बांदा पुलिस ने लिखी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष समेत 7 नामजद व 40 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ FIR
समरनीति न्यूज, बांदा : मतगणना स्थल के बाहर बुधवार रात ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपाइयों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में आज चुनाव परिणाम आने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड पर आ गई है। पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 7 नामजद लोगों के खिलाफ बवाल की एफआईआर दर्ज की है। साथ ही 40 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। अब पुलिस इनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है। माना जा रहा है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद सपा खेमे में हड़कंप मच गया है। सपा नेता दिनभर इसे लेकर चर्चा करते सुने गए।
चुनाव नतीजों के बाद एक्शन मोड पर आई पुलिस
बताया जाता है कि बीती रात कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव किया था। इसमें बलखंडीनाका चौकी प्रभारी राजनारायण नायक (54), कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह (51), सिपाही वीरेंद्र सिंह यादव (24) घायल हो गए थे। मौके पर भगदड़ मच गई थी। किसी तर...
