Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

यूपी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा, हार की नैतिक जिम्मेदारी ली

यूपी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा, हार की नैतिक जिम्मेदारी ली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, रायबरेली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी का शर्मनाक प्रदर्शन रहा। रायबरेली जिले में भी सभी प्रत्याशियों की हार हुई। यहां तक कि पांच में तीन प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। यह हाल तब है जब रायबरेली को कांग्रेस के गढ़ के रूप से जाना जाता है। रायबरेली से गांधी परिवार का लंबा नाता है। इस शर्मनाक हार से आहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताते हैं कि पंकज तिवारी ने यह इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन के घर बांदा में बिना संगठन चुनावी ताल ठोक रही कांग्रेस, चौंका देगा यह सच..  ...
बांदा में मासूम की तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

बांदा में मासूम की तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक 5 साल की मासूम बच्ची की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। दरअसल, बच्ची ने एक विद्युत पोल के सपोर्ट वायर को छू लिया। इसके बाद बच्ची तार में आ रहे करंट से चिपक गई। आसपास के लोगों ने देखा तो डंडे से उसे किसी तरह अलग किया। लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। हादसा पास के एक दुकानदार की लापरवाही से हुआ। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने कटिया फंसाने के लिए तार सपोर्ट वायर में फंसाया था। इस कारण उसमें करंट आ रहा था। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पड़ोसी दुकानदार पर लापरवाही का आरोप बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साथी के रहने वाले वीरेंद्र कोटार्य की 5 साल की बेटी मीनू शनिवार को घर के पास पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही थी। घर से थोड़ी दूरी पर विद्युत पोल का सपोर्ट वायर से छूने पर वह करंट से चिपक गई। उसे तड़पता देख चचेरे बाबा चंद्र मोहन ने डंडा मारकर हटाया। परिवार क...
कानपुर में हमीरपुर की छात्रा डूबी, बचाने को आगे बढ़ी मां बाल-बाल बची

कानपुर में हमीरपुर की छात्रा डूबी, बचाने को आगे बढ़ी मां बाल-बाल बची

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : गंगा स्थान को परिवार के साथ पहुंची हमीरपुर की एक छात्रा की डूबकर मौत हो गई। बेटी को बचाने के लिए आगे बढ़ी उसकी मां बाल-बाल बच गई। यह दर्दनाक हादसा कानपुर के बिठूर में पत्थर घाट पर हुआ। बताते हैं कि गंगा स्थान के लिए हमीरपुर का पूरा परिवार वहां पहुंचा था। गोताखोरों ने शनिवार को गंगा में छात्रा की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अब रविवार को गोताखोर दोबारा शव की तलाश करेंगे। हमीरपुर का रहने वाला है परिवार बताया जाता है कि बुंदेलखंड के हमीरपुर के बिवार सायर के रहने वाले राजेश मिश्रा किसान हैं। उनकी 3 बेटियां भावना, छवि और शानू अपनी मां डाली के साथ शुक्रवार को कार से गंगा स्नान के लिए बिठूर के पत्थर घाट पहुंची थीं। ये भी पढ़ें : Breaking : चित्रकूट में लापता बच्चे का शव 3 टुकड़ों में चाचा के घर में मिला, परिवार में कोहराम छात्रा के पिता राजेश ने बताया कि ...
Breaking : चित्रकूट में लापता बच्चे का शव 3 टुकड़ों में चाचा के घर में मिला, परिवार में कोहराम

Breaking : चित्रकूट में लापता बच्चे का शव 3 टुकड़ों में चाचा के घर में मिला, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में आज शनिवार को एक सामने आई घटना से सनसनी फैल गई। सीतापुर चौकी के राघवपुरी में एक बालक की बड़ी ही बेरहमी से धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। बालक का शव तीन टुकड़ों में एक ड्रम में उसी के चाचा के घर से बरामद हुआ है। बच्चा चार दिन से लापता था। वहीं उसका चाचा, शव मिलने के बाद फरार हो गया है। बच्चे के आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाकर शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चाचा की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। चाचा फरार, पुलिस हिरासत में चाची बताया जाता है कि राघवपुरी के रहने वाले रामप्रयाग वर्मा का 9 साल का बेटा कन्हैया बीती 8 मार्च से लापता था। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की। ले...
बांदा में 13 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, मौत से परिवार में मचा कोहराम

बांदा में 13 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दिन पहले आग लगाकर कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास करने वाली 13 साल की बालिका ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को बच्ची ने आग लगा ली थी। इसके बाद पास से निकली नदीमें जा कूदी। परिवार के लोगों को पता चला तो चीख-पुकार मच गई। बाद में उसे बाहर निकाला गया। मजिस्ट्रेट ने भी दर्ज किए बालिका के बयान हालांकि, बाद में बालिका के मजिस्ट्रेट बयान भी हुए हैं। बहरहाल, जिस तरह से यह घटना हुई है उससे सभी स्तब्ध हैं। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। पैलानी थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची ने पुलिस को बताया था कि पेट दर्द सहन न होने की वजह से उसने खुद को आग लगा ली। पैलानी के खेरई गांव से जुड़ा है पूरा मामला बताया जाता है कि पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव निवासी पूजा निषाद (13) पुत्री छो...
UP : बांदा में बीजेपी-सपा की जीत-हार पर दो पड़ोसियों में लगी बाइक-टेंपो की शर्त, हारने वाले ने खुशी-खुशी..

UP : बांदा में बीजेपी-सपा की जीत-हार पर दो पड़ोसियों में लगी बाइक-टेंपो की शर्त, हारने वाले ने खुशी-खुशी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी विधानसभा 2022 का चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी दोबारा सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच एक रौचक मामला लोगों के बीच चर्चा में है। बुंदेलखंड के बांदा जिले में दो पड़ोसियों में भाजपा और सपा में जीत को लेकर बाइक और टेंपो को दांव लगाते हुए शर्त लगाई। दोनों ने 100 रुपए के स्टांप पर लिखित रूप से शर्त लगाते हुए वादा किया। अगर बाइक वाला जीता तो दूसरा उसे अपना टेंपो देगा। अगर टेंपो वाला जीता तो दूसरा पड़ोसी उसे अपनी बाइक देगा। दोनों विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर गढ़ाए रहे। आखिरकार भाजपा बांदा जिले में भी जीती और प्रदेश में भी। शर्त हारे युवक ने खुशी-खुशी अपनी बाइक पड़ोसी को दे दी। अब मामले की लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है। शर्त हारे युवक ने कहा, कोई गम नहीं ऐसे में एक पड़ोसी शर्त हार गया। हारे युवक ने अपनी बाइक पड़ोसी के नाम कर दी। ...
मुनव्वर राना की बेटी उरूसा को नोटा से भी कम मिले वोट

मुनव्वर राना की बेटी उरूसा को नोटा से भी कम मिले वोट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : विधानसभा चुनाव में उन्नाव की पुरवा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं शायर मुन्नवर राना की बेटी शर्मनाक ढंग से हार गईं। कांग्रेस प्रत्याशी उरूसा राना को 1876 वोट मिले। इस सीट पर कुल 256018 वोट पड़े हैं। मुनव्वर राना की बेटी उरूसा को नोटा से भी कम वोट मिले। इस सीट पर 2609 लोगों ने नन आफ द एबव यानी नोटा का बटन दबाया है। बता दें कि उन्नाव सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आशा सिंह 1555 को फर्रुखाबाद सदर सीट से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को 2045 वोटों पर संतोष करना पड़ा। मामले को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : मुन्नवर राना के घर पुलिस का छापा, चाचाओं को फंसाने को बेटे ने चलवाई थीं खुद पर गोलियां-फरार   ...
बांदा में रिटायर्ड शिक्षक के छात्र बेटे ने फांसी लगाई, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

बांदा में रिटायर्ड शिक्षक के छात्र बेटे ने फांसी लगाई, वजह तलाशने में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक रिटायर्ड शिक्षक के छात्र बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। छात्र ने आत्महत्या क्यों की, परिवार के लोग इसका कारण नहीं बता सके हैं। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव के रहने वाले सदाशिव पटेल रिटायर्ड शिक्षक हैं। वह गांव में ही अपने घर में रहते हैं। उनका एक मकान बबेरू कस्बे के साधूथोक मोहल्ले में भी बना है। वहां उनका छोटा बेटा अखिलेश पटेल (18) रहता था। इंटरमीडिएट का छात्र था अखिलेश वह विद्या मंदिर में इंटरमीडिएट का छात्र था। इन दिनों नजदीक होने की वजह से वह तैयारियों में व्यस्त था। बताते हैं कि पिता ने बेटे को सुबह 4 बजे फोन किया था। उस समय बेटा पढ़ाई कर रहा था। बाद में मिलाने पर फोन नहीं उठा। इसके बाद पिता बेटे से मिलने बबेरू स्थित घर पह...
बांदा में जीत के जश्न में नाले में गिरे भाजपा कार्यकर्ता की मौत

बांदा में जीत के जश्न में नाले में गिरे भाजपा कार्यकर्ता की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हुई तीन भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद जश्न मनाते समय एक युवक नाले में जा गिरा। बताया जा रहा है कि युवक का पैर फिसल गया था। नजर पड़ने पर लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर के रहने वाले अंकित गुप्ता (24) पुत्र वृंदावन गुप्ता भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए मदद का भरोसा दिलाया है। इसके बाद पूरे शहर में घटना को लेकर चर्चा होती रही। नाले में गिरने से लगी गंभीर चोटें गुरुवार को प्रत्याशी की जीत के बाद वह जश्न मना रहे रहे। इसी दौरान पैर फिसल जाने से नजदीक स्थित नाले में जा गिरे। उन्हें गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने देखा तो उठाकर अ...
UP की इस सीट पर बेअसर हो जाता है बीजेपी का जादू, पिता के नाम जीत का गिनीज बुक रिकार्ड, अब बेटी लहरा रही परचम

UP की इस सीट पर बेअसर हो जाता है बीजेपी का जादू, पिता के नाम जीत का गिनीज बुक रिकार्ड, अब बेटी लहरा रही परचम

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : यूपी विधानसभा चुनाव में एक सीट ऐसी भी है जहां पहुंचकर बीजेपी का जादू पूरी तरह दम तोड़ जाता है। फिर चाहे 2017 की आंधी हो या 2022 का चुनावी गणित। दिग्गजों की रैलियां भी कोई चमत्कार नहीं कर पाती हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास विधानसभा सीट की। जिस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के नाम चुनाव जीतने का गिनीज बुक रिकार्ड भी है। अब इसी सीट से पिछले तीन बार से उनकी बेटी अराधना मिश्रा उर्फ मोना जीत का परचम लहरा रही हैं। अराधना ने फिर जीत दर्ज कराई है। इसे लेकर स्थानीय कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। 'रामपुर खास' के कांग्रेस दुर्ग को तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं ढहा सका विपक्ष यहां अबकी बार भी भाजपा ने कमल खिलाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन पंजे का कब्जा बरकरार रहा। दरअसल, प्रमोद की बेटी आराधना मिश्रा उर्फ मोना र...