Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

UP : महिला दरोगा से दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, एएसपी बोले-खुलासे के करीब पुलिस

UP : महिला दरोगा से दिनदहाड़े 5 लाख की लूट, एएसपी बोले-खुलासे के करीब पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में अपराध की एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे पुलिस महकमा भी हिल गया है। रायबरेली की सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला दरोगा से 5 लाख की लूट हो गई। महिला दरोगा बैंक से पैसे निकालकर घर जा रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उनके साथ यह वारदात की। शहर में हुई इस वारदात से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। नए पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी के शहर पहुंचते ही हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने घेराबंदी शुरू कराई। वाहन चेकिंग करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू की गई। एएसपी बोले, घटना के खुलासे के करीब है पुलिस एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि एसओजी समेत कई पुलिस टीमों को खुलासे में लगाया गया है। जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा। एएसपी ने बताया कि पुलिस खुलासे के बेहद करीब है। जल्द ही बमदाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रतापगढ़ के कुंडा में तैनात हैं महिला दरोगा ...
रायबरेली के ASP विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ किया मार्च, कही यह बात..

रायबरेली के ASP विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ किया मार्च, कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, रायबरेली : आज शाम रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ शहर में रोड गश्त की। अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्रीवास्तव ने शहर की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कुछ एक जगहों पर अतिक्रमण देख उसे पीछे हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कई वाहनों को रुकवाकर खुद चेकिंग कराई। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं एएसपी श्रीवास्तव ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही एक दिन पहले महिला दरोगा के साथ हुई लूट की घटना को लेकर एएसपी ने कहा कि पुलिस बदमाशों के करीब पहुंच चुकी है। बहुत जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। इस दौरान उनके साथ सीओ और कोतवाली प्रभारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : सीओ, इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों पर मुकदमे के आदेश  ...
बांदा : गरीब कल्याण सम्मेलन में लाभार्थियों को सौंपी गईं घरों की चाबियां

बांदा : गरीब कल्याण सम्मेलन में लाभार्थियों को सौंपी गईं घरों की चाबियां

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन आज मंगलवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला से 10 राज्यों के 10 जिलों में रहने वाले सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअली संवाद किया। इसी क्रम में पीएम मोदी का बांदा के लाभार्थियों से भी बातचीत का प्रोग्राम था। हालांकि, किन्हीं कारणों से यह संभव नहीं हो सका। सांसद, आयुक्त और डीएम ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) के तहत देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को 21 हजार करोड़ से अधिक की 11वीं किश्त का भेजी गई। प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को लाभांवित किया गया। ये भी पढ़ें : लखनऊ : राज्यसभा के लिए बीजेपी के सभी 8 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन ...
बिजनौर जिला कारागार में शनि जयंती के मौके पर पूजन-अर्चन

बिजनौर जिला कारागार में शनि जयंती के मौके पर पूजन-अर्चन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर में शनि जयंती के मौके पर जिला कारागार में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार से आए परिव्राजक विजेंद्र सिंह राठी व केदारनाथ साहू ने पूजन अर्चन करते हुए यज्ञ संपन्न कराया। कारागार के प्रभारी अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में कारागार के बंदियों ने भी पूर्ण आस्था के साथ यज्ञ में आहूतियां डालीं। गायत्री परिवार के सदस्यों ने संपन्न कराया यज्ञ कारागार प्रभारी अधीक्षक श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यज्ञ से न सिर्फ वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि अशुद्धिनाशक एवं त्याग व समर्पण का भी आभास होता है। गायत्री परिवार संस्था के सदस्यों को उन्होंने धन्यवाद दिया। इस दौरान वहां का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहा। बंदियों ने भी जयकारे लगाते हुए पूजन किया। ये भी पढ़ें : UPSC Results 2021 : यूपीएससी में बिजनौर की श्रुति शर्मा ने किया टाॅप, इतिह...
इंटरनेट पर दोस्ती, फिर बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, अब ढूंढ रही पुलिस..

इंटरनेट पर दोस्ती, फिर बुलाकर बनाया अश्लील वीडियो, अब ढूंढ रही पुलिस..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : एक लड़की को अंजान युवक से सोशल मीडिया पर दोस्ती करना भारी पड़ा। युवक ने उससे पहले इंटरनेट पर दोस्ती की। फिर उसे मिलने के लिए बुलाकर उसके साथ अश्लील वीडियो बनाया। इतना ही नहीं अब उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़ित लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र का है। आरोपी परिवहन निगम का कथित कंप्यूटर आपरेटर बताया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती बताते हैं कि बांदा शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 21 साल की एक युवती की कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर एक युवक से दोस्ती हो गई। आरोपी युवक गोंडा के मनकपुर का रहने वाला राहुल बताया जा रहा है। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को परिवहन निगम के लखनऊ आफिस में कंप्यूटर आपरेटर बताया। इसके बाद उससे दोस्ती बढ़ाते ह...
UPSC 2021 : बांदा के बेटे ऋषभ त्रिवेदी ने यूपीएससी ने हासिल की शानदार सफलता

UPSC 2021 : बांदा के बेटे ऋषभ त्रिवेदी ने यूपीएससी ने हासिल की शानदार सफलता

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के एक होनहार बेटे ने यूपीएससी (UPSC 2021) परीक्षा में पूरे देश में नाम रोशन किया है। दरअसल, बांदा के ऋषभ ने यूपीएससी में 215वीं रैंक हांसिल की है। ऋषभ बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह स्व. भूदेव त्रिवेदी के बेटे हैं जो कि कोआपरेटिव बैंक से मैनेजर पद से सेवानिवृत्त थे। महोबा में मामा के घर हुई प्रारंभिक परीक्षा उनकी प्राथमिक पढ़ाई महोबा में अपने मामा के घर पर हुई है। ऋषभ एलएलएम भी कर चुके हैं। उनके बड़े भाई सौरभ त्रिवेदी आस्ट्रेलिया में रिसर्चर हैं। छोटी बहन सुरभि त्रिवेदी पीएचडी कर रही हैं। यूपीएससी का नतीजा घोषित होने के बाद घर में जश्न जैसा माहौल है। लोग बधाईयां दे रहे हैं। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी उनको शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। ये भी पढ़ें : खास खबर : बांदा से जुड़ीं हैं IAS बने यशार्थ शेखर की गहरी यादें, ननिहाल में खुश...
हमीरपुर में 50 लाख फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण, एक्शन में आई बांदा पुलिस ने छुड़ाया, मिली DGP से शाबाशी

हमीरपुर में 50 लाख फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण, एक्शन में आई बांदा पुलिस ने छुड़ाया, मिली DGP से शाबाशी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जिला मुख्यालय से कलेक्ट्रेट में काम करने वाले लिपिक के मासूम बेटे का अपहरण कर लिया गया है। अपहरकर्ताओं ने बच्चे के बदले 50 लाख की फिरौती मांगी है। वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अपहरणकर्ता बच्चे को बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटैज खंगाले। बाद में बांदा पुलिस को भी सूचना दी गई। उधर, बांदा पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद बांदा पुलिस भी मामले में एक्टिव मोड पर आ गई। बांदा SP अभिनंदन ने खुद संभाली कमान बांदा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने तुरंत संबंधित थानों की पुलिस को एक्टिव किया। मुख्यालय से भी पुलिस टीमें रवाना की गईं। पूरे आपरेशन पर एसपी खुद नजर रखते हुए पल-पल की जानकारी लेते रहे। बदमाशों को खुद के घिरने का आभास हुआ। इसके बाद बदमाश बांदा के जसपुरा थाना क्षेत...
चित्रकूट में बड़ा एक्सीडेंट, बस-बोलेरो की टक्कर में 4 की मौत, 1 दर्जन लोग घायल

चित्रकूट में बड़ा एक्सीडेंट, बस-बोलेरो की टक्कर में 4 की मौत, 1 दर्जन लोग घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : जिले की कर्वी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम एक प्राइवेट बस और बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब 1 दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों ही वाहन पलटा खा गए। मरने वालों में बोलेरो का चालक और बस का कंडक्टर भी शामिल हैं। बताते हैं कि सोमवार शाम प्राइवेट बस सवारियों को लेकर चित्रकूट से प्रयागराज के लिए निकली थी। रास्ते में बस खोह रेलवे क्रासिंग के पास झांसी-मीरजापुर हाईवे-75 पर सामने आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से जा टकराई। ज्यादातर लोग श्रद्धालु टक्कर इतनी तेजी थी दोनों बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस भी पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। बाद में कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। तबतक बोलेरो चालक मऊ थाना क्षेत्र के नींबी निवासी...
बांदा में हादसा, चित्रकूट जा रहे श्रद्धालु की मौत, एक घायल

बांदा में हादसा, चित्रकूट जा रहे श्रद्धालु की मौत, एक घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा। घटना जिले के कमासिन थाना क्षेत्र की है। बताते हैं कि कमासिन थाना के ग्राम पछौहा निवासी रामानुज द्विवेदी का के बेटे कृपा शंकर द्विवेदी (45) अपने गांव के साथी अवधेश दिवेदी (55) पुत्र गंगासागर के साथ बाइक से चित्रकूट जा रहे थे। चित्रकूट जाते समय रास्ते में हुआ हादसा दोनों की योजना वहां कामतानाथ जी के दर्शन करने की थी। रास्ते में स्योहट गांव के पास राजापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। इससे बाइक सवार दोनों दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए। आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने दो...
खास खबर : बांदा से जुड़ीं हैं IAS बने यशार्थ शेखर की गहरी यादें, ननिहाल में खुशी की लहर

खास खबर : बांदा से जुड़ीं हैं IAS बने यशार्थ शेखर की गहरी यादें, ननिहाल में खुशी की लहर

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC 2021) का आज फाइनल रिजल्ट आ गया है। इसी के साथ बांदा का नाम भी देशभर में रोशन हो गया है। जी हां, बांदा में बचपन बिताने वाले यशार्थ शेखर यूपीएससी की परीक्षा को शानदार ढंग से पास करते हुए आईएएस अधिकारी बन गए हैं। उनके पिता बलरामपुर के जिला जज हैं। दरअसल, यशार्थ की इस उपलब्धि से बांदा की बजरंग कालोनी में स्थित उनकी ननिहाल में जबरदस्त खुशी का माहौल है। मामा-मामियों को बधाइयां देने वालों की भीड़ लगी है। घर में त्यौहार जैसा माहौल है। परिवार के लोगों ने परिचितों को मिठाईयां खिलाईं। मामाओं को मिल रहीं भरपूर बधाईयां दरअसल, यशार्थ स्व. यदुनंदन सिंह के नाती हैं। उनके दोनों मामा, एक अधिवक्ता विमल सिंह हैं और दूसरे व्यवसाई प्रफुल सिंह हैं। जैसे ही यशार्थ के यूपीएससी परीक्षा पास करने की जानकारी हुई, दोनों मामाओं और मामी, अनुपमना सिंह और प्रतिभा सिंह की ...