Sunday, August 2सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Breaking : फतेहपुर-बांदा रोड पर हादसा, एक की मौत व दूसरा गंभीर

Breaking : फतेहपुर-बांदा रोड पर हादसा, एक की मौत व दूसरा गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : आज सुबह फतेहपुर-बांदा मार्ग पर आज हुए एक हादसे में डंपर से कुचलकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसा बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। बिंदकी के छिपहटी मोहल्ले में रहने वाले हलवाई लालू सविता (55) और लाहौरी मोहल्ले के संतोष (23) मंगलवार सुबह लगभग 7 बजे गांधी चौराहे के पास जा रहे थे। बिंदकी कस्बे में हुआ हादसा इसी बीच कबरई से गिट्टी लादकर लखनऊ की ओर जा रहे डंपर ने बांदा रोड पर उनको कुचल दिया। यह हादसा बिंदकी कस्बे के भीतर बाबा कुटी के सामने हुआ। हादसे में डंपर ने मौके पर ही लालू को कुचल दिया। उनका साथी संतोष छिटककर दूर जा गिरा। कोतवाली प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव का कहना है कि डंपर कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा ...
आज लखनऊ में अमित शाह, सरकार गठन से पहले बेहद खास है दौरा

आज लखनऊ में अमित शाह, सरकार गठन से पहले बेहद खास है दौरा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के थिंक टैंक अमित शाह आज लखनऊ आ रहे हैं। यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की दूसरी पारी के शपथग्रहण समारोह से ठीक पहले शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में गृहमंत्री शाह कई बड़ी बैठकें करेंगे। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। शाह के साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि गृहमंत्री शाह लखनऊ में बैठक कर यूपी मंत्री मंडल, शपथ समारोह और एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियों को फाइनल टच देंगे। ये भी पढ़ें : खास खबर : सीएम योगी के साथ स्वतंत्र देव सिंह समेत 3 डिप्टी सीएम ले सकते हैं शपथ, ये चेहरे मंत्रिमंडल में..  ...
खास खबर : सीएम योगी के साथ स्वतंत्र देव सिंह समेत 3 डिप्टी सीएम ले सकते हैं शपथ, ये चेहरे मंत्रिमंडल में..

खास खबर : सीएम योगी के साथ स्वतंत्र देव सिंह समेत 3 डिप्टी सीएम ले सकते हैं शपथ, ये चेहरे मंत्रिमंडल में..

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा शानदार पारी खेलने जा रहे हैं। जल्द ही नए मंत्रिमंडल की घोषणा के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तारीख घोषित होने वाली है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खास खबर आ रही है कि अबकी बार सीएम योगी के साथ तीन डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं। इनमें 3 डिप्टी सीएम में सबसे बड़ा नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का होगा। संगठन चलाने के मास्टर माइंड स्वतंत्र देव सिंह तीसरे डिप्टी सीएम के तौर पर इस बार पारी खेल सकते हैं। दरअसल, स्वतंत्र देव सिंह ने 2022 के चुनाव में भी शानदार ढंग से संगठन का नेतृत्व किया है। उनकी हर रणनीति सफल रही है। औपचारिकताएं बाकीं, शीर्ष नेतृत्व से बैठक में सबकुछ तय दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने में बस कुछ औपचारिकताएं ही बाकी हैं।...
दादी के अंतिम संस्कार में पहुंचे दो युवक डूबे, तलाश जारी

दादी के अंतिम संस्कार में पहुंचे दो युवक डूबे, तलाश जारी

Uncategorized
विपुल मोहन सिंह, बिजनौर : दादी के अंतिम संस्कार में गए दो पोते नहाते समय गंगा में डूब गए। दोनों की तलाश में गोताखोर लगे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक दोनों युवक नहीं मिले हैं। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। बताते हैं कि डूबने वाला एक छात्र 8वीं का छात्र था। बताया जाता है कि बिजनौर के चांदपुर कस्बे के मोहल्ला सराय रफी की रहने वाली रामरती देवी का निधन हो गया था। सोमवार शाम को परिवार के लोग उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गंगा बैराज पहुंचे। वहां क्रियाकरम के बाद गंगा में नहाने को उतर गए। इसी बीच गहराई में जाने से डूब गए। परिवार में कोहराम मच गया। चांदपुर के रहने वाले थे दोनों बताते हैं कि अंतिम संस्कार के बाद वृद्धा के पोते नरदेव (28) और उनका चचेरा भाई सिद्धार्थ (15) पुत्र बनवारी गंगा में नहाने लगे। नहाते समय वह गहराई में चले गए। दोनों डूब गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कुछ लो...
चित्रकूट : मासूम की खौफनाक हत्या की सच्चाई आई सामने, गिरफ्तार चाचा-चाची ने बताई यह वजह..

चित्रकूट : मासूम की खौफनाक हत्या की सच्चाई आई सामने, गिरफ्तार चाचा-चाची ने बताई यह वजह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : चित्रकूट में चाचा के घर से तीन टुकड़ों में मिले मासूम बच्चे के शव के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्यारोपी चाचा और चाची की गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उन्होंने बच्चे की हत्या की जो बताई है, वह काफी चौंकाने वाली है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके उनको जेल भेज रही है। उधर, परिवार के लोग अब भी घटना को लेकर सदमे में हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। दोनों हत्यारोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई बिंदुओं पर जांच हो रही है। फोन काॅल रिकार्ड खंगाला जा रहा है। ताकि बाकी बातें सामने आ सकें। यह था मासूम की बेरहमी से की गई हत्या का पूरा मामला कर्वी की रत्नावली रोड पर चाय-पान की दुकान चलाने वाले रामप्रयाग का 9 साल का बेटा कन्हैया बीती 8 फरवरी को घर से 20 रुपए लेकर निकला। बच्चा घर से चौगलिया बा...
बांदा में मां ने नवजात मासूम को कूड़े में फेंका, अनजानों ने बचाई जान

बांदा में मां ने नवजात मासूम को कूड़े में फेंका, अनजानों ने बचाई जान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : कलयुग में पूत कपूत होने के मामले सामने आते रहते हैं तो अब कुछ कुमाताओं की निष्ठुरताएं भी सामने आ रही हैं। बांदा में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें किसी मां ने अपनी नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। दरअसल, इसका पता तब चला, जब एक गाय ने कूड़े के ढेर में मुंह मारा तो मासूम रोने लगी। कुत्ते भी उसे नोंचने के लिए दौड़े। भगवान की कृपा है कि तभी आभास होने पर पास के मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे दौड़कर बचाया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सभी बच्चे को देखकर चौंक गए। लोग समझ नहीं पा रहे थे किसने नवजात बच्ची को इतनी बेरहमी से कूड़े में फेंका है। मासूम को नोंचने वाले थे कुत्ते, तभी बचाया गाय और कुत्तों से बचाते हुए नवजात बच्ची को उठाकर सीने से लगा लिया। पति-पत्नी ने बच्ची को दूध पिलाया, कपड़े पहनाएं और संभाला। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर बच्ची को अस्पताल में भर्...
बड़ी खबर : बांदा में DGP कार्यालय के पुलिसकर्मी की पत्नी से लाखों की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटीं 8 टीमें

बड़ी खबर : बांदा में DGP कार्यालय के पुलिसकर्मी की पत्नी से लाखों की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटीं 8 टीमें

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीती रात नरैनी थाना क्षेत्र में एक वैवाहिक समारोह में दी समारोह डीजीपी कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी की पत्नी से लाखों की लूट हो गई। घटना से पुलिस मकहमे में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में एसओजी समेत 8 पुलिस टीमें लूट की वारदात के खुलासे में लगाई गई हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा रोड पर चौरसिया मैरिज हाल में बसरेही गांव से बसीर के पुत्र अनीस की शादी थी। भतीजे की शादी में आई थीं पीड़ित महिला रविवार रात को बारात आई हुई थी। इस बारात में दूल्हे की मौसी नजमा बेगम पत्नी शेख लतीफ अहमद भी शादी में आई थीं। शेख लतीफ पुलिसकर्मी हैं और बाबू के पद पर डीजीपी कार्यालय लखनऊ में तैनात हैं। बताते हैं कि दूल्हन रेशमा के घर के लोग मैरिज हाल में बरातियों को चाय-नाश्ता कराने लगे। ये भी पढ़ें : अभिने...
अभिनेत्री रूपा दत्ता चोरी करते पकड़ी गईं, बैग से मिले कई पर्स और कैश

अभिनेत्री रूपा दत्ता चोरी करते पकड़ी गईं, बैग से मिले कई पर्स और कैश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : कोलकाता पुस्तक मेले में आज उस समय हंगामा हो गया, जब एक अभिनेत्री (Actress) को पर्स चोरी करते हुए पकड़ा गया। मामले में कोलकाता पुलिस ने कहा है कि अभिनेत्री रूपा दत्ता को कथित तौर पर चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बताते हैं कि इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर में यह सनसनीखेज घटना सामने आई है। टीवी शो में अभिनय करने वालीं रूपा दत्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि इससे पहले भी कई एक्ट्रेस सेक्स रैकेट और दूसरे गैरकानूनी कामों में संलिप्त पकड़ी गई हैं। खाली पर्स फेंकते देखी गईं अभिनेत्री रूपा, पूछताछ में सकपकाईं बताते हैं कि एक पुलिसकर्मी ने रूपा को एक कचरे के डिब्बे में खाली पर्स फेंकते समय देखा। मामले की जानकारी बिदान नगर नार्थ पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने दी है। ये भी पढ़ें : मुंबईः 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चलातीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॅाडल अ...
UP : चुनाव हारीं कांग्रेस नेत्री के पति पर गंभीर आरोप, कहा बेचना चाहता है पति

UP : चुनाव हारीं कांग्रेस नेत्री के पति पर गंभीर आरोप, कहा बेचना चाहता है पति

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं कांग्रेस नेत्री के साथ सनसनीखेज घटना सामने आई है। कांग्रेस नेत्री डा. यासमीन मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने अपने पति कांग्रेस नेता अरशद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेत्री यासमीन का कहना है कि उनके पति अरशद ने उनको 25 घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उनको छुड़ाया। आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद पति उनको बेचना चाहता है। कांग्रेस नेत्री के इन आरोपों से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में जुटी है। मुजफ्फरनगर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं डा. यासमीन बता दें कि कांग्रेस डा. यासमीन का पति अरशद चुनाव से पहले एक बसपा नेता पर टिकट के नाम पर 63 लाख का आरोप लगा चुका है। अब खुद फंस गया है। पत्नी ने उसके ऊपर 10 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही कार्रवाई की म...
कानपुर में सिपाही ने हेड कांस्टेबल की पत्नी से की छेड़छाड़ और मारपीट, FIR..

कानपुर में सिपाही ने हेड कांस्टेबल की पत्नी से की छेड़छाड़ और मारपीट, FIR..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : किदवईनगर में नशे में धुत एक सिपाही ने अपने सीनियर हेड कांस्टेबल की पत्नी से छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है। आरोपी सिपाही का नाम सुनील कुमार बताया जा रहा है। वह इस समय कानपुर के ही ग्वालटोली थाने में तैनात है। पीड़िता ने बताया कि आसपास के लोग भी आरोपी की शराबबाजी से परेशान हैं। कहा कि वह आए दिन नशे में गालीगलौच और महिलाओं से बदतमीजी करता है। बताया जाता है कि पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जूही बारादेवी में बनी पुलिस कालोनी में आरोपी सिपाही सुनील रहता है। डाक्टरी परीक्षण में शराब पीने की हुई पुष्टि उसके पास में एक मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) का परिवार भी रहता है। बताते हैं कि शुक्रवार को हेड कांस्टेबल की पत्नी छ...