Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

लखनऊ में कांग्रेस के महिला मार्च में प्रियंका संग उमड़ा महिलाओं का सैलाब

लखनऊ में कांग्रेस के महिला मार्च में प्रियंका संग उमड़ा महिलाओं का सैलाब

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में कांग्रेस पार्टी ने महिला मार्च का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं का सैलाब उमड़ा। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। सड़कें जैसे गुलाबी रंग में रंगी नजर आईं इस मार्च में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी की सभी 159 महिला प्रत्याशी भी शामिल रहीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि लड़की हूं-लड़ सकती हूं का नारा सिर्फ चुनाव के लिए नहीं दिया गया है। बल्कि, यह आंदोलन है जो महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने कहा कि ‘लड़की हूं-लड़ सकती हूं’अभियान नहीं, बल्कि कांग्रेस का एक आंदोलन हैं। कांग्रेस यह महिला मार्च 1090 चौराहे से शुरू होकर वीरांगना ऊदा देवी प्रतिमा, सिकंदरबाग पर प...
यूपी चुनाव 2022 : 7वें चरण में 54.18% मतदान, 9 जिलों की 54 सीटों पर चुनाव संपन्न

यूपी चुनाव 2022 : 7वें चरण में 54.18% मतदान, 9 जिलों की 54 सीटों पर चुनाव संपन्न

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का आज अंतिम चरण संपन्न हो गया। आज आखिरी चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग हुई। शाम 5 बजे तक कुल 54.18% प्रतिशत मतदान हुआ। आज 2 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने कुल 613 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया है। अब 10 मार्च को पता चलेगा कि जनता ने किसे जिताया और किसे हराया है। चुनाव के दौरान आज कहीं कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। चुनाव का यह चरण भी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम 5 बजे तक का प्रतिशत आया सामने शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान चंदौली जिले में 59.59%, सबसे कम आजमगढ़ में 52.34% हुआ। इसके अलावा गाजीपुर में 53.67%, जौनपुर में 53.55%, मऊ में 55.04%, सोनभद्र में 56.95%, वाराणसी में 52.79% व भदोही में 54.26% तथा मिर्जापुर में 54.93% मतदान हुआ है। आज जिन दिग्गजों ने चुनाव लड़ा है, उनमें पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव...
बांदा में भाजपा नेता के भाई की ट्रेन से कटकर मौत, एक अन्य युवक गंभीर

बांदा में भाजपा नेता के भाई की ट्रेन से कटकर मौत, एक अन्य युवक गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भाई की डांट से नाराज होकर घर से निकले भाजपा नेता के चचेरे भाई की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका शव संकट मोचन के सामने स्थित रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला है। बताते हैं कि परिवार के लोगों ने रातभर उसकी तलाश की थी। सुबह उनको शव मिला। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शहर के अलीगंज का रहने वाला है मृतक हिमांशू गुप्ता बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मुहल्ले के रहने वाले हिमांशु गुप्ता (20) पुत्र अवधेश गुप्ता का शव आज संकटमोचन मंदिर के सामने रेलवे पटरी किनारे पड़ा मिला। घटना से हड़कंप मच गया। लोगों ने शव की पहचान की। इसके बाद परिवार के लोगों को भी सूचना दी गई। रात में भाई के डांटने पर निकला घर से, सुबह शव मिला हिमांशू भाजपा नेता शिवपूजन गुप्ता के चचेरे भा...
हमीरपुर में कलयुगी बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट, पड़ोसियों से कहा, शादी न कराने पर की वारदात

हमीरपुर में कलयुगी बेटे ने मां-बाप को उतारा मौत के घाट, पड़ोसियों से कहा, शादी न कराने पर की वारदात

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर : हमीरपुर जिले में आज शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। जिसे सुनकर हर किसी का कलेजा मुंह को आ गया। दरअसल, बिंवार थाना क्षेत्र के गांव लोदीपुर निवादा में आज सुबह एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता की हत्या कर दी। इसकी वजह खुद उसने बताई, जो काफी चौंकाने वाली है। हत्यारे बेटे का कहना है कि उसने माता-पिता को इसलिए मार डाला, क्योंकि वह उसकी शादी नहीं करा रहे थे। अब पुलिस फरार हत्यारे युवक की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिवार के बाकी लोगों से भी बात की जा रही है। पड़ोसियों ने कहा सनकी है हत्यारोपी युवक वहीं पड़ोसियों का कहना है कि हत्या करने वाला युवक सनकी है। पुलिस बाकी परिजनों से पूछताछ कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि बिंवार के लोदीपुर निवादा गांव में लल्लू सिंह (68) अपनी पत्नी ब...
इंस्टाग्राम पर हथियारों का रौब झाड़ने वाली ‘रिवाल्वर रानी’ गिरफ्तार, हत्थे चढ़ा दोस्त भी..

इंस्टाग्राम पर हथियारों का रौब झाड़ने वाली ‘रिवाल्वर रानी’ गिरफ्तार, हत्थे चढ़ा दोस्त भी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : मां-बाप बच्चों को पढ़ाने के लिए क्या जतन नहीं करते। लेकिन बच्चे नासमझी में मां-बाप की उम्मीदों के साथ-साथ पैसा और करियर दोनों बर्बाद करते हैं। ऐसी ही एक रिवाल्वर रानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही उसका एलएलबी का छात्र दोस्त भी पुलिस की पकड़ में आया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। मामला मध्यप्रदेश के उज्जैन से जुड़ा है। पुलिस ने तमंचों के साथ फोटो शेयर करने वाली छात्रा और उसके दोस्त को पकड़ लिया है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा होती रही। रौब झाड़ने के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर की थी फोटो बताया जाता है कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक छात्रा श्यामा ने अपने एकाउंट पर देशी तमंचे और पिस्टल के साथ फोटो शेयर की थी। यह छात्रा बीए कर रही है और दोस्तों पर रौब झाड़ने के लिए हथियारों के साथ फोटो खींचकर शेयर कर रही ...
यूपी चुनाव 2022 : 7वें चरण में अबतक 21.55% मतदान, सबसे ज्यादा मऊ और सबसे कम..

यूपी चुनाव 2022 : 7वें चरण में अबतक 21.55% मतदान, सबसे ज्यादा मऊ और सबसे कम..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज विधानसभा चुनाव 2022 चुनाव का अंतिम और 7वां चरण चल रहा है। आज पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधान सभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक 21.55% मतदान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा मऊ में 24.74% मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान गाजीपुर में 19.35% हुआ है। जौनपुर में 21.84%, चंदौली में 23.43% वाराणसी में 21.21%, मिर्जापुर में 23.41% भदोही में 22.24% और सोनभद्र में 19.68% मतदान हुआ है। शुरूआती दो घंटे में भी मऊ में सबसे ज्यादा मतदान बताते चलें कि शुरुआती दो घंटे में इन सीटों पर 8.58% मतदान हुआ। सुबह 9 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान मऊ में 9.99% हुआ। जबकि सबसे कम 7.43% मतदान भदोही में हुआ। बताते चलें कि इस चरण में यूपी के पूर्वांचल के चार बाहुबलियों की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें ब्रजेश मिश्रा, ब्रजेश सिंह, धनंज्य सिंह और मुख्तार अंसारी शामिल हैं। एक नजर में यूपी ...
यूपी चुनाव 2022 : आज अंतिम 7वें चरण का रण, इन 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान..

यूपी चुनाव 2022 : आज अंतिम 7वें चरण का रण, इन 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदान..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए जारी चुनावों का सोमवार 7 मार्च को अंतिम चरण है। इस आखिरी चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों में 54 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इन जिलों में वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, संत रविदास नगर (भदोही), गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले हैं। बताते चलें कि पूर्वांचल में शुरू से ही सपा और बसपा का बोलबाला रहा है। भाजपा ने 2017 में पूर्वांचल के गढ़ कहे जाने वाले वाराणसी जिले की 8 में से 7 सीटों पर कब्जा किया था। 2017 में लहर में भी बीजेपी नहीं खिला सकी थी कमल मगर पड़ोस के जिले आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में भाजपा को मात्र 1 सीट फूलपुर पवई पर ही जीत मिली थी। यहां सपा का कितना दबदबा है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2017 में बीजेपी की लहर में भी आजमगढ़ की पांच सीटों पर सपा जीती थी। बाकी 4 सीटें बसपा ने जीत दर्ज कराई ...
UP : गैंगस्टर बोला, प्रेमिका ने मिलने बुलाया था इसलिए पुलिस अभिरक्षा से भागा, अब..

UP : गैंगस्टर बोला, प्रेमिका ने मिलने बुलाया था इसलिए पुलिस अभिरक्षा से भागा, अब..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : इटावा कारागार से पेशी पर जाने के लिए तीन सिपाहियों की अभिरक्षा में निकला गैंगेस्टर फरार हो गया था। शुक्रवार शाम को फरार हुआ यह गैंगस्टर पकड़ा गया है। इसके औरैया में पकड़ा गया है। पकड़े जाने के बाद इसने फरार होने की वजह भी बड़ी रौचक बताई है। गैंगस्टर का कहना है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पुलिस अभिरक्षा से भागा था। दरअसल, पुलिस ने उसे कानपुर-इटावा हाइवे से सटे फफूंद-जालौन चौराहे के पास से पकड़ा है। बताते हैं कि वहां से गैंगस्टर अपनी प्रेमिका से मिलने जाने वाला था। ऐसे में तभी पुलिस ने उसे धर-दबोचा। अब पुलिस उसे दोबारा जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। दो दिन पहले सिपाही का मोबाइल छीनकर भाग गया था गैंगस्टर सौरभ एसओजी और पुलिस ने मिलकर उसे दबोचा। पुलिस को पूछताछ के दौरान गैंगस्टर ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए कहा था। इसलिए उससे मिलने के लिए पुलिस ह...
आरोप : बांदा में चचिया ससुर ने बहू को दबोचकर किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस बोली-आपसी विवाद का मामला

आरोप : बांदा में चचिया ससुर ने बहू को दबोचकर किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस बोली-आपसी विवाद का मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके चचिया ससुर ने मौका पाकर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। सफल नहीं हुआ तो मारापीटा। पीड़िता किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर बाहर निकली। बताते हैं कि इसके बाद शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा होने लगे। आरोपी धमकी देकर हुआ फरार बाद में आरोपी धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। ये बातें महिला ने जिला अस्पताल में पुलिस द्वारा मेडिकल के लिए भेजे जाने के दौरान बताईं। उधर, मटौंध कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। दुष्कर्म के प्रयास जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। मटौंध थाना क्षेत्र की है घटना बताया जा रहा है कि मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 साल की नवविवाहिता शनिवार दोपहर अपने घर में अकेली थी। उसका पति गांव में ही किसी क...
UP : लखनऊ में इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

UP : लखनऊ में इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक सड़क हादसे में सीतापुर रोड भिठौली क्रासिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। कार सवार इंस्पेक्टर सैरपुर संजय कुमार की मौत हो गई। मूलरूप से बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले संजय 2001 बैच के सब-इंस्पेक्टर थे। मामले में एसीपी अलीगंज अली अब्बास का कहना है कि इंस्पेक्टर संजय अपनी प्राइवेट गाड़ी से गश्त पर थे। इसी दौरान भिठौली क्रासिंग के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। कार संजय खुद ही चला रहे थे। घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई। थाने के उद्घाटन समारोह की तैयारियों में व्यस्त थे इंस्पेक्टर सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में उनको ट्रामा सेंटर ले गई। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनका परिवार एल्डिको में रहता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर कमिश्नर डीके ठाकुर, जेसीपी क...