Lucknow Accident : लखनऊ में किसान पथ पर भीषण हादसा, 3 की मौत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में आज बुधवार को भीषण हादसा हो गया। एक कार और डंपर की तेज टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। डंपर चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। बताते हैं कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार से घायलों को गैस कटर से वाहन काटकर बाहर निकाला गया। मौके पर भारी जुटने से जाम लग गया। पुलिस का कहना है कि परिजनों को सूचना भेज दी गई है। शाम तक परिवार के लोग भी लखनऊ पहुंच गए।
कुशी नगर के रहने वाले हैं तीनों मृतक
सड़क पर जाम भी लगा रहा। बाद में वाहनों को किनारे करके जाम खोला गया। क्षेत्र के कोतवाली प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि ड्रीम वैली के पास किसान पथ पर यह हादसा हुआ है। हादसे में मृतकों की पहचान कसया कुशीनगर के रहने वाले सत्यम त्रिपाठी, नितेश शर्मा और आकाश कुशवाहा के रूप में हुई है। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।...

