Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी : कांग्रेस जिलाध्यक्ष का इस्तीफा, हार की नैतिक जिम्मेदारी ली

UP: Congress District President resigns, took moral responsibility for defeat

समरनीति न्यूज, रायबरेली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी का शर्मनाक प्रदर्शन रहा। रायबरेली जिले में भी सभी प्रत्याशियों की हार हुई। यहां तक कि पांच में तीन प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। यह हाल तब है जब रायबरेली को कांग्रेस के गढ़ के रूप से जाना जाता है। रायबरेली से गांधी परिवार का लंबा नाता है। इस शर्मनाक हार से आहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताते हैं कि पंकज तिवारी ने यह इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन के घर बांदा में बिना संगठन चुनावी ताल ठोक रही कांग्रेस, चौंका देगा यह सच..