बांदा में सपाइयों और अधिकारियों में जमकर नोंकझोंक, डीएम-एएसपी की भी गाड़ियां रोकीं..
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान के बाद पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता मतगणना से पहले ईवीएम की सुरक्षा के लिए मतदान केंद्रों के बाहर डटे हैं। इसका बांदा में भी जबरदस्त असर देखने को मिला। सभी सपा कार्यकर्ता और नेताओं का जिले के मतगणना स्थल मंडी समिति पर जमावड़ा लगा है। आज दिनभर सपाइयों और अधिकारियों में नोंकझोंक होती रही। इतना ही नहीं तिंदवारी विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति और जिलाधिकारी अनुराग पटेल में हल्की नोंकझोंक भी होते देखी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाते रहे।
जिलाधिकारी और सपा प्रत्याशी में हुई नोंकझोंक
बात मंडी समिति के निकलने वाले वाहनों की चेकिंग को लेकर हो रही थी। इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी भी सपाइयों ने रोकी। सपा के पूर्व विधायक एवं बबेरू प्रत्याशी विशंभर याद...

