Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

दादी के अंतिम संस्कार में पहुंचे दो युवक डूबे, तलाश जारी

Ayodhya : 15 people of 4 families of Agra drowned in Saryu river, 6 dead, 3 still missing

विपुल मोहन सिंह, बिजनौर : दादी के अंतिम संस्कार में गए दो पोते नहाते समय गंगा में डूब गए। दोनों की तलाश में गोताखोर लगे हैं। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक दोनों युवक नहीं मिले हैं। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी है। बताते हैं कि डूबने वाला एक छात्र 8वीं का छात्र था। बताया जाता है कि बिजनौर के चांदपुर कस्बे के मोहल्ला सराय रफी की रहने वाली रामरती देवी का निधन हो गया था। सोमवार शाम को परिवार के लोग उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर गंगा बैराज पहुंचे। वहां क्रियाकरम के बाद गंगा में नहाने को उतर गए। इसी बीच गहराई में जाने से डूब गए। परिवार में कोहराम मच गया।

चांदपुर के रहने वाले थे दोनों

बताते हैं कि अंतिम संस्कार के बाद वृद्धा के पोते नरदेव (28) और उनका चचेरा भाई सिद्धार्थ (15) पुत्र बनवारी गंगा में नहाने लगे। नहाते समय वह गहराई में चले गए। दोनों डूब गए। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया। तबतक दोनों बह गए। सूचना पर बैराज चौकी इंचार्ज उमेश कुमार ने वहां पहुंचकर गोताखोरों की मदद से उनको तलाश की। मगर दोनों का कुछ पता नहीं चला। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। कल दिन दोबारा उनकी तलाश कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में DGP कार्यालय के पुलिसकर्मी की पत्नी से लाखों की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटीं 8 टीमें