Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। गोली युवक के पैर में लगी है। मामले में रंजिशन गोली मारने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि युवक को गोली कैसे लगी। बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हा माफी गांव के रहने वाले राजकिशोर (20) पुत्र कल्लू यादव काम से अतर्रा गया था। वहां से लौटते समय उसके साथ यह घटना हुई। बताया यह भी जा रहा है कि घटना के बाद युवक खुद बाइक चलाकर घर तक पहुंचा है। उसके बाद परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचा। फिर अस्पताल ले जाया गया है। युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज बताते हैं कि अतर्रा से देर शाम वापस घर लौट रहा था। उसने बताया कि बीती रात किसी ने बिसाइल नाला के पास उसे गोली मार दी। वह घायल हालत में घर पहुंचा। वहां से परिवार के लोग थाने ले गए। फिर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से बांदा रेफ...
कभी कुंवारी तो कभी विधवा बताकर 13 लोगों से की शादी, माल लूटकर हो जाती थी चंपत

कभी कुंवारी तो कभी विधवा बताकर 13 लोगों से की शादी, माल लूटकर हो जाती थी चंपत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : एक लुटेरी दुल्हन ने ऐसी चालाकियां दिखाईं कि हर कोई हैरान रह गया। जी हां, कभी खुद को कुंआरी तो कभी विधवा बताकर इस लुटेरी दुल्हन ने एक के बाद एक 13 लोगों से शादियां कीं। इसके बाद उनके जेवर, नगदी लूटकर निकल लेती थी। इतना ही नहीं कुछ को तो इस लुटेरी दुल्हन ने ब्लैकमेल तक किया। इस दुल्हन के सताए हुए सैंकड़ों लोग हैं। दरअसल, यह रौचक और चौंकाने वाला मामला राजस्थान का है। शातिर महिला ने अपनी चालाकी से कई युवकों को चूना लगाया। उनके यहां से जेवर, नगदी और सामान निकल लेती थी। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। लुटेरी दुल्हन ने मचा रखा था आतंक बताते हैं कि राजस्थान के बाड़मेर इलाके में एक लुटेरी दुल्हन का काफी आतंक रहा। पुलिस का कहना है कि पिछले 2 से 3 साल में इस लुटेरी दुल्हन ने 13 लोगों से शादियां की। किसी को बताया कि वह कुंवारी है। किसी को खुद के विधवा होने की बात बताई। इस तर...
लखनऊ में दिनदहाड़े दो युवकों की हत्या से हड़कंप, एक को गोली मारी, दूसरे का सिर कूंचा

लखनऊ में दिनदहाड़े दो युवकों की हत्या से हड़कंप, एक को गोली मारी, दूसरे का सिर कूंचा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी में दो युवकों की हत्या से हड़कंप मच गाय है। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं दूसरे का सिर कूंचकर मौत के घाट उतार दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पहली वारदात मड़ियांव में हुई। मड़ियांव के सिमरा गौड़ी में शुक्रवार को खून से लथपथ युवक का शव मिला। मढ़ियांव में हुई पहली हत्या की वारदात लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मड़ियांव थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि मृतक की पहचान बीकेटी के रहने वाले दयाराम के रूप में हुई है। वह वाहन चालक थे और सिमरा गौरी में रहते थे। पुलिस घटना के पीछे नशेबाजी और पुरानी रंजिश में हत्या के बिंदुओं पर जांच कर रही है। उधर, एक अन्य वारदात में कैसरबाग इलाके में देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डांस करते समय युवक को मारी गोली बतात...
बदरंग होली : बांदा में बाइकों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

बदरंग होली : बांदा में बाइकों की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो परिवारों की होली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक चालक युवकों की मौत हो गई। हादसे ने दोनों परिवारों की होली की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के सपहाई गुरौली के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। बताते हैं कि एक बाइक से कोरेहा मरका मऊ के रहने वाले धर्मेंद्र (26) पुत्र गणेशा पत्नी को लेकर अपनी ससुराल अतर्रा के गर्गनपुरवा गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सपहाई गुरौली गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी तेज टक्कर हो गई। इससे धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक चला रहे अनवान के रहने वाले मनीष (30) पुत्र शिव कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल लाया ...
बांदा में युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, अस्पताल में गंभीर हालत

बांदा में युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, अस्पताल में गंभीर हालत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक को कुच लोगों ने चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया है। युवक को घायल हालत में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा देखा गया। उसे गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ के पास रेलवे लाइन पर एक युवक गंभीर हालत में मिला। युवक की पहचान एमपी के रामकरन के रूप में हुई युवक की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के इचौला गांव के रहने वाले रामकरन (30) पुत्र ठाकुरदीन के रूप में हुई। घायल की हालत बेहद गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों का कहना है कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। युवक ने बताया है कि वह ट्रेन से होली पर घर जा रहे थे। इसी दौरान भूरागढ़ केन पुल के पास यात्रियों ने उसे धक्का...
बांदा में बृजबिहारी अध्यक्ष और धीरेंद्र बने महामंत्री

बांदा में बृजबिहारी अध्यक्ष और धीरेंद्र बने महामंत्री

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला मलेरिया कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ संघ व यूपी लैब टेक्नीशियन संघ/उप संघ का द्विवार्षिक चुनाव आज संपन्न हुआ। इसमें बृजबिहारी को अध्यक्ष और जिला मंत्री पद पर धीरेंद्र सिंह को मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष यूपी मेडिकल एवं पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन की मौजूदगी में संघ का निर्वाचन कार्यक्रम हुआ। पूरा चुनाव शांतिपूर्ण और निर्विवाद ढंग से हुआ। यूपी लैब टेक्नीशियन संघ/उप संघ का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न धर्मेंद्रपाल गुप्ता संरक्षक, भूपेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप अग्रवाल उपाध्यक्ष, ज्ञाननिधि तिवारी कोषाध्यक्ष, विभव दिनकर संगठन मंत्री, शशांक संयुक्त मंत्री, विवेक शंकर प्रचार मंत्री और शारदा प्रसाद सिंह को संप्रेक्षक निर्वाचित हुए। कहा गया है कि जिले में कार्यरत प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ की विभागीय सेवा संबंधित समस्याओं के निस्तारण क...
बांदा में खबर से जागे आबकारी अधिकारी, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़-लेकिन शहर में छूट

बांदा में खबर से जागे आबकारी अधिकारी, अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़-लेकिन शहर में छूट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अवैध शराब बिक्री को लेकर 'समरनीति न्यूज' में प्रकाशित खबर का असर हुआ। नींद से जागे आबकारी विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की। आबकारी विभाग के निरीक्षक ने छापा मारकर अवैध शराब फैक्ट्री के भंडाफोड़ का दावा किया है। साथ ही कहा है कि दो कुंतल लहन और भारी मात्रा में शराब बरामद भी की गई। हालांकि, सवाल इस बात का है कि खबर छपने के बाद ही विभाग को अवैध शराब फैक्ट्री पर कार्रवाई करने की क्यों याद आई। क्या एक दिन में यह काम होने लगा। दूसरी बात शहर में हो रही शराब की कालाबाजारी पर आबकारी विभाग कुछ करने को तैयार नहीं है, बल्कि दूर ग्रामीण इलाके में लकीर पीटकर अपनी पीठ खुद थपथपा रहा है। पैलानी में अवैध शराब फैक्ट्री पर कार्रवाई साथ ही उच्चाधिकारियों को भी गुमराह किया जा रहा है। बहरहाल, जो भी कार्रवाई हुई है, अच्छी बात है। आबकारी विभाग को ऐसी कार्रवाई करते रहना चाहिए। ...
बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

बांदा में पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : अदालत ने तिंदवारी के पूर्व विधायक ब्रजेश प्रजापति की अग्रिम अर्जी खारिज कर दी है। मामला जिला खनिज अधिकारी के साथ अभद्रता और मारपीट का है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गजेंद्र कुमार की अदालत ने पूर्व विधायक की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की है। यह जानकारी जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार ने दी। वर्ष 2018 का है मामला उन्होंने बताया कि तत्कालीन खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह को वर्ष 2018 में 9 अक्टूबर को पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति और उनके प्रतिनिधि नीरज पटेल ने अभद्रता करते हुए पीटा था। उनपर आरोप है कि हर खनन पट्टे से प्रति माह 25 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। पूर्व विधायक पर आरोप है कि खनिज अधिकारी को सर्किट हाउस में बुलाकर पिटाई की थी। इसी मामले में निवर्तमान विधायक बृजेश प्रजापति के वकील ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। इसे अदालत ने खारिज कर दिया है। ये भी...
होली पर बांदा में अवैध शराब बिक्री तेज, आबकारी और माफियाओं की साठगांठ दे रही अनहोनी को दावत

होली पर बांदा में अवैध शराब बिक्री तेज, आबकारी और माफियाओं की साठगांठ दे रही अनहोनी को दावत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में होली के मौके पर देर रात तक अवैध रूप से शराब की बिक्री तेज हो गई है। जिलेभर में अंग्रेजी और देशी शराब की ओवररेट बिक्री हो रही है। सबसे बुरी हालत जिला मुख्यालय की है। यहां शहर कई इलाकों में खुलेआम शराब की अवैध रूप से बिक्री हो रही है। वहीं गंभीर आरोपों से घिरे रहने वाले जिला आबकारी विभाग के अधिकारियों ने आंखें मूंद ली हैं। अबतक आबकारी विभाग की ओर से किसी तरह की कार्रवाई की सूचना नहीं है। यहां तक कि विभाग ने होली पर दुकानों की चेकिंग तक नहीं की है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले का आबकारी विभाग किस हद तक मिलीभगत के साथ चल रहा है। शहर में चिल्ला रोड से लेकर अलीगंज तक अवैध शराब बिक्री वहीं सूत्रों का कहना है कि शराब माफिया पहले से ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। आबकारी अधिकारियों और शराब माफियाओं का गठजोड़ जिले में बड़ी अनहोनी को दावत दे रहा है। सूत्रों बताते है...
कानपुर से लापता गोल्डन बाबा चित्रकूट में मिले, तलाश में थी पुलिस

कानपुर से लापता गोल्डन बाबा चित्रकूट में मिले, तलाश में थी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : 2 किलो सोना पहनने वाले काकादेव के पी ब्लाक में रहने वाले लापता गोल्डन बाबा उर्फ मनोज सेंगर चित्रकूट में कामदगिरी महाराज की परिक्रमा लगाते मिले हैं। उनके एक रिश्तेदार ने उनको कामदगिरी में परिक्रमा करते देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। अब परिवार के लोग उनको चित्रकूट से लेने रवाना हो गए हैं। आज उनको चित्रकूट में कामदगिरी महाराज की परिक्रमा लगाते हुए देखा गया। इसके बाद एक रिश्तेदार ने परिजनों को जानकारी दी। फिर पुलिस को भी सूचना दी गई। मंगलवार को कानपुर से हुए थे लापता बताते चलें कि दो किलो सोने के आभूषण पहनने के चलते गोल्डन बाबा के नाम से चर्चित काकादेव के रहने वाले मनोज सेंगर एक दिन पहले लापता हो गए थे। वह मंगलवार सुबह बिना बताए घर से निकल गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। घर से निकले से पहले वह मोबाइल और जेबरात घर पर ही छोड़कर चले गए थे। ये भी पढ़ें : यूपी मे...