Monday, May 13सही समय पर सच्ची खबर...

कभी कुंवारी तो कभी विधवा बताकर 13 लोगों से की शादी, माल लूटकर हो जाती थी चंपत

Sometimes married to 13 people as  virgin and sometimes widow, Champat used to rob goods in Rajasthan

समरनीति न्यूज, डेस्क : एक लुटेरी दुल्हन ने ऐसी चालाकियां दिखाईं कि हर कोई हैरान रह गया। जी हां, कभी खुद को कुंआरी तो कभी विधवा बताकर इस लुटेरी दुल्हन ने एक के बाद एक 13 लोगों से शादियां कीं। इसके बाद उनके जेवर, नगदी लूटकर निकल लेती थी। इतना ही नहीं कुछ को तो इस लुटेरी दुल्हन ने ब्लैकमेल तक किया। इस दुल्हन के सताए हुए सैंकड़ों लोग हैं। दरअसल, यह रौचक और चौंकाने वाला मामला राजस्थान का है। शातिर महिला ने अपनी चालाकी से कई युवकों को चूना लगाया। उनके यहां से जेवर, नगदी और सामान निकल लेती थी। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

लुटेरी दुल्हन ने मचा रखा था आतंक

बताते हैं कि राजस्थान के बाड़मेर इलाके में एक लुटेरी दुल्हन का काफी आतंक रहा। पुलिस का कहना है कि पिछले 2 से 3 साल में इस लुटेरी दुल्हन ने 13 लोगों से शादियां की।

Bride unconscious due to cold on Jaimal, then after 3 hours wedding rituals complete
प्रतिकात्मक फोटो।

किसी को बताया कि वह कुंवारी है। किसी को खुद के विधवा होने की बात बताई। इस तरह से एक के बाद एक कुल 13 लोगों से इस औरत द्वारा शादी की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..

इन सभी से गहने और नगदी लूटकर यह दुल्हन निकल लेती थी। इस शातिर महिला की पहचान बाड़मेर जिले चैहटन के ईश्वरपुरा कापराऊ की रहने वाली 38 साल की जीयो देवी के रूप में हुई है।

Government teachers will decorate brides
प्रतिकात्मक फोटो।

पुलिस का कहना है कि बीते वर्ष इस शातिर महिला ने शादी करके बाड़मेर मापुरी के रामाराम को ठग लिया। उसने मुकदमा लिखाया तो जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इसके बाद महिला धरी गई। थाना प्रभारी भुट्टाराम का कहना है कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : Filmy Style : ज्वैलरी शाॅप के पास खोली जूस की दुकान, फिर सुरंग बनाकर करोड़ों के गहने पार