों में भारत सरकार के 4 मंत्री इसी काम में लगे हैं। 1400 सौ लोगों को यूक्रेस से वापस लाया जा चुका है। आज रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी ने इन छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप म...
हद हो गई : पुलिस से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी सिपाही का मोबाइल भी छीन ले गया

हद हो गई : पुलिस से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी सिपाही का मोबाइल भी छीन ले गया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी पुलिस की अपराधियों पर पकड़ कितनी मजबूत है, इसकी पोल इटावा जिले में खुल गई। इटावा के बजरिया स्टेशन के पास एक कैदी को लेकर तीन पुलिस कर्मी पेशी के लिए जा रहे थे। तभी कैदी हथकड़ी छुड़ाकर पुलिस कर्मियों को धक्का देकर रफूचक्कर हो गया। इतना ही नहीं भागते-भागते एक पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन भी छीन ले गया। अब पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। कैदी का अबतक कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। कई टीमें फरार कैदी की तलाश में जुटी हैं। बताया जाता है कि औरैया जिले के मोहल्ला गोविंदनगर का रहने वाला सौरभ सक्सेना शातिर अपराधी है। चोरी, हत्या जैसे दर्जनों मुकदमें हैं दर्ज उसपर हत्या, चोरी जैसे दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। वह गैंगस्टर है। बताते हैं कि औरैया पुलिस ने उसे 8 अगस्त 2021 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से इटावा जेल में बंद है। उसपर झांसी में भी चोरी की रिपोर्ट ...
UP : फिर पुलिस का घिनौना चेहरा आया सामने, हिरासत में युवक की मौत से महकमे में हड़कंप, ये है मामला

UP : फिर पुलिस का घिनौना चेहरा आया सामने, हिरासत में युवक की मौत से महकमे में हड़कंप, ये है मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में पुलिस की कारगुजारी लगातार सवालों के घेरे में आ रही है। गोरखपुर में कानपुर के व्यवसाई की पुलिस की पिटाई से मौत के बाद कई जिलों से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब बिजनौर से पुलिस हिरासत में चोरी के एक आरोपी की मौत का सामने आया है। घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बिना परिवार के लोगों को शव दिखाए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया है। हालांकि, मामले की जांच शुरू हो गई है, लेकिन अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बताते चलें कि बिजनौर में पुलिस हिरासत में मौत के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हल्दौर के रहने वाले थे सुनील, पुलिस ने दिखाई दरिंदगी बताया जाता है कि बिजनौर के हल्दौर कस्बे के मोहल्ला रईसान के रहने वाले सुनील (32) की नजीबाबाद थाने में पुलिस हिरासत में मौत हो गई। शुक्रवार को रात लगभग 9 बजे उन्ह...
Breaking : बांदा में हादसे, बाइक सवार 3 की मौत, छात्रा समेत 3 घायल

Breaking : बांदा में हादसे, बाइक सवार 3 की मौत, छात्रा समेत 3 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बीते 24 घंटे के भीतर हुए भीषण हादसों में बाइक सवार 3 युवकों की मौत हो गई। वहीं एक छात्रा समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि गिरवां थाने के महुआ गांव के रहने वाले रामबाबू (35) शुक्रवार शाम बाइक से अपनी ससुराल भवई (नरैनी) जा रहे थे। रास्ते में अतर्रा थाना क्षेत्र के राधेश्याम पुरवा के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मारते हुए रौंद दिया। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसों में मारे गए लोगों के परिवार वालों का बुरा हाल है। परिवारों में कोहराम मच गया है। कानपुर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र क...
Breaking : सीतापुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र को गोली मारकर लूटा, घायल लखनऊ रेफर

Breaking : सीतापुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र को गोली मारकर लूटा, घायल लखनऊ रेफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में आज दिनदहाड़े बदमाशों ने एक बैंक मित्र को गोली मारकर लूट लिया। यह वारदात आज शनिवार को बिसवां-सिधौली रोड पर अमझला गांव के पास हुई। बताते हैं कि रामपुर कला इलाके में रहने वाले बैंक मित्र, बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र में यह वारदात हुई है। वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। दिनदहाड़े लूट ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। जिसने भी यह खबर सुनी, वही स्तब्ध रह गया। बाइक सवार बदमाशों ने दोनों भाइयों को रोका बताया जाता है कि बिसवां के गांव ब्रह्मापुरवा के अरुण पुत्र महेश बैंक मित्र हैं। आज वह अमझला में बैंक आफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र को रोज की तरह संचालित करने जा रहे थे। साथ में उनका भाई पंकज भी बाइक पर सवार था। बिसवां-सिधौली मार्ग पर अमझला-पचहत्तर गांवों के बी...
Breaking : बांदा में हाईवे पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, पास में खड़ा था ट्रक

Breaking : बांदा में हाईवे पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, पास में खड़ा था ट्रक

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज उस समय सनसनी फैल गई जब हाइवे पर दो युवकों के रक्तरंजित शव पड़े मिले। पास में सुल्तानपुर नंबर का एक ट्रक भी खड़ा मिला है। ये दोनों शव झांसी-मीरजापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास बीती देर रात मिले हैं। अभी दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। उधर, पुलिस का अनुमान है कि ट्रक का पहिया ठीक करते समय दूसरे वाहन ने दोनों को रौंद दिया होगा। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। हालांकि, बाद में पुलिस ने पता लगा लिया है मरने वाले ट्रक चालक और खलासी हैं। मृतकों की पहचान कराने में जुटी पुलिस घटना मटौंध थाना क्षेत्र की है। खैराडा रेलवे क्रासिंह के पास देर रात एक लगभग 26 वर्षीय और दूसरा करीब 28 वर्षीय युवकों के शव मिले हैं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। ये भी पढ़ें : बांदा में एक अधिकारी के खिलाफ कोर...
बांदा में एक अधिकारी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी की FIR..

बांदा में एक अधिकारी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी की FIR..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक अधिकारी के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई है। दरअसल, पीड़ित महिला का कहना है कि उसने पहले पुलिस से मामले की गुहार लगाई थी। पुलिस ने जब नहीं सुनवाई की, तो अदालत की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मामले को लेकर इलाके में काफी चर्चा बनी हुई है। कहा जा रहा है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर सकती है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। तिंदवारी थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला मामला जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र का है। वहां नगर पंचायत में तैनात लेखाधिकारी के खिलाफ एक महिला ने छेड़खानी की रिपोर्ट लिखाई है। तिंदवारी नगर पंचायत में तैनात महिला सफाई कर्मी का आरोप है कि बीती 27 जनवरी को दोपह...
बांदा में हाइवे पर मिले दोनों शवों की पहचान, एक अमेठी और दूसरा..

बांदा में हाइवे पर मिले दोनों शवों की पहचान, एक अमेठी और दूसरा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में देर रात हाइवे पर खैराडा रेलवे क्रासिंग के पास जिन दो युवकों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था, पुलिस ने उनकी पहचान कर ली हैं। इनमें से एक शव अमेठी के मुसाफिर खाना निवासी राकेश यादव (37) का है। वहीं दूसरा शव सुल्तानपुर के तंबौर थाना क्षेत्र के सरैयां के रहने वाले ब्रजेश अनुरागी का है। एक ट्रक का चालक और दूसरा खलासी दरअसल, दोनों पास में खड़े मिले ट्रक के ड्राइवर और खलासी थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दे दी है। परिवार के लोग बांदा आ रहे हैं। उधर, सीओ सिटी राकेश सिंह का कहना है कि मृतक दोनों युवक ट्रक का पहिया ठीक कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी है। उधर, मटौंध थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया है। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में हाईवे पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, पास में खड़...
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चला आयोग का डंडा, अफसरों को धमकाना पड़ा भारी

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चला आयोग का डंडा, अफसरों को धमकाना पड़ा भारी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास पर चुनाव आयोग की कार्रवाई का डंडा चला है। आयोग ने यह कार्रवाई अब्बास द्वारा अधिकारियों को धमकी देने वाले वीडियो के सामने आने पर की है। इस वीडियो में मऊ सदर विधानसभा से सपा गठबंधन से चुनाव लड़ रहे अब्बास अधिकारियों को धमकी दे रहा है। वीडियो में अब्बास कहते सुना जा रहा है कि सपा सरकार बनने के बाद अधिकारियों को सबक सिखाया जाएगा। सारा हिसाब बराबर किया जाएगा। अधिकारियों को अब्बास दे रहा हिसाब बराबर करने की धमकी मंच से अब्बास सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लेकर अफसरों को धमकी दे रहा है। इसपर कार्रवाई करते हुए निर्वाचन आयोग ने अब्बास पर अगले 24 घंटे के लिए किसी भी तरह के प्रचार-प्रसार पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब 24 घंटे तक अब्बास किसी तरह के राजनीतिक प्रचार-प्रसार और गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले सकेगा। ये पाबंदियां...
पिता के हाथों गई बेटे की जान का मामला, पुलिस ने कब्र खुदवाई और शव निकाला, अब..

पिता के हाथों गई बेटे की जान का मामला, पुलिस ने कब्र खुदवाई और शव निकाला, अब..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पिता के हाथों गई बेटे की जान के मामले में नया मोड़ आ गया है। बांदा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आज एक्टिव हो गए। अधिकारियों ने 14 साल के मासूम का शव गांव पहुंचकर कब्र खुदवाकर बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बांदा के नरैनी के नायाब तहसीलदार डा आशीष शुक्ला, एमपी के अजयगढ़ के नायाब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार अहिरवार तथा कालिंजर थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल मौजूद रहे। अधिकारियों के सामने शव को बाहर निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत की सही वजह का पता लगाया जाएगा। उधर, आरोपी पिता अबतक फरार है। नाराज पिता ने बेटे को पुल से लटकाया था उल्टा अधिकारियों ने बताया कि शव को बाहर निकाला गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिर मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबरों का संज्ञा...