Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

UPSC Results 2021 : यूपीएससी में बिजनौर की श्रुति शर्मा ने किया टाॅप, इतिहास रचा..

UPSC Results 2021 : यूपीएससी में बिजनौर की श्रुति शर्मा ने किया टाॅप, इतिहास रचा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Results 2021) की 2021 की सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट आ गया है। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश की श्रुति शर्मा ने टाॅप किया है। श्रुति ने ऐसा करके पूरे परिवार के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है। सोमवार को जारी इस परीक्षा के रिजल्ट को देखें तो पता चलता है कि पहले 3 स्थानों पर लड़कियां ही रही हैं। अबकी बार कुल 685 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा पास की है। श्रुति शर्मा की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी उनको बधाई दी है। पहले 3 नंबर पर बेटियों ने मारी बाजी बताते हैं कि श्रुति ने दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए सफलता का यह इतिहास रचा है। बताते हैं कि श्रुति दो साल से जामिया में आरसीए से कोचिंग करते हुए तैयारी में जुटी थीं। आप भी संघ लोक सेवा आयोग के फाइनल परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर...
विधानसभा में गूंजा बांदा-कानपुर जर्जर मार्ग का मुद्दा, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने..

विधानसभा में गूंजा बांदा-कानपुर जर्जर मार्ग का मुद्दा, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा को कानपुर से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण जर्जर सड़क का मुद्दा विधानसभा में गूंजा है। बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया इस सड़क को फोर लेन बनाया जाए। साथ ही मंडलीय चिकित्सालय में पर्याप्त उपकरण और स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग भी की है। बुरी तरह जर्जर है कानपुर मार्ग वाया ललौली-चौडगरा विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि कानपुर वाया चिल्ला-ललौली-चौडगरा सड़क पूरी तरह से ललौली के आसपास ध्वस्त है। सड़क में जगह-जगह पर गहरे गड्ढे हैं। व्यापारिक गतिविधियां और गंभीर मरीजों को लखनऊ-कानपुर रेफर करने के दौरान यह सड़क बड़ी समस्या बनकर सामने आती है। इसी सड़क से लोगों को आना-जाना होता है। सदर विधायक ने अनुरोध किया कि इस सड़क को फोरलेन किया जाए। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि विधायक श्री द्विवेदी के इस अनुरोध को विधानसभा अध्यक्ष...
बांदा : उद्योग व्यापार मंडल ने अतिक्रमण को लेकर दिया ज्ञापन, उठाईं ये मांगें..

बांदा : उद्योग व्यापार मंडल ने अतिक्रमण को लेकर दिया ज्ञापन, उठाईं ये मांगें..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर जिला उद्योग व्यापार मंडल अपनी मांगें उठाई हैं। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष (बांदा) सत्यप्रकाश सर्राफ ने नेतृत्व में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। उन्होंने अपनी कुछ मांगों को उठाते अवैध टेंपो, बस स्टैंड हटाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है। पार्किंग व्यवस्था और पुराने नालों को खोलने की मांग व्यापारियों ने अपनी छह मांगों को उठाया। व्यापारियों ने कहा कि बांदा नगर पालिका द्वारा बनाए गए पुराने नालों को खोला जाए। ताकि इनके उपर से अतिक्रमण न होने पाए। साथ ही नगर के मुख्य बाजार में ठेला, सब्जी व अन्य काम करने वाले दुकानदारों को निश्चित स्थान दिया जाए। संबंधित बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था की जाए। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : सीओ, इंस्पेक्टर समेत 11 पुलिस कर्मियों पर मुकदमे के आदेश रेहड़ी-पट...
बांदा : सुहागिनों ने वट सावित्री का व्रत रख किया पूजन

बांदा : सुहागिनों ने वट सावित्री का व्रत रख किया पूजन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज जिले में सोमवती अमावस्या के शुभ संयोग में वट सावित्री व्रत रखते हुए पूजन किया गया। बड़ी संख्या में जिलेभर में महिलाओं ने व्रत किया। वट सावित्री का व्रत रखने के साथ ही बरगद के वृक्ष की पूजा की। बताते हैं कि इस साल यह तिथि काफी महत्त्वपूर्ण है क्योंकि कई वर्षों बाद 30 मई को सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग बना है। मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है। शहर के प्राचीन वट वृक्षों पर पूजा के लिए महिलाओं की लंबी कतार देखी गई। ये भी पढ़ें : बांदा : 17 साल की लड़की का खून से लथपथ शव घर में पड़ा मिला  ये भी पढ़ें : दरवाजा खटखटाती रही पुलिस, एमआर ने खुद को गोली से उड़ाया...
पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले हटी थी सुरक्षा

पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले हटी थी सुरक्षा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की आज रविवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या हो गई। मूसेवाला की हत्या की यह सनसनीखेज वारदात मनसा के जवाहरके गांव के हुई। हत्यारों ने मूसेवाला पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बताते चलें कि गायक मूसेवाला को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इसके बावजूद पंजाब सरकार ने एक दिन पहले ही मूसेवाला समेत 424 वीआईपी से सुरक्षा व्यवस्था वापस ली थी। सुरक्षा वापसी के अगले ही दिन गायब मूसेबाला की हत्या होने से लोगों में काफी नाराजगी व्याप्त है। एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा आज गोलियां लगने के बाद गायक मूसेवाला को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि हत्यारे काले रंग की कार से आए थे। हमलावरों की गोली से दो लोग घायल भी हुए हैं। बताते चलें कि मूसेवाला कांग्रेस के टिकट पर आप प्रत्याशी के खिलाफ विधानसभा च...
कानपुर में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और 4 की हालत गंभीर

कानपुर में भीषण हादसा, 5 लोगों की मौत और 4 की हालत गंभीर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर देहात के मूसानगर में रविवार देर शाम एक भीषण हादसा हो गया। मुगल रोड पर हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि हादसा उस वक्त हुआ जब एक वैन में बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बस गड्ढे में जा पलटी। इससे उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे लोग बताया जाता है कि कानपुर देहात के मूसानगर के जसौरा गांव से कुछ लोग आज वैन से चित्रकूट दर्शन करने निकले थे। इसी दौरान मुगल रोड पर पीछे से आई एक प्राइवेट बस ने उसमें टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें : यूपी से राज्यसभ...
UP : 11 IPS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के SP भी बदले

UP : 11 IPS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के SP भी बदले

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आज 11 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। गृह विभाग ने रविवार को 11 आइपीएस अफसरों के तबादला की सूची जारी की है। बड़े पैमाने पर हुए अधिकारियों के तबादलों में कई जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। स्थानांतरित सभी अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने को कहा गया है। इसमें 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। शासन ने आज सूची भी जारी कर दी है। पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ है। जिन जिलों में पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है कि उनमें रायबरेली, बुलंदशहर, अंबेडकरनगर, देवरिया, हमीरपुर और मैनपुर जिले शामिल हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चार्ज लेने को कहा गया है। बताते हैं कि अभी कुछ और अधिकारियों के भी तबादले हो सकते हैं। ये भी पढें : गाजियाबाद में एनकाउंटर : दो बमदाश ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल...
यूपी से राज्यसभा जाएंगे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत, 6 और नामों पर मुहर

यूपी से राज्यसभा जाएंगे बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत, 6 और नामों पर मुहर

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से राज्यसभा जाने वाले प्रत्याशियों की सूची आज रविवार शाम भारतीय जनता पार्टी ने जारी कर दी है। इसके साथ ही तय हो गया है कि उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, डा. राधामोहन अग्रवाल समेत 6 लोग राज्यसभा जाएंगे। ये भी पढ़ें : ..आखिर चुनाव से पहले भाजपा को क्यों याद आए डा. लक्ष्मीकांत बाजपेई  दरअसल, राज्यसभा में उत्तर प्रदेश कोटे की 11 सीटें खाली हो रही हैं। इनमें से विधायकों के वोटों के गणित से भाजपा 8 सीटों पर स्पष्टतौर पर जीत रही है। वहीं सपा 3 सीटों पर जीत रही है। इनके नामों पर भी लगी है मुहर भाजपा ने बीते दिनों कोर कमेटी की बैठक में 20 से ज्यादा नामों का पैनल किया था। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। आज रविवार को सूची जारी हो गई। इस सूची में डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी, डा. राधामोहन दास अग्रवाल के अलावा सुरेंद्र सिंह नागर, बाब...
बांदा डीएम ने श्रेष्ठ सहभागिता के लिए छात्राओं-शिक्षकों व किन्नरों को किया सम्मानित

बांदा डीएम ने श्रेष्ठ सहभागिता के लिए छात्राओं-शिक्षकों व किन्नरों को किया सम्मानित

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वीप मिशन एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित सत्र में कई कार्यक्रम हुए। इनमें श्रेष्ठ सहभागिता करने वाली छात्राओं, शिक्षकों, समाजसेवियों के साथ-साथ किन्नरों को जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता ने की। संयोजक डा. सबीहा रहमानी, डा. जय कुमार चौरसिया, डा. जयंती सिंह डा. विनय पटेल भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम प्राचार्य श्रीमति गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। फिर मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। ये भी पढ़ें : Banda News : बीडीए सचिव व दो इंजीनियर समेत 4 पर SC/ST का मुकदमा इ...
BJP Working Committee : सीएम योगी बोले, 2024 में 75 सीटों का लक्ष्य, अब न सड़कों पर नमाज-न शोर-शराबा

BJP Working Committee : सीएम योगी बोले, 2024 में 75 सीटों का लक्ष्य, अब न सड़कों पर नमाज-न शोर-शराबा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ दूसरी बार सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की आज प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। लखनऊ के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में इस एक दिवसीय बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। कहा, दंगा मुक्त हो चुका प्रदेश मुख्यमंत्री योगी ने इस मौके पर अपने संबोधन में पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बधाई दी। इसके बाद सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर देनी हैं। उन्होंने 2024 में प्रदेश में 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। ये भी पढ़ें : लखनऊ : आज हो सकता है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान.. सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश दंगा मुक्त है। सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ...